Coal India के शेयरों में हलचल तय! Mahanadi और SECL के IPO से बदलेगा गेम? रखें स्टॉक पर नजर

बुधवार को कोल इंडिया का स्टॉक 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 443.70 रुपये पर ट्रेड करता दिखा. हालांकि, पिछले एक हफ्ते में इसमें 4.01 फीसदी की गिरावट आई है, जिससे शॉर्ट टर्म में दबाव नजर आता है. लेकिन लंबी अवधि में प्रदर्शन बेहतर रहा है.

कोल इंडिया शेयर Image Credit: Getty image

सरकारी कोयला कंपनी कोल इंडिया के शेयर एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह है इसकी बड़ी सब्सिडियरी कंपनियों के IPO की तैयारी. कंपनी पहले BCCL और CMPDI के जरिए बाजार का मूड समझ चुकी है, जहां निवेशकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला. अब कंपनी अपनी दो सबसे अहम और बड़ी सब्सिडियरी Mahanadi Coalfields Limited और South Eastern Coalfields Limited को बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है, जिसे बड़े वैल्यू अनलॉकिंग ट्रिगर के तौर पर देखा जा रहा है.

Mahanadi IPO: सबसे बड़ा दांव

कोल इंडिया अपनी 100 फीसदी सब्सिडियरी महानदी कोलफील्ड्स में 25 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है ताकि लिस्टिंग नॉर्म्स पूरे किए जा सकें. यह कंपनी कोयला उत्पादन और मुनाफे दोनों ही लिहाज से सबसे मजबूत यूनिट है. FY25 में इसका रेवेन्यू 28,662 करोड़ रुपये और प्रॉफिट 10,825 करोड़ रुपये रहा.

सोर्स-मनी9 यूट्यूब चैनल

SECL IPO: दूसरा बड़ा ट्रिगर

महानदी के बाद South Eastern Coalfields Limited (SECL) का IPO भी लाइन में है, जिसमें 35 फीसदी तक हिस्सेदारी बेचने की योजना पर काम चल रहा है. FY25 में कंपनी का रेवेन्यू 27,824 करोड़ रुपये रहा, जबकि प्रॉफिट 4,487 करोड़ रुपये रहा. रेवेन्यू के मामले में मजबूत होने के बावजूद, प्रॉफिटेबिलिटी में यह महानदी से पीछे है, जिसका कारण कोयले की क्वालिटी और माइनिंग कॉस्ट मानी जाती है.

प्रोडक्शन में दबदबा

अगर प्रोडक्शन शेयर की बात करें तो महानदी अकेले करीब 27.78 फीसदी योगदान देती है, जबकि महानदी और SECL मिलकर कोल इंडिया के कुल कोयला उत्पादन का करीब 50 फीसदी हिस्सा संभालते हैं. इससे साफ है कि ये दोनों सब्सिडियरी कंपनी के लिए असली ग्रोथ इंजन हैं और इनकी लिस्टिंग से कंपनी की असली वैल्यू सामने आ सकती है.

वैल्यूएशन गेम: बड़ा वैल्यू अनलॉकिंग मौका

पहले आए IPOs को बाजार में 15–20 के PE मल्टीपल तक वैल्यूएशन मिला, जबकि वे 7–9 के PE पर लाए गए थे. अगर महानदी और SECL को भी इसी तरह का वैल्यूएशन मिलता है, तो कोल इंडिया के लिए यह बड़ा वैल्यू अनलॉकिंग ट्रिगर बन सकता है और स्टॉक की री-रेटिंग देखने को मिल सकती है.

शेयर पर क्या असर?

25 मार्च को कोल इंडिया का शेयर 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 443.70 रुपये पर ट्रेड करता दिखा. हालांकि, पिछले एक हफ्ते में इसमें 4.01 फीसदी की गिरावट आई है, जिससे शॉर्ट टर्म में दबाव नजर आता है. लेकिन लंबी अवधि में प्रदर्शन बेहतर रहा है. पिछली तिमाही में 10.28 फीसदी और एक साल में 9.29 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है.

इसे भी पढ़ें- Closing Bell: बाजार में लौटी खरीदारी, सेंसेक्स 1200 अंक चढ़ा, निफ्टी 23300 के ऊपर बंद; ऑटो-बैंक स्टॉक्स चमके

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

इन 4 शेयरों ने किया कमाल, उथल-पुथल वाले मार्केट में बने जैकपॉट! 6 महीने में 3 गुना तक दिया रिटर्न

Nifty Outlook 27 March: लगातार दूसरे दिन बनी बड़ी बुलिश कैंडल, अब क्या हो आगे की रणनीति? जानें एक्सपर्ट की राय

रॉकेट की रफ्तार से भागा ये स्टॉक! प्रमोटर्स ने ओपन मार्केट से खरीदे लाखों शेयर, भाव ₹100 से कम

Dollar Vs Rupee: रुपया रिकॉर्ड लो पर, डॉलर के मुकाबले 94.05 के नए निचले स्तर पर बंद, जानें एक्सपर्ट की राय?

Closing Bell: बाजार में लौटी खरीदारी, सेंसेक्स 1200 अंक चढ़ा, निफ्टी 23300 के ऊपर बंद; ऑटो-बैंक स्टॉक्स चमके

₹459 करोड़ का ऑर्डर बना इस डिफेंस कंपनी के लिए गेमचेंजर, एक दिन में 14% से ज्‍यादा उछला स्‍टॉक, ये खास उपकरण करेगी सप्‍लाई