इन 4 शेयरों ने किया कमाल, उथल-पुथल वाले मार्केट में बने जैकपॉट! 6 महीने में 3 गुना तक दिया रिटर्न
पिछले 6 महीनों में कई स्टॉक्स ने 85 प्रतिशत से 337 प्रतिशत तक रिटर्न देकर निवेशकों को चौंकाया है. Apollo Ingredients, TeleCanor Global, Surbhi Industries जैसे शेयरों में तेज उछाल देखने को मिला. मजबूत ग्रोथ और सेक्टर सपोर्ट इसकी वजह रहे, लेकिन इनमें रिस्क भी ज्यादा है.
कम भाव के स्टॉक्स को अक्सर कम लिक्विडिटी की वजह से नजरअंदाज किया जाता है, लेकिन सही मौके पर यही शेयर कम समय में जबरदस्त रिटर्न दे सकते हैं. पिछले 6 महीनों में हेल्थकेयर, टेलीकॉम, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्सटाइल सेक्टर की कुछ माइक्रो कैप कंपनियों ने शानदार तेजी दिखाई है और निवेशकों का ध्यान खींचा है. मजे की बात तो ये है कि यह तेजी तब आई है जब बाजार में खूब उथल-पुथल देखने को मिला है.
Apollo Ingredients Ltd
Apollo Ingredients Ltd, जो पहले Indsoya Ltd के नाम से जानी जाती थी, हर्बल और फूड इंग्रीडिएंट्स के मैन्युफैक्चरिंग और ट्रेडिंग का काम करती है. कंपनी आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और एलोपैथिक हेल्थ सॉल्यूशंस भी देती है.
इस कंपनी का शेयर 19.04 रुपये पर बंद हुआ. पिछले 6 महीनों में इसने करीब 250 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. Q3FY26 में कंपनी के नतीजे भी मजबूत रहे.
TeleCanor Global Ltd
TeleCanor Global Ltd टेलीकॉम सेक्टर में सहायक सेवाएं देती है. कंपनी IVR सिस्टम और कोर बैंकिंग सॉल्यूशंस पर काम कर रही है, हालांकि ऑपरेशंस अभी पूरी तरह शुरू नहीं हुए हैं.
इस कंपनी का स्टॉक 37.50 रुपये पर बंद हुआ. पिछले 6 महीनों में इसने 337 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दिया है. यानी अगर किसी निवेशक ने 1 लाख लगाया होता तो उसका पैसा 3 लाख से ज्यादा हो गया होता.
Excellent Wires and Packaging Ltd
यह कंपनी स्टील, ब्रास, कॉपर और स्टेनलेस स्टील वायर के साथ-साथ इंडस्ट्रियल पैकेजिंग प्रोडक्ट्स बनाती है.
इस कंपनी के शेयर 88.20 रुपये पर बंद हुए. पिछले 6 महीनों में शेयरों ने 85 फीसदी का रिटर्न दिया है. हालांकि, हाल में शेयरों में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन इससे पहले यह 100 फीसदी तक चढ़ चुका था.
Manav Infra Projects Ltd
Manav Infra Projects Ltd कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में काम करती है. कंपनी पाइलिंग, एक्सकैवेशन और जियोटेक्निकल सर्विसेज देती है.
इस कंपनी का स्टॉक 40 रुपये पर बंद हुआ. पिछले 6 महीनों में इसने 120 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. कंपनी का प्रॉफिट और सेल्स दोनों में लगातार अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है.
इसे भी पढ़ें- Closing Bell: बाजार में लौटी खरीदारी, सेंसेक्स 1200 अंक चढ़ा, निफ्टी 23300 के ऊपर बंद; ऑटो-बैंक स्टॉक्स चमके
नोट-ऊपर लिखे शेयरों का भाव 25 मार्च को लिया गया है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Purvah Green Power से इस कंपनी को मिला बैक-टू-बैक ऑर्डर, विंड पावर और ट्रांसमिशन के लिए करेगी काम; शेयर में आई तेजी
शॉर्ट टर्म में इन 3 शेयरों में मौका! Choice Broking ने लगाया दांव, बोला-खरीदो; हफ्ते भर में आ सकती है रैली
Nifty Outlook 27 March: लगातार दूसरे दिन बनी बड़ी बुलिश कैंडल, अब क्या हो आगे की रणनीति? जानें एक्सपर्ट की राय
