ईरान ने युद्ध समाप्त करने के अमेरिकी प्रस्ताव को ठुकराया, कहा- शर्तें पूरी होने के बाद ही होगा फैसला
ईरान के सरकारी टेलीविजन ने एक अज्ञात वरिष्ठ अधिकारी का हवाला देते हुए बुधवार को बताया कि तेहरान ने अमेरिका द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव को ठुकरा दिया है. ईरान ने जोर देकर कहा कि उसके रक्षात्मक अभियान तब तक जारी रहेंगे, जब तक उसकी सभी शर्तें पूरी नहीं हो जातीं.
अमेरिका और इजरायल के साथ चल रहे संघर्ष के बीच ईरान ने कहा है कि वह चल रहे युद्ध को तभी खत्म करेगा जब उसकी शर्तें पूरी होंगी. उसने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा युद्धविराम के लिए समय-सीमा तय करने की किसी भी कोशिश को साफ तौर पर खारिज कर दिया है और पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच अमेरिकी प्रस्ताव को ‘अत्यधिक’ बताया है. ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार, ईरान ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को समाप्त करने के उद्देश्य से अमेरिका द्वारा प्रस्तावित शांति योजना को अस्वीकार कर दिया है.
प्रस्ताव को ठुकराया
ईरान के सरकारी टेलीविजन ने एक अज्ञात वरिष्ठ अधिकारी का हवाला देते हुए बुधवार को बताया कि तेहरान ने अमेरिका द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव को ठुकरा दिया है. एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि इस प्रस्ताव पर ईरान की शुरुआती प्रतिक्रिया ‘सकारात्मक नहीं’ है, हालांकि अभी भी इसकी समीक्षा जारी है.
ईरान के हाथ में फैसला
ईरान ने जोर देकर कहा है कि युद्ध कब खत्म करना है, इसका फैसला पूरी तरह से ईरान के हाथ में है. उसने कहा कि वह ‘अमेरिका के ट्रंप को युद्ध खत्म करने का समय तय करने की इजाजत नहीं देगा’ और लड़ाई रोकने पर तभी राजी होगा, जब उसकी शर्तें पूरी तरह से मान ली जाएंगी.
ईरान की क्या हैं मुख्य मांगे?
अपनी मुख्य मांगों में ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपनी संप्रभुता को मान्यता देने की मांग की है, जिसे उसने अपना ‘प्राकृतिक और कानूनी अधिकार’ बताया है. उसने युद्ध से हुए नुकसान की जिम्मेदारी तय करने और उसके लिए मुआवजे की गारंटी देने की भी मांग की है.
इसके अलावा, ईरान ने युद्ध को दोबारा होने से रोकने के लिए ठोस आश्वासन की मांग की है. उसने यह भी कहा कि वह न केवल ईरान पर हो रहे युद्ध को खत्म करना चाहता है, बल्कि इस क्षेत्र में सक्रिय अन्य प्रतिरोधक समूहों से जुड़ी शत्रुता को भी समाप्त करना चाहता है.
ईरान ने जोर देकर कहा कि उसके रक्षात्मक अभियान तब तक जारी रहेंगे, जब तक उसकी सभी शर्तें पूरी नहीं हो जातीं.
अपनी स्थिति को दोहराते हुए, ईरान ने कहा कि वह युद्ध को पूरी तरह से अपनी शर्तों पर और अपनी पसंद के समय पर समाप्त करेगा. साथ ही उसने यह भी कहा कि अमेरिका का मौजूदा प्रस्ताव अभी भी अत्यधिक है.
यह भी पढ़ें: अगर PNG में बदलने से मना किया गैस कनेक्शन, तो काट दी जाएगी LPG की सप्लाई
Latest Stories
SCO समिट में PM मोदी ने पाक पर साधा निशाना, आतंकी नेटवर्क को खत्म करने की मांग; डबल स्टैंडर्ड पर चेताया
Anthropic vs Pentagon: AI कंपनी की बड़ी कानूनी जीत, कोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार
US-Iran War: ईरान क्यों जा रहे कतर के प्रधानमंत्री, क्या रुक जाएगा युद्ध?
