शॉर्ट टर्म में इन 3 शेयरों में मौका! Choice Broking ने लगाया दांव, बोला-खरीदो; हफ्ते भर में आ सकती है रैली

बाजार में तेजी के बीच एक्सपर्ट्स ने शॉर्ट टर्म के लिए 3 स्टॉक्स पर खरीदारी की सलाह दी है. गोदावरी पावर, एसबीआई और महाराष्ट्र सीमलेस में मजबूत टेक्निकल सेटअप दिख रहा है. ये शेयर ट्रेंड ब्रेकआउट, मजबूत सपोर्ट और पॉजिटिव मोमेंटम के चलते हफ्ते भर में अच्छा रिटर्न दे सकते हैं.

ब्रोकरेज कॉल स्टॉक्स Image Credit: Canva

भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली. 25 मार्च को सेंसेक्स 1,205 अंक चढ़कर 75,273 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 394 अंक बढ़कर 23,306 के स्तर पर टिक गया. बाजार में लगभग सभी सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली और 30 में से 26 सेंसेक्स के शेयर हरे निशान में बंद हुए. ऐसे माहौल में शॉर्ट टर्म में किन शेयरों में तेजी आ सकती है, इस पर Choice Broking के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर ने 3 स्टॉक्स सुझाए हैं. एनालिस्ट का मानना है कि एक हफ्ते के अंदर इन शेयरों में रैली देखने को मिल सकती है.

GPIL (Godawari Power and Ispat)

  • खरीदें: 277.30 रुपये
  • स्टॉप लॉस: 264 रुपये
  • टारगेट: 300 रुपये

यह शेयर ट्रेंडलाइन ब्रेकआउट के बाद मजबूत दिख रहा है. कीमत लगातार ब्रेकआउट लेवल के ऊपर टिक रही है, जो पॉजिटिव स्ट्रक्चर का संकेत है. सभी अहम EMA के ऊपर ट्रेड कर रहे हैं और उनका ट्रेंड भी ऊपर की ओर है, जो मजबूत अपट्रेंड दिखाता है. RSI करीब 59 पर है और ऊपर की ओर बढ़ रहा है, जिससे खरीदारी का संकेत मिल रहा है.

SBIN (State Bank of India)

  • खरीदें: 1060.60 रुपये
  • स्टॉप लॉस: 1008 रुपये
  • टारगेट: 1160 रुपये

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 1025–1040 रुपये के डिमांड जोन से अच्छा बाउंस दिखाया है. हालांकि ऊपर से थोड़ी मुनाफावसूली आई है, लेकिन कुल मिलाकर स्ट्रक्चर मजबूत बना हुआ है. वीकली चार्ट पर शेयर अभी भी अपने पिछले ब्रेकआउट लेवल के ऊपर बना हुआ है और हायर हाई–हायर लो का पैटर्न दिखा रहा है, जो तेजी का संकेत है.

MAHSEAMLES (Maharashtra Seamless)

  • खरीदें: 579.75 रुपये
  • स्टॉप लॉस: 550 रुपये
  • टारगेट: 635 रुपये

इस शेयर में एसेंडिंग ट्राएंगल का ब्रेकआउट देखने को मिला है, जो तेजी का मजबूत संकेत माना जाता है. शेयर 50 और 100 दिन के EMA के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जिससे ट्रेंड मजबूत बना हुआ है. RSI 60 के आसपास है और पॉजिटिव मोमेंटम दिखा रहा है.

इसे भी पढ़ें- Closing Bell: बाजार में लौटी खरीदारी, सेंसेक्स 1200 अंक चढ़ा, निफ्टी 23300 के ऊपर बंद; ऑटो-बैंक स्टॉक्स चमके

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.