रॉकेट की रफ्तार से भागा ये स्टॉक! प्रमोटर्स ने ओपन मार्केट से खरीदे लाखों शेयर, भाव ₹100 से कम
बुधवार को यह शेयर करीब 3 फीसदी की तेजी के साथ 59.85 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था. शेयर ने पिछले एक महीने में करीब 11 प्रतिशत का रिटर्न दिया है, जबकि 2026 में अब तक लगभग 47 प्रतिशत चढ़ चुका है. तिमाही आधार पर भी शेयर में करीब 48.69 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है.
Premier Polyfilm Share Price: बुधवार को बाजार में शानदार रैली देखने को मिली. इस तेजी में Premier Polyfilm Limited के शेयर फोकस में रहे. इसमें 9 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिली. इस तेजी के पीछे प्रमोटर्स द्वारा ओपन मार्केट में की गई खरीदारी मुख्य वजह रही, जिससे निवेशकों का भरोसा भी मजबूत हुआ. कंपनी के शेयर अपने एक साल के हाई से करीब 60 फीसदी ऊपर कामकाज कर रहे हैं.
प्रमोटर ने खरीदे शेयर
स्टॉक एक्सचेंज में दी गई जानकारी के मुताबिक, कंपनी के प्रमोटर D L Millar & Co. Limited ने 24 मार्च 2026 को ओपन मार्केट से करीब 1,70,250 इक्विटी शेयर खरीदे, जिससे उनकी हिस्सेदारी 14.09 प्रतिशत से बढ़कर 14.25 प्रतिशत हो गई. इसी दिन प्रमोटर ग्रुप की दूसरी कंपनी Premier Polyplast and Processors Limited ने भी करीब 1.7 लाख शेयर खरीदे, जिससे उनकी हिस्सेदारी 13.23 प्रतिशत से बढ़कर 13.39 प्रतिशत पहुंच गई.
शेयर का प्रदर्शन
25 मार्च को Premier Polyfilm का शेयर करीब 3 फीसदी की तेजी के साथ 59.85 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था. शेयर ने पिछले एक महीने में करीब 11 प्रतिशत का रिटर्न दिया है, जबकि 2026 में अब तक लगभग 47 प्रतिशत चढ़ चुका है. तिमाही आधार पर भी शेयर में करीब 48.69 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है.
कंपनी का बिजनेस
Premier Polyfilm PVC फ्लोरिंग, आर्टिफिशियल लेदर, PVC शीटिंग और फिल्म बनाने का काम करती है, जिनका इस्तेमाल कई इंडस्ट्रियल और कंज्यूमर सेगमेंट में होता है. कंपनी ने उत्तर प्रदेश के सिकंदराबाद इंडस्ट्रियल एरिया में नया प्लांट भी लगाया है, जिससे उत्पादन क्षमता बढ़ने की उम्मीद है.
फाइनेंशियल्स
कंपनी के फाइनेंशियल्स भी मजबूत रहे हैं. Q3 FY26 में रेवेन्यू 61.87 करोड़ रुपये से बढ़कर 79.28 करोड़ रुपये हो गया, यानी करीब 28 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई. वहीं नेट प्रॉफिट 6.67 करोड़ रुपये से बढ़कर 9.28 करोड़ रुपये पहुंचा, जो लगभग 39 प्रतिशत की ग्रोथ दिखाता है.
इसे भी पढ़ें- Closing Bell: बाजार में लौटी खरीदारी, सेंसेक्स 1200 अंक चढ़ा, निफ्टी 23300 के ऊपर बंद; ऑटो-बैंक स्टॉक्स चमके
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Coal India के शेयरों में हलचल तय! Mahanadi और SECL के IPO से बदलेगा गेम? रखें स्टॉक पर नजर
Dollar Vs Rupee: रुपया रिकॉर्ड लो पर, डॉलर के मुकाबले 94.05 के नए निचले स्तर पर बंद, जानें एक्सपर्ट की राय?
Closing Bell: बाजार में लौटी खरीदारी, सेंसेक्स 1200 अंक चढ़ा, निफ्टी 23300 के ऊपर बंद; ऑटो-बैंक स्टॉक्स चमके
