बजट के दिन Cochin Shipyard के शेयरों पर नजर, मिला ₹250 करोड़ का टेंडर, ऑर्डर बुक दमदार, 843% तक रिटर्न
कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड एक बार फिर चर्चा में है. कंपनी को ग्रीन टग निर्माण का नया ऑर्डर मिला है, जिससे उसके शेयरों में तेजी देखने को मिली. यह प्रोजेक्ट पर्यावरण-अनुकूल समुद्री संचालन को बढ़ावा देने की सरकारी पहल से जुड़ा है और कंपनी के मजबूत ऑर्डर बुक को और मजबूती देता है.
Cochin Shipyard Share order book: सरकारी शिपबिल्डिंग कंपनी Cochin Shipyard के शेयरों में शुक्रवार को बाजार में करीब 2% से अधिक की तेजी देखने को मिली. बजट के दिन यानी आज 1 फरवरी (रविवार) को बाजार खुले रहने की वजह से इसके शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी. कंपनी के शेयर के भाव बाजार बंद होने के बाद 1,659 रुपये के स्तर को छू लिया और दिन के दौरान 1,666 रुपये का उच्च स्तर भी पहुंचा. यह तेजी कंपनी को मिले नए ग्रीन टग ऑर्डर और मजबूत ऑर्डर बुक के चलते आई है.
कंपनी को 250 करोड़ का ऑर्डर
कोचीन शिपयार्ड को Polestar Maritime Limited से दो ग्रीन टग बनाने का ऑर्डर मिला है. ये टग 60 टन बोलार्ड पुल क्षमता वाले होंगे और सरकार के ग्रीन टग ट्रांजिशन प्रोग्राम के तहत बनाए जाएंगे. यह प्रोजेक्ट पर्यावरण के अनुकूल समुद्री संचालन को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है. दोनों टग की डिलीवरी अगस्त और सितंबर 2027 में की जाएगी. इस ऑर्डर की कीमत 100 से 250 करोड़ रुपये के बीच है.

शेयर का हाल
शुक्रवार को आई तेजी के बाद कंपनी के शेयर 1660 रुपये के स्तर के पास पहुंच गया. इसका 52-वीक हाई 2545 रुपये है. कंपनी का मार्केट कैप 43667 करोड़ रुपये है. कंपनी पर ना के बराबर कर्ज है. साथ ही फंडामेंटल्स भी अच्छे संकेत दे रहे हैं. बीते पांच साल में निवेशकों को 843 फीसदी से अधिक का रिटर्न मिला है.

मजबूत ऑर्डर बुक
Trade Brains के अनुसार, कंपनी के पास सितंबर 2025 तक करीब 21,100 करोड़ रुपये का मजबूत ऑर्डर बुक है, जिससे आगे के वर्षों के लिए अच्छी कमाई की संभावना बनती है. इसमें रक्षा क्षेत्र की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है. वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा जून तिमाही के 108 करोड़ रुपये से बढ़कर 145 करोड़ पहुंच गया है. वहीं रेवेन्यू 1422 करोड़ रुपये रहा.
डिविडेंड से निवेशकों को राहत
कोचीन शिपयार्ड ने निवेशकों के लिए अच्छी खबर देते हुए 3.50 रुपये प्रति शेयर का दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है. यह डिविडेंड फरवरी 2026 के अंत तक शेयरधारकों को मिल जाएगा. मजबूत रिटर्न रेशियो, कम कर्ज और नियमित डिविडेंड के चलते कंपनी लंबी अवधि के निवेशकों के लिए अब भी आकर्षक बनी हुई है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
बजट पेश होने से पहले चमके ये 5 शेयर! ONGC, BEL और Bajaj Auto में जबरदस्त खरीदारी, फार्मा से ऑटो सेक्टर तक दिखा पॉजिटिव मूड
बजट के दिन बाजार में भारी उतार-चढ़ाव, निफ्टी 25300 के नीचे, मेटल शेयरों में भयंकर बिकवाली
MRF-CEAT छोड़िए… ये कंपनी है टायर इंडस्ट्री का बादशाह! 6% मार्केट शेयर; ₹3 हजार करोड़ से अधिक कैश
