1200% रिटर्न वाले इस IT शेयर पर दें ध्यान, दो ब्रोकरेज हाउस मेहरबान, कहा- अभी 50% उछलेगा स्टॉक
आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी Coforge एक बार फिर निवेशकों के रडार पर है. हालिया कमजोरी के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Nuvama ने शेयर पर 'Buy' रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹2,200 का टारगेट दिया है, जो मौजूदा स्तर से करीब 50% की संभावित तेजी दिखाता है. कंपनी की मजबूत ऑर्डर बुक, AI कारोबार में बढ़ती हिस्सेदारी और FY30 तक 5 अरब डॉलर के रेवेन्यू लक्ष्य ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है.

भारतीय आईटी सेक्टर में पिछले कुछ समय से जारी सुस्ती के बीच निफ्टी आईटी के प्रमुख शेयर Coforge को लेकर सकारात्मक खबर आ रही है. पिछले दो हफ्तों में करीब 3.5 फीसदी टूटने के बाद, अब इस शेयर में 50 प्रतिशत तक की धमाकेदार तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है.
भले ही घरेलू बाजार में आईटी शेयरों पर दबाव दिख रहा हो, लेकिन नुवामा और मॉर्गन स्टेनली जैसे दिग्गज ग्लोबल ब्रोकरेज हाउसेज ने कोफोर्ज पर अपना सकारात्मक नजरिया बरकरार रखा है. निवेशकों के लिए यह स्टॉक एक बार फिर बड़ा वेल्थ क्रिएटर साबित हो सकता है.
नुवामा को दिख रहा है 50% से ज्यादा का तगड़ा उछाल
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने कोफोर्ज के शेयर पर अपनी ‘BUY’ की रेटिंग को बनाए रखा है और इसके लिए 2,200 रुपये का बड़ा टारगेट प्राइस दिया है. यह टारगेट मौजूदा कीमत से 50 फीसदी से भी ज्यादा की तेजी को दर्शाता है. नुवामा का मानना है कि मजबूत ग्रोथ आउटलुक और मार्जिन में सुधार के चलते कंपनी वित्त वर्ष 2030 (FY30) तक 5 अरब डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट हासिल कर सकती है.
फिलहाल कंपनी के पास 1.75 अरब डॉलर की मजबूत ऑर्डर बुक है, और इसके 75% से अधिक एआई (AI) पायलट प्रोजेक्ट्स अब प्रोडक्शन फेज में जा चुके हैं, जो इसकी ताकत को बढ़ाते हैं.
मॉर्गन स्टेनली भी जता रहा है भरोसा
दूसरी ओर, एक और दिग्गज ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने भी कोफोर्ज पर ‘Overweight’ रेटिंग बरकरार रखते हुए 1,500 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है. ब्रोकरेज के अनुसार, भले ही पूरा आईटी सेक्टर इस समय कमजोर दौर से गुजर रहा हो, लेकिन कोफोर्ज का प्रदर्शन और विजिबिलिटी काफी मजबूत है. कंपनी का लार्ज-डील विन रेशियो वित्त वर्ष 2025 के 38% से सुधरकर वित्त वर्ष 2026 में 47% पर पहुंच गया है. वित्त वर्ष 2027 में कंपनी का एबिटडा (EBITDA) मार्जिन 15.5% के आसपास रहने का अनुमान है.
यह भी पढ़ें: सेमीकंडक्टर सेक्टर में चमके ये 3 स्टॉक, तिमाही नतीजों में दिखी दमदार ग्रोथ, 5 साल में 2680% तक उछले शेयर
10 साल में दिया 1200% का छप्परफाड़ रिटर्न
पिछले कारोबारी सत्र में कोफोर्ज का शेयर बीएसई (BSE) पर करीब 4.4 प्रतिशत यानी 61.75 रुपये की बढ़त के साथ 1,464.55 रुपये पर बंद हुआ था. यह शेयर बाजार का एक बड़ा मल्टीबैगर स्टॉक साबित हुआ है. पिछले 10 सालों में इस आईटी कंपनी ने अपने निवेशकों को 1,200 फीसदी से ज्यादा का छप्परफाड़ रिटर्न दिया है. यही वजह है कि जानकार इसे लंबी अवधि के लिए एक बेहतरीन वेल्थ क्रिएटर मान रहे हैं.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.