Coforge से HDFC Bank तक, इन 3 शेयर्स में बन सकता है पैसा, मिलेगा 62% तक बंपर रिटर्न!
शेयर मार्केट में वैसे तो ढेर सारे शेयर्स हैं लेकिन कौन सा स्टॉक आपके लिए सही है, इस बात को जानना भी जरूरी है क्योंकि गलत शेयर में निवेश से नुकसान भी हो सकता है. कुछ टॉप ब्रोकरेज हाउस ने एचडीएफसी बैंक, Coforge और GMR Airports पर बाय रेटिंग के साथ टारगेट प्राइस की जानकारी दी है जिससे पता चलता है कि इन शेयर्स में 62 फीसदी तक रिटर्न की उम्मीद है.
Highlights
- HDFC Bank पर सबसे ज्यादा रिटर्न की उम्मीद.
- Coforge शेयर में मिल सकता है 23 फीसदी का रिटर्न.
- GMR Airports पर बाय रेटिंग.
Share Market में पैसा लगाने में डर लगता है कि किस Stock में पैसा लगाएं और किसमें नहीं तो डरना लाजमी भी है क्योंकि मार्केट में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है. ऐसे में एक गलत शेयर आपके पैसे डूबा सकता है तो वहीं, दूसरी ओर एक बढ़िया शेयर आपको बंपर रिटर्न दे सकता है. हम आज आपको बताएंगे कि Jefferies, Bernstein, Macquarie और Motilal Oswal ब्रोकरेज कौन-कौन से शेयर्स में बाय रेटिंग दे रहे हैं और किस शेयर में सबसे ज्याजा रिटर्न की उम्मीद है.
HDFC Bank Share Price Target
ब्रोकरेज हाउस जेफरीज ने एचडीएफसी बैंक पर Buy रेटिंग के साथ 880 रुपए का टारगेट प्राइस बनाए रखा है, इसका मतलब ये हुआ कि इस शेयर की मौजूदा कीमत से लगभग 24 फीसदी रिटर्न की उम्मीद है. ब्रोकरेज का कहना है कि तीन साल के CEO टर्म के लिए RBI को दो नाम सबमिट करने के बाद बोर्ड ने सक्सेशन प्रोसेस पर तेजी से काम किया है.
ब्रोकरेज हाउस Bernstein ने इस शेयर को आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और इस स्टॉक पर 1150 रुपए का टारगेट प्राइस सेट किया है. इसका मतलब ये हुआ कि इस शेयर में मौजूदा प्राइस से 62 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है. ब्रोकरेज ने बोर्ड के सक्सेशन प्रोसेस की टाइमिंग पर फोकस किया.
बर्नस्टीन ने कहा कि बोर्ड आने वाले CEO के लिए तीन साल का टर्म चाह रहा है, साथ ही जिमी टाटा को फुल-टाइम डायरेक्टर बनाने और एक और फुल-टाइम डायरेक्टर पद बनाने का भी प्रस्ताव दे रहा है. इससे MD और CEO को छोड़कर, फुल-टाइम डायरेक्टर्स की संख्या चार हो जाएगी.
Coforge Share Price Target
फाइनेंशियल एक्सप्रेस के मुताबिक, मोतीलाल ओसवाल ने कोफोर्ज पर 2200 रुपए के टारगेट प्राइस के साथ बाय रेटिंग बनाए रखी है, इसका मतलब ये हुआ कि इस शेयर में 23 फीसदी की बढ़त की उम्मीद है. इसकी रिपोर्ट कोफोर्ज की एंटरप्राइज AI स्ट्रैटेजी और कंपनी की AI एक्सपेरिमेंटेशन से बड़े एंटरप्राइज के अंदर बड़े पैमाने पर डिप्लॉयमेंट की ओर बढ़ने की कोशिश पर फोकस करती है.
GMR Airports Share Price Target
Macquarie ने इस शेयर पर आउटपरफॉर्म रेटिंग को बनाए रखा है और 12 महीने का टारगेट प्राइस 120 रुपए है. इस ब्रोकरेज हाउस की रिपोर्ट बताती है कि 12 महीने के टोटल शेयरहोल्डर रिटर्न में 29 फीसदी रिटर्न की उम्मीद है.ब्रोकरेज ने कहा कि GMR का इन्वेस्टमेंट केस उसके कोर एयरपोर्ट ऑपरेशंस के परफॉर्मेंस से कहीं आगे तक जाता है. यह कंपनी को एयरपोर्ट ऑपरेशंस को पैसेंजर्स और एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कमर्शियल मौकों के साथ मिलाते हुए देखता है.
ये भी पढ़ें- Vijay Kedia का मल्टीबैगर फार्मूला! ऐसे चुनते हैं बड़े रिटर्न वाले शेयर, 1 स्टॉक ने दिया 100 गुना तक रिटर्न
Latest Stories
कपड़ों के कचरे से करोड़ों की कमाई! ₹33000 करोड़ के बाजार में इन 2 कंपनियों की एंट्री, दिया 101% तक रिटर्न; रखें नजर
बाजार गिरा तो सस्ता, चढ़ा तो महंगा! Warren Buffett नाश्ते में भी लगाते थे मार्केट का हिसाब, जानें McDonald’s वाला फॉर्मूला
Mutual Funds के फेवरेट बने ये शेयर, 2026 में 200% तक चढे़; क्या आपके पोर्टफोलियो में हैं शामिल
