Mutual Funds के फेवरेट बने ये शेयर, 2026 में 200% तक चढे़; क्या आपके पोर्टफोलियो में हैं शामिल

अगस्त 2026 तक 100 से ज्यादा म्यूचुअल फंड स्कीम्स की हिस्सेदारी वाले 289 शेयर सामने आए हैं. इनमें से 95 शेयरों ने 2026 में अब तक 10 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है. खास बात यह है कि 14 शेयरों में 60 फीसदी से 200 फीसदी तक की तेजी रही. Welspun Corp ने करीब 202 फीसदी रिटर्न दिया, जबकि Aditya Infotech, Apar Industries और TD Power Systems ने भी 100 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया.

इन शेयरों पर रखें नजर. Image Credit: फाइल फोटो

Highlights

  • 100 से ज्यादा MF स्कीम्स की हिस्सेदारी वाले 289 शेयर सामने आए.
  • 95 शेयरों ने 2026 में अब तक 10 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया.
  • 14 शेयरों ने 60 फीसदी से 200 फीसदी तक रिटर्न दिया.

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि म्यूचुअल फंड कंपनियां किन शेयरों में सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखा रही हैं, तो अगस्त 2026 का डेटा कुछ दिलचस्प तस्वीर दिखाता है. 289 ऐसे शेयर हैं जिन्हें 100 से ज्यादा म्यूचुअल फंड स्कीम्स ने अपने पोर्टफोलियो में रखा है. इनमें से 95 शेयरों ने 2026 में अब तक 10 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है. खास बात यह है कि 14 शेयरों में 60 फीसदी से 200 फीसदी तक की तेजी आई है. हालांकि, ज्यादा MF होल्डिंग या पिछला रिटर्न भविष्य में भी तेजी की गारंटी नहीं देता है.

इन शेयरों में लगाया पैसा

अगस्त 2026 तक 289 कंपनियां ऐसी थीं जिनके शेयरों में 100 से ज्यादा म्यूचुअल फंड स्कीम्स की हिस्सेदारी थी. यह आंकड़ा दिखाता है कि इन कंपनियों में संस्थागत निवेशकों की अच्छी भागीदारी है. ETMarkets की रिपोर्ट के मुताबिक, इन 289 शेयरों में से 95 ने 2026 में अब तक 10 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया. इनमें 14 शेयर ऐसे रहे जिनका रिटर्न 60 फीसदी से 200 फीसदी के बीच रहा.

200 फीसदी से ज्यादा रिटर्न

इस लिस्ट में Welspun Corp सबसे आगे रहा. 2026 में कंपनी के शेयर में करीब 202 फीसदी की तेजी आई. शेयर का भाव करीब 814 रुपये से बढ़कर 2460 रुपये तक पहुंच गया. अगस्त 2026 तक 126 म्यूचुअल फंड स्कीम्स के पास कंपनी के शेयर थे. इन स्कीम्स की कुल इक्विटी म्यूचुअल फंड होल्डिंग करीब 5198 करोड़ रुपये थी.

Aditya Infotech और Apar Industries भी दौडे़

Aditya Infotech के शेयर ने 2026 में करीब 127 फीसदी का रिटर्न दिया. शेयर का भाव 1490 रुपये से बढ़कर 3378 रुपये हुआ. अगस्त में 108 MF स्कीम्स के पास कंपनी के शेयर थे और इनकी कुल होल्डिंग करीब 4787 करोड़ रुपये थी. वहीं Apar Industries में करीब 113 फीसदी तेजी रही. इसके शेयर का भाव 8368 रुपये से बढ़कर 17801 रुपये हुआ. कंपनी 195 म्यूचुअल फंड स्कीम्स के पोर्टफोलियो में थी और कुल होल्डिंग करीब 15807 करोड़ रुपये थी.

TD Power Systems और Ather Energy में भी बंपर तेजी

TD Power Systems के शेयर में 2026 में करीब 106 फीसदी की तेजी आई. शेयर का भाव 351 रुपये से बढ़कर 722 रुपये हुआ. अगस्त तक 105 MF स्कीम्स के पास कंपनी के शेयर थे और कुल होल्डिंग करीब 6129 करोड़ रुपये थी. दूसरी ओर Ather Energy में करीब 105 फीसदी की तेजी आई. इसका शेयर 755 रुपये से बढ़कर 1550 रुपये हुआ. 194 MF स्कीम्स के पास कंपनी के शेयर थे और कुल होल्डिंग करीब 12907 करोड़ रुपये थी.

Acutaas Chemicals और Laurus Labs भी MF की पसंद

Acutaas Chemicals ने 2026 में करीब 94 फीसदी रिटर्न दिया. शेयर का भाव 1705 रुपये से बढकर 3315 रुपये हुआ. अगस्त में 154 MF स्कीम्स के पास कंपनी के शेयर थे और कुल होल्डिंग करीब 3687 करोड़ रुपये थी. Laurus Labs में करीब 76 फीसदी तेजी रही. इसका शेयर 1108 रुपये से बढ़कर 1948 रुपये हुआ. कंपनी 204 MF स्कीम्स के पोर्टफोलियो में थी और कुल होल्डिंग करीब 8774 करोड़ रुपये रही.

ये भी पढ़ें-Closing Bell: सेंसेक्स फ्लैट, निफ्टी 23,300 के पार; IT शेयरों में दबाव, मिडकैप-स्मॉलकैप चमके

क्या होल्डिंग देखकर शेयर खरीदना सही

किसी शेयर में ज्यादा म्यूचुअल फंड स्कीम्स की हिस्सेदारी निवेशकों के लिए एक संकेत हो सकती है, लेकिन इसे अकेले शेयर खरीदने का आधार नहीं माना जाना चाहिए. शेयर का वैल्यूएशन, कंपनी की कमाई, कर्ज, कैश फ्लो और भविष्य की ग्रोथ जैसे आंकडे भी देखना जरूरी है. इसी तरह 2026 में आई तेजी आगे भी जारी रहेगी, ऐसा जरूरी नहीं है. इसलिए निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल और अपने रिस्क के स्तर को देखना जरूरी है.

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.