शेयर बाजार में छुट्टी का कन्फ्यूजन! राम नवमी 26 या 27 मार्च, जानें कब बंद रहेगा मार्केट

राम नवमी की तारीख को लेकर भले ही कन्फ्यूजन हो, लेकिन एक्सचेंज की आधिकारिक लिस्ट साफ करती है कि बाजार कब बंद रहेगा. ऐसे में निवेशकों को अपने ट्रेडिंग फैसले इसी हिसाब से प्लान करने चाहिए, ताकि छुट्टियों के चलते किसी तरह की परेशानी न हो.

स्टॉक मार्केट हॉलिडे. Image Credit: Getty Images, canva

Ram Navami Market Holiday 2026: मार्च के आखिरी हफ्ते में शेयर बाजार की छुट्टियों को लेकर निवेशकों के बीच कन्फ्यूजन बना हुआ है. खासतौर पर राम नवमी की तारीख को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि बाजार 26 मार्च को बंद रहेगा या 27 मार्च को. ऐसे में अगर आप भी ट्रेडिंग प्लान कर रहे हैं, तो सही जानकारी होना बेहद जरूरी है, ताकि किसी तरह का नुकसान या मिस्ड अवसर न हो.

राम नवमी पर कब बंद रहेगा बाजार?

NSE के आधिकारिक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, भारतीय शेयर बाजार 26 मार्च 2026, गुरुवार को श्री राम नवमी के अवसर पर बंद रहेगा. यानी इस दिन BSE और NSE दोनों पर कोई ट्रेडिंग नहीं होगी. इसका मतलब साफ है कि 27 मार्च 2026 यानी शुक्रवार को बाजार सामान्य रूप से खुला रहेगा और ट्रेडिंग अपने तय समय पर होगी.

इसके बाद कब-कब बंद रहेगा बाजार?

राम नवमी के बाद भी अगले कुछ दिनों में बाजार में छुट्टियां जारी रहेंगी. इसके तहत 31 मार्च 2026, मंगलवार को श्री महावीर जयंती पर बाजार बंद रहेगा. 03 अप्रैल 2026, शुक्रवार को गुड फ्राइडे के कारण ट्रेडिंग नहीं होगी. इसके अलावा 14 अप्रैल 2026, मंगलवार को डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर जयंती पर बाजार बंद रहेगा.

मार्केट टाइमिंग क्या है?

जब बाजार खुला रहता है, तब इक्विटी सेगमेंट की टाइमिंग इस प्रकार है,

  • प्री-ओपन सेशन: सुबह 09:00 बजे से 09:08 बजे तक.
  • नॉर्मल ट्रेडिंग सेशन: सुबह 09:15 बजे से दोपहर 03:30 बजे तक.
  • क्लोजिंग सेशन: 03:40 बजे से 04:00 बजे के बीच.

कुल कितनी छुट्टियां हैं 2026 में?

साल 2026 में कुल 16 ट्रेडिंग हॉलिडे निर्धारित हैं. इसके अलावा कुछ छुट्टियां शनिवार और रविवार को पड़ने के कारण अलग से ट्रेडिंग पर असर नहीं डालेंगी, जैसे महाशिवरात्रि, ईद-उल-फितर, स्वतंत्रता दिवस और दिवाली लक्ष्मी पूजन (08 नवंबर 2026, रविवार).

इसे भी पढ़ें- लगने वाली है IPO की कतार, Duroflex से लेकर Hero Motors तक कई कंपनियां ला रहीं इश्यू, मिली सेबी की मंजूरी