गिरते बाजार में इस डिफेंस स्टॉक ने मचाया धमाल! एक महीने में 21% उछला शेयर; FII और म्यूचुअल फंड्स ने बढ़ाई हिस्सेदारी

गिरते बाजार के बीच Data Patterns (India) Ltd का शेयर निवेशकों का ध्यान खींच रहा है. कंपनी के शेयर ने एक महीने में 21 फीसदी और एक सप्ताह में 12 फीसदी तेजी दर्ज की है. FII और Mutual Funds ने हाल के महीनों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है. चेन्नई स्थित यह डिफेंस और एयरोस्पेस कंपनी रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और हाई-टेक सिस्टम बनाती है.

डेटा पैटर्न्स के शेयर Image Credit: Freepik

Data Patterns Share Price: भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. एक तरफ जहां गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई थी, वहीं शुक्रवार को भी हाल कुछ ऐसा ही है. कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, रुपये में कमजोरी और वैश्विक दबाव के बीच बाजार लाल निशान में दिख रहा है. लेकिन इस गिरावट भरे माहौल में Data Patterns (India) Ltd का शेयर निवेशकों का ध्यान खींचने में सफल रहा. कंपनी के शेयर में एक सप्ताह में करीब 12 फीसदी की जोरदार तेजी दर्ज की गई है. विदेशी निवेशकों और म्यूचुअल फंड्स की बढ़ती हिस्सेदारी को इस तेजी की सबसे बड़ी वजह माना जा रहा है.

FII और म्यूचुअल फंड्स की खरीदारी से बढ़ा भरोसा

Equitymaster की रिपोर्ट के मुताबिक, Data Patterns में हाल के महीनों में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) और म्यूचुअल फंड्स ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. सितंबर 2025 तिमाही में बिकवाली के बाद दिसंबर 2025 से विदेशी निवेशकों ने फिर से खरीदारी शुरू की है.

FII की हिस्सेदारी दिसंबर 2025 में 11.5 फीसदी थी, जो मार्च 2026 में बढ़कर 12.47 फीसदी हो गई. वहीं म्यूचुअल फंड्स की हिस्सेदारी भी दिसंबर 2025 के 7.61 फीसदी से बढ़कर मार्च 2026 में 9.20 फीसदी पहुंच गई.

कंपनी क्या करती है?

Data Patterns (India) चेन्नई स्थित एक प्रमुख डिफेंस और एयरोस्पेस इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी है. कंपनी सैन्य स्तर के इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम बनाती है और रक्षा, अंतरिक्ष और एयरोस्पेस सेक्टर को सर्विस देती है. कंपनी रडार सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर, एवियोनिक्स, मिशन कंप्यूटर, कम्युनिकेशन सिस्टम और ऑटोमेटिक टेस्ट इक्विपमेंट जैसे हाई-टेक प्रोडक्ट विकसित करती है. भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत मिशन और रक्षा क्षेत्र में स्वदेशीकरण अभियान से कंपनी को फायदा मिल सकता है.

एक महीने में 21 फीसदी रिटर्न

Data Patterns के शेयर ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. पिछले पांच कारोबारी सत्रों में शेयर करीब 16 फीसदी उछला है. वहीं एक महीने में इसमें 21 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है. 23 अप्रैल 2026 को शेयर ने 4,115 रुपये का 52 हफ्तों का हाई स्तर छुआ है. वहीं इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर 2,028.70 रुपये रहा था.

यह भी पढ़ें: BJP के हुए राघव, आम आदमी पार्टी में बड़ी टूट, हरभजन सिंह समेत 7 सांसदों ने छोड़ा केजरीवाल का साथ

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories