BJP के हुए राघव, आम आदमी पार्टी में बड़ी टूट, हरभजन सिंह समेत 7 सांसदों ने छोड़ा केजरीवाल का साथ
आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. राघव के BJP में जाने और हरभजन सिंह समेत 7 सांसदों द्वारा पार्टी छोड़ने की चर्चाओं ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है. अरविंद केजरीवाल के लिए यह बड़ा संकट माना जा रहा है. आम आदमी पार्टी के कुल 10 राज्यसभा मेंबर हैं जिसमें से 7 ने बगावत कर दी है.
Raghav Chadha: पंजाब चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी में बड़ी टूट हो गई है. पिछले कुछ दिनों से बागी तेवर दिखा रहे राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा 7 सांसदों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं. संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राघव चड्ढा ने कहा, “हमने तय किया है कि हम, राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के 2/3 सदस्य, भारत के संविधान के नियमों का पालन करते हुए BJP में शामिल हो रहे हैं.” राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटाए जाने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया है. 2027 में पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है.
क्या कहा राघव चड्ढा ने
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्ट लोगों के हाथ में है. इसलिए मैं AAP से दूर होकर जनता के बीच जा रहा हूं. राघव चड्ढा ने कहा, “आज हम BJP में अपने आप का विलय करते हैं. राज्यसभा के दो-तिहाई सांसद BJP के साथ जाएंगे.” PM मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लीडरशिप और गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प के साथ अब बिना रुके काम करेंगे.
अपने उद्देश्य से भटक चुकी है आम आदमी पार्टी
प्रेस कॉन्फ्रेंस में राघव चड्ढा ने कहा कि मैंने पार्टी की गतिविधियों से खुद को दूर कर लिया था, क्योंकि हमारे पास दो विकल्प थे… या तो राजनीति छोड़ दें या अपना अलग रास्ता चुनें. उन्होंने कहा, “जिस आम आदमी पार्टी को खून-पसीने से सींचा, अपनी जवानी के 15 साल दिए, वह आज पूरी तरह अपने उद्देश्य से भटक चुकी है.”
राज्यसभा में AAP के कितने सांसद हैं
राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के कुल 10 सांसद हैं. इनमें संजय सिंह, राघव चड्ढा, संदीप पाठक, हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी, अशोक कुमार मित्तल, स्वाति मालीवाल, एन.डी. गुप्ता, संजीव अरोड़ा और बलबीर सिंह सीचेवाल शामिल हैं.
किन सांसदों ने छोड़ा AAP का साथ
राघव चड्ढा के मुताबिक कुल 7 सांसदों ने उनके साथ पार्टी से इस्तीफा दिया है. इनमें राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, स्वाति मालीवाल, विक्रमजीत सिंह साहनी और राजेंद्र गुप्ता शामिल हैं.
Latest Stories
दिल्ली-यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में हीटवेव का कहर हुआ शुरू, 44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; कब बदलेगा मौसम का मिजाज?
गर्मियों की छुट्टियों में घर जाना होगा आसान, भारतीय रेलवे चलाएगा 18 हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रेन; जानें पूरी डिटेल
झुलसा रही गर्मी से कब मिलेगी राहत? IMD ने बताई ठंडक की टाइमलाइन; जानें यूपी-बिहार और दिल्ली का मौसम अपडेट
