25 फीसदी CAGR के साथ सस्ते मिल रहे ये 2 डीप वैल्यू स्टॉक्स, सिर्फ 6x PE रेशियो, फोकस में रखें शेयर
मेटल सेक्टर में कुछ कंपनियां मजबूत प्रॉफिट ग्रोथ के बावजूद सस्ते वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रही हैं. Maithan Alloys और Prakash Industries ने 25 प्रतिशत से ज्यादा प्रॉफिट CAGR दिखाया है, लेकिन उनका PE करीब 6x है. दोनों कंपनियां बुक वैल्यू से नीचे ट्रेड कर रही हैं और डिविडेंड भी दे रही हैं.
Metal Sector Stocks: शेयर बाजार में आमतौर पर वही कंपनियां चर्चा में होती हैं जो तेजी से ग्रोथ दिखाती हैं. लेकिन मेटल सेक्टर में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिल रही है. यहां कुछ कंपनियां 25 फीसदी से ज्यादा प्रॉफिट CAGR दे रही हैं, फिर भी उनकी वैल्यूएशन काफी कम है. Maithan Alloys और Prakash Industries ऐसे ही दो स्टॉक्स हैं, जो मजबूत कमाई के बावजूद सस्ते दाम पर मिल रहे हैं. सवाल यह है कि क्या यह मौका है या बाजार कुछ जोखिम देख रहा है.
तेजी से बढ़ रही कमाई
Maithan Alloys ने पिछले 5 साल में करीब 33 फीसदी का प्रॉफिट CAGR दिया है. वहीं Prakash Industries ने भी करीब 25 फीसदी की दर से मुनाफा बढ़ाया है. इसके बावजूद दोनों कंपनियों का PE रेशियो करीब 6x के आसपास है. आमतौर पर इतनी ग्रोथ वाली कंपनियां 15 से 20 के PE पर ट्रेड करती हैं. यही कारण है कि ये स्टॉक्स अंडरवैल्यूड नजर आते हैं.
बुक वैल्यू से नीचे ट्रेड
दोनों कंपनियां अपनी बुक वैल्यू से काफी नीचे ट्रेड कर रही हैं. Maithan Alloys लगभग 0.6x बुक वैल्यू पर है, जबकि Prakash Industries भी करीब 0.6x पर ट्रेड कर रही है. इसका मतलब है कि निवेशकों को कंपनी की प्रॉपटी डिस्काउंट पर मिल रही है. ऐसी स्थिति में downside का जोखिम कम हो जाता है और मार्जिन ऑफ सेफ्टी बढ़ता है.
डिविडेंड के साथ मिल रहा ये फायदा
इन कंपनियों की एक और खासियत है कि ये डिविडेंड भी दे रही हैं. Maithan Alloys करीब 1.9 फीसदी और Prakash Industries करीब 1.3 फीसदी का डिविडेंड यील्ड दे रही है. जबकि मेटल सेक्टर में कई कंपनियां डिविडेंड नहीं दे पा रही हैं. यानी निवेशकों को इंतजार के दौरान भी रिटर्न मिल रहा है, जो इन स्टॉक्स को और आकर्षक बनाता है.
क्यों सस्ते है वैल्यूएशन
कम वैल्यूएशन के पीछे कुछ वजहें भी हैं. मेटल सेक्टर साइक्लिकल होता है, जहां मांग और कीमतों में उतार चढ़ाव आता रहता है. इसके अलावा कुछ कंपनियों की सेल्स ग्रोथ स्थिर रही है और हाल के समय में प्रॉफिट में भी दबाव देखा गया है. यही कारण है कि बाजार इन स्टॉक्स को पूरी वैल्यू नहीं दे रहा.
कैसा है शेयरों का हाल
Maithan Alloys के शेयर शुक्रवार को 2.05 फीसदी की गिरावट के साथ 879 रुपये पर बंद हुए . कंपनी ने 5 साल में अपने निवेशकों को 61 फीसदी का रिटर्न दिया है. वहीं Prakash Industries के शेयर में भी शुक्रवार को 3.68 गिरावट देखने के मिली जिसका बाद यह 117 रुपये पर बंद हुआ. इसने अपने निवेशकों को पिछले 5 साल में 76 फीसदी का रिटर्न दिया है.
ये भी पढ़ें- इस कंपनी को लगातार मिल रहे बड़े ऑर्डर, शेयरों में हलचल, PE रेशियो सस्ता; रडार पर रखें स्टॉक!
क्या आ सकती है बड़ी तेजी
अगर मेटल सेक्टर में रिकवरी आती है और कंपनियां अपनी कमाई बरकरार रखती हैं, तो इन स्टॉक्स में री रेटिंग देखने को मिल सकती है. कम PE, मजबूत प्रॉफिट ग्रोथ और बुक वैल्यू से नीचे ट्रेडिंग इन स्टॉक्स को एक मजबूत वैल्यू प्ले बनाती है. ऐसे में ये स्टॉक्स FY27 के लिए निवेशकों की वॉचलिस्ट में शामिल हो सकते हैं.
