इस कंपनी को लगातार मिल रहे बड़े ऑर्डर, शेयरों में हलचल, PE रेशियो सस्ता; रडार पर रखें स्टॉक!
इसके शेयरों में अभी दबाव देखने को मिला है. शुक्रवार को इंट्राडे में यह करीब 4.76 प्रतिशत गिरकर 386.15 रुपये तक आ गया. पिछले एक हफ्ते में शेयर 6.14 प्रतिशत गिरा है, जबकि इस साल अब तक इसमें करीब 17.7 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है.
शनिवार को Dilip Buildcon Ltd ने जानकारी दी कि कंपनी को गुजरात सरकार से बड़ा ऑर्डर मिला है. हाल के दिनों में कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है. मजे की बात तो ये है कि इसका PE रेशियो 4.06 है. जबकि इसका इंडस्ट्री पीई 20 के आसपास है. इस लिहाज से देखें तो यह शेयर इंडस्ट्री में शामिल बाकी के शेयरों से सस्ता है. अब देखना होगा कि क्या इस ऑर्डर के दम पर इसके शेयरों में तेजी आती है या नहीं?
क्या है ऑर्डर?
कंपनी को नर्मदा नदी पर बाढ़ सुरक्षा एंबैंकमेंट बनाने का काम मिला है. यह प्रोजेक्ट गुजरात के भरूच जिले में किया जाएगा. इस ऑर्डर की कुल वैल्यू करीब 698.49 करोड़ रुपये है और यह EPC मॉडल पर दिया गया है. कंपनी को यह लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस नर्मदा वाटर रिसोर्स, वाटर सप्लाई और कल्पसर विभाग से मिला है.
प्रोजेक्ट की टाइमलाइन
कंपनी को इस प्रोजेक्ट को 24 महीने में पूरा करना होगा. इससे कंपनी की ऑर्डर बुक और रेवेन्यू विजिबिलिटी मजबूत होगी.
पहले भी मिला था ऑर्डर
इससे पहले कंपनी को ओडिशा में करीब 160.2 करोड़ रुपये का रोड प्रोजेक्ट मिला था. यह प्रोजेक्ट सुंदरगढ़ जिले में 6 लेन सड़क के निर्माण से जुड़ा है, जिसे 18 महीने में पूरा करना है.
शेयर में गिरावट
इसके शेयरों में अभी दबाव देखने को मिला है. शुक्रवार को इंट्राडे में यह करीब 4.76 प्रतिशत गिरकर 386.15 रुपये तक आ गया. पिछले एक हफ्ते में शेयर 6.14 प्रतिशत गिरा है, जबकि इस साल अब तक इसमें करीब 17.7 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है.
कंपनी का प्रदर्शन
कंपनी का मार्केट कैप करीब 6,272.81 करोड़ रुपये है. Q3 FY26 में कंपनी ने 2,307.59 करोड़ रुपये की आय, 829.85 करोड़ रुपये का मुनाफा और 1,136.86 करोड़ रुपये का EBITDA दर्ज किया. म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी दिसंबर 2025 तिमाही में 2.08 प्रतिशत पर स्थिर रही.
कंपनी का कामकाज?
कंपनी का मुख्यालय भोपाल में है. दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड भारत की एक प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी है, जो देशभर में बड़े पैमाने पर सिविल इंजीनियरिंग और निर्माण परियोजनाओं से जुड़ी है.
इसे भी पढ़ें- इस पावर स्टॉक पर आया बड़ा अपडेट! शेयरों में हलचल! FIIs का भी लगा है पैसा, रखें नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इस कंस्ट्रक्शन कंपनी को NHAI से मिला काम, ₹1734 करोड़ का है प्रोजेक्ट; सोमवार को दिख सकती है हलचल
1235% रिटर्न वाले इस रेलवे कंपनी को मिला JSW से बड़ा ऑर्डर, 720 वैगन बनाने का काम; मंडे को फोकस में शेयर
Bonus Share: हर 1 पर 3 शेयर फ्री दे रही ये कंपनी, 16 साल बाद बोनस इश्यू का ऐलान; नोट करें रिकॉर्ड डेट
