इस हफ्ते सोने में नहीं रही बड़ी हलचल, ₹3300 सोना और चांदी ₹2300 चढ़ी, जानें क्या है मौजूदा दाम

इस हफ्ते सोने के दाम में धीमे बदलाव देखने को मिले. कभी तेजी तो कभी तेज गिरावट ने निवेशकों को असमंजस में रखा. डॉलर की मजबूती, ब्याज दरों का दबाव और मुनाफावसूली जैसे कारणों से बाजार में अस्थिरता बनी रही. चांदी भी इसी ट्रेंड से अछूती नहीं रही.

सोने और चांदी की कीमत Image Credit: FreePik

सोने के दाम इस हफ्ते हल्की उतार-चढ़ाव के साथ चले. शुरूआत में तेज गिरावट दिखी तो अंत में हल्की रिकवरी. अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेत, डॉलर की मजबूती और निवेशकों की रणनीति ने पूरे सप्ताह कीमतों को प्रभावित किया. आइए जानते हैं इस हफ्ते सोने ने कैसी चाल चली और इसके पीछे क्या वजह रही.

तेज गिरावट से हुई सप्ताह की शुरुआत

23 मार्च को सोने के दाम 1,39,569 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि 22 मार्च को यह 1,47,218 रुपये था. यानी शुरुआत में तेज गिरावट देखने को मिली.

24 मार्च को कीमत बढ़कर 1,40,420 रुपये पहुंच गई, यानी एक दिन में करीब 851 रुपये की तेजी आई. लेकिन 25 मार्च को यह फिर बढ़कर 1,46,205 रुपये तक गया, जो इस हफ्ते का बड़ा उछाल रहा. यह उछाल ग्लोबल संकेतों और निवेशकों की खरीदारी से आया.

26 मार्च को बाजार बंद रहा, लेकिन 27 मार्च को कीमत गिरकर 1,42,942 रुपये रह गई. यानी 25 मार्च के हाई से करीब 3,200 रुपये की गिरावट आई. यह गिरावट मुनाफावसूली और ग्लोबल दबाव के कारण आई. वहीं सप्ताह की शुरुआत से इसने 3,373 रुपये की रिकवरी की.

क्यों आई इतनी तेजी और गिरावट?

इस हफ्ते सोने के दाम पर कई बड़े फैक्टर्स असर डालते दिखे.

  • सबसे बड़ा कारण रहा मजबूत अमेरिकी डॉलर और ऊंची ब्याज दरें, जिससे सोने की चमक कम हुई.
  • इसके अलावा, निवेशकों ने पहले की तेजी के बाद मुनाफावसूली की, जिससे कीमतों पर दबाव आया.
  • वहीं, पश्चिम बाजार तनाव के बीच गिरावट के बाद खरीदार वापस लौटे, जिससे बीच-बीच में उछाल देखने को मिला.
  • बाजार में अस्थिरता और ग्लोबल संकेतों ने सोने को पूरे हफ्ते झुलाया.

अगर पूरे हफ्ते को देखें तो सोना पहले चढ़ा, फिर तेज गिरा और अंत में हल्की रिकवरी के साथ बंद हुआ. यानी बाजार में अनिश्चितता साफ दिखी.

यह भी पढ़ें: जानें Jewar Airport से कब शुरू होंगी उड़ाने, फ्लाइट टिकट कब से होगी बुक, किन शहरों को सीधी कनेक्टिविटी

चांदी में भी दिखा उतार-चढ़ाव

सिल्वर की बात करें तो सोमवार यानी 23 मार्च को कीमत 2,19,260 रही. वहीं 25 मार्च को इसका दाम 2,34,814 रुपये प्रति किलो रहा, जो 27 मार्च को घटकर 2,21,647 रुपये हो गया. यानी 13,000 रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई. यह गिरावट भी गोल्ड की तरह ग्लोबल दबाव और निवेशकों की बिकवाली से जुड़ी रही. हालांकि पूरे सप्ताह चांदी की कीमत 2,387 रुपये बढ़ी.