जानें Jewar Airport से कब शुरू होंगी उड़ानें, फ्लाइट टिकट कब से होगी बुक, किन शहरों को सीधी कनेक्टिविटी
जेवर एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू होने वाली हैं. पहले चरण में 10 बड़े शहरों के लिए सीधी फ्लाइट्स और IndiGo, Akasa Air, Air India Express जैसी एयरलाइंस ऑपरेशन शुरू कर सकती हैं. यात्रियों के लिए सस्ते किराए और बेहतर कनेक्टिविटी की उम्मीद बढ़ गई है.
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) को लेकर इंतजार अब खत्म होने की कगार पर है. 28 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन के बाद यहां से उड़ान सेवाएं शुरू होने की तैयारी तेज हो गई है. शुरुआती चरण में घरेलू उड़ानों पर फोकस रहेगा और धीरे-धीरे यह एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों के लिए एक बड़ा विकल्प बन सकता है.
कब शुरू होंगी पहली उड़ानें
शुक्रवार को उद्घाटन के बाद जेवर एयरपोर्ट से कमर्शियल फ्लाइट्स 45 दिन से लेकर 2 महीने के भीतर शुरू हो सकती हैं. इसके लिए जरूरी रेगुलेटरी मंजूरियां और एयरलाइंस के शेड्यूल तय होने का इंतजार है. शुरुआत में सीमित रूट्स पर उड़ानें होंगी, जिन्हें धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा.
शुरुआती ऑपरेशन में इंडिगो, अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस के शामिल होने की संभावना है. ये एयरलाइंस पहले मेट्रो और हाई-डिमांड रूट्स पर उड़ानें शुरू करेंगी, फिर धीरे-धीरे छोटे शहरों तक विस्तार होगा.
इन शहरों से मिल सकती है सीधी कनेक्टिविटी
शुरुआती 45 दिनों में करीब 10 बड़े शहरों को जोड़ने की योजना है. इनमें मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, पुणे, लखनऊ, अहमदाबाद, चेन्नई, गोवा और जयपुर जैसे शहर शामिल हो सकते हैं. हालांकि अंतिम सूची एयरलाइंस के शेड्यूल के अनुसार तय होगी.
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए यह एयरपोर्ट खासा सुविधाजनक साबित हो सकता है. शुरुआती दौर में किराए भी आकर्षक रखे जा सकते हैं, जिससे दिल्ली एयरपोर्ट के मुकाबले सस्ते विकल्प मिल सकते हैं.
यह भी पढ़ें: दुबई-सिंगापुर को जाता है भारतीय एविएशन का ₹2 लाख करोड़… क्या जेवर एयरपोर्ट रोक पाएगा भारत का ‘ट्रांजिट लीकेज’?
टिकट बुकिंग कब से शुरू होगी
यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग उड़ान शुरू होने से करीब 2 से 4 हफ्ते पहले खुल सकती है. एयरलाइंस सभी रूट्स एक साथ जारी करने की बजाय शहरों के हिसाब से चरणबद्ध तरीके से शेड्यूल जारी करेंगी.
फिलहाल शुरुआत घरेलू उड़ानों से होगी. अंतरराष्ट्रीय सेवाएं 2026 के बाद के चरण में शुरू होने की उम्मीद है, जब एयरपोर्ट पूरी तरह से ऑपरेशनल हो जाएगा.
Latest Stories
इस हफ्ते सोने में नहीं रही बड़ी हलचल, ₹3300 सोना और चांदी ₹2300 चढ़ी, जानें क्या है मौजूदा दाम
कभी Raymond का बादशाह, आखिरी दिनों में संघर्ष से जूझे, पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का 87 साल की उम्र में निधन
10वें दिन भी ‘धुरंधर 2’ का बजा डंका, लेकिन अभी तक नहीं तोड़ पाई इन फिल्मों का रिकॉर्ड, जानें कुल कलेक्शन
