Q4 में मुनाफा 109% उछला, इस डिफेंस PSU स्टॉक पर ब्रोकरेज बुलिश, 10% तक अपसाइड का अनुमान
Mazagon Dock Shipbuilders ने इस बार शानदार नतीजे पेश किए हैं. कंपनी का मुनाफा एक साल में दोगुना से भी ज्यादा हो गया है, जिससे निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है. मजबूत ऑर्डर बुक और तेजी से काम पूरा करने की वजह से कंपनी की कमाई में बड़ा उछाल आया है. साथ ही कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है.

Mazagon Dock Shipbuilders: डिफेंस सेक्टर की सरकारी कंपनी Mazagon Dock Shipbuilders ने इस बार शानदार नतीजे पेश किए हैं. कंपनी का मुनाफा एक साल में दोगुना से भी ज्यादा हो गया है, जिससे निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है. जहाज और पनडुब्बी बनाने वाली यह कंपनी भारत की रक्षा जरूरतों में अहम भूमिका निभाती है.
मजबूत ऑर्डर बुक और तेजी से काम पूरा करने की वजह से कंपनी की कमाई में बड़ा उछाल आया है. साथ ही कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है. ऐसे में यह स्टॉक निवेशकों के बीच चर्चा में आ गया है. ऐसे में ब्रोकरेज फर्म इसे लेकर रेटिंग्स दे रहे है. आइए विस्तार से जानते है.
मुनाफे में जबरदस्त उछाल
कंपनी का नेट प्रॉफिट 109 प्रतिशत बढ़कर 679 करोड़ रुपए हो गया है. पिछले साल इसी अवधि में यह 325 करोड़ रुपए था. यह दिखाता है कि कंपनी का बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है. कंपनी की इनकम 21 प्रतिशत बढ़कर 3850 करोड़ रुपए हो गई. वहीं EBITDA में बड़ा उछाल आया और यह 542 करोड़ रुपए तक पहुंच गया. मार्जिन भी बढ़कर करीब 14 प्रतिशत हो गया, जो पहले काफी कम था.
HDFC Securities की रेटिंग और अनुमान
ब्रोकरेज फर्म HDFC Securities ने Mazagon Dock पर अपनी रेटिंग ADD बनाए रखी है. रिपोर्ट के अनुसार, 30 अप्रैल 2026 तक शेयर का CMP ₹2,733 है, जबकि टारगेट प्राइस ₹3,000 तय किया गया है. ब्रोकरेज ने अपने पुराने टारगेट प्राइस ₹2,950 से बढ़ाकर नया टारगेट ₹3,000 कर दिया है. EPS ग्रोथ के अनुमान में भी बदलाव किया गया है, जहां FY27E के लिए 8.6 प्रतिशत और FY28E के लिए 1.7 प्रतिशत का अनुमान दिया गया है.
| डिटेल्स | जानकारी |
|---|---|
| रेटिंग | ADD |
| CMP (30 अप्रैल 2026) | ₹2,733 |
| टारगेट प्राइस (नया) | ₹3,000 |
| टारगेट प्राइस (पुराना) | ₹2,950 |
| NIFTY | 23,998 |
निवेशकों के लिए डिविडेंड
कंपनी ने अपने शेयरधारकों को 4.62 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड देने की सिफारिश की है. हालांकि इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी जरूरी होगी. कंपनी के पास बड़ा ऑर्डर बुक है, जिसमें नए सबमरीन और जहाज शामिल हैं. आने वाले सालों में इससे कंपनी की कमाई और बढ़ सकती है. कंपनी ने एक विदेशी कंपनी में हिस्सेदारी भी खरीदी है, जिससे उसका बिजनेस और बढ़ेगा.
शेयरों का कैसा है प्रदर्शन
कंपनी के शेयर प्रदर्शन की बात करें तो पिछले 3 महीने में स्टॉक ने 6.2 प्रतिशत की बढ़त दी है, जबकि 6 महीने में 0.2 प्रतिशत और 12 महीने में 10.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है. वहीं, अगर बाजार के मुकाबले प्रदर्शन देखें तो 3 महीने में 12.7 प्रतिशत और 6 महीने में 8.5 प्रतिशत का बेहतर प्रदर्शन रहा, जबकि 12 महीने में 6.5 प्रतिशत की कमजोरी देखी गई.
| अवधि | 3 महीने | 6 महीने | 12 महीने |
|---|---|---|---|
| Absolute (%) | 6.2 | 0.2 | -10.6 |
| Relative (%) | 12.7 | 8.5 | -6.5 |
शेयरहोल्डिंग पैटर्न पर डाले नजर
शेयरहोल्डिंग पैटर्न में ज्यादा बदलाव नहीं दिखा है. प्रमोटर्स की हिस्सेदारी दिसंबर 2025 और मार्च 2026 दोनों में 81.22 प्रतिशत पर स्थिर रही. FIIs और लोकल म्यूचुअल फंड्स की हिस्सेदारी 5.37 प्रतिशत से घटकर 5.09 प्रतिशत हो गई.
वहीं FPI की हिस्सेदारी 1.80 प्रतिशत से घटकर 1.73 प्रतिशत रही. पब्लिक और अन्य निवेशकों की हिस्सेदारी 11.61 प्रतिशत से बढ़कर 11.95 प्रतिशत हो गई.
| कैटेगरी | Dec-25 | Mar-26 |
|---|---|---|
| Promoters | 81.22 | 81.22 |
| FIIs & Local MFs | 5.37 | 5.09 |
| FPIs | 1.80 | 1.73 |
| Public & Others | 11.61 | 11.95 |
क्या करती है कंपनी
Mazagon Dock Shipbuilders भारत की एक बड़ी सरकारी कंपनी है.
- यह युद्धपोत और पनडुब्बी बनाती है.
- भारतीय नौसेना और कोस्ट गार्ड के लिए काम करती है.
- इसके अलावा कमर्शियल जहाज और ऑयल प्लेटफॉर्म भी बनाती है.
इसे भी पढ़ें- Suzlon Energy vs Inox Wind: कौन सा शेयर देगा बेहतर रिटर्न? टारगेट और परफॉर्मेंस का पूरा हिसाब
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.