डिफेंस स्टॉक में कमाई का मौका! ₹3070 करोड़ के कारोबार से BEL और HAL को मिल सकता है फायदा; रखें नजर
सरकार की छठी पॉजिटिव इंडिजिनाइजेशन लिस्ट में 405 डिफेंस प्रोडक्ट्स शामिल किए गए हैं, जिनके आयात पर तय समय बाद रोक लगेगी. इससे घरेलू कंपनियों के लिए करीब 3,070 करोड़ रुपये का कारोबार अवसर बन सकता है. इसमें BEL के 227 और HAL के 86 प्रोडक्ट्स शामिल हैं, यानी दोनों के पास लिस्ट के करीब 77 फीसदी आइटम हैं.
Highlights
- 3,070 करोड़ रुपये का डिफेंस कारोबार अवसर खुला.
- BEL और HAL के पास 77 फीसदी आइटम.
- रकम संभावित कारोबार है, पक्का ऑर्डर नहीं.
देश में डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की सरकार की कोशिश अब खरीद प्रक्रिया में भी दिखाई देने लगी है. सरकार ने छठी पॉजिटिव इंडिजिनियस लिस्ट में 405 डिफेंस प्रोडक्ट्स को शामिल किया है. इन प्रोडक्ट्स के एक तय समय के बाद आयात पर रोक होगी, जिससे इनकी खरीद घरेलू कंपनियों से करनी होगी. इस पूरी लिस्ट में करीब 3,070 करोड़ रुपये का कारोबार अवसर बन सकता है. इसका सबसे बड़ा फायदा Bharat Electronics और Hindustan Aeronautics को मिलने की संभावना है.
आयात पर लगेगी रोक
छठी पॉजिटिव इंडिजिनियस लिस्ट में 405 डिफेंस प्रोडक्ट्स शामिल हैं. इन प्रोडक्ट्स को एक तय अवधि के बाद विदेश से आयात नहीं किया जा सकेगा. ऐसे में इनकी जरूरत घरेलू रक्षा कंपनियों और सप्लायर्स से पूरी करनी होगी. लिस्ट में LCA Tejas, Advanced Light Helicopter, Light Utility Helicopter और Su 30MKI जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म शामिल हैं. इसके अलावा T 72 और T 90 टैंक, BMP II, MRSAM, रडार, सोनार और सैटेलाइट कम्युनिकेश इक्विपमेंट भी इसमें शामिल हैं.
BEL और HAL को सबसे बड़ा फायदा
इस सूची में Bharat Electronics के लिए 227 और Hindustan Aeronautics के लिए 86 प्रोडक्ट्स शामिल हैं. दोनों कंपनियों के हिस्से में कुल 313 प्रोडक्ट्स आते हैं, जो पूरी सूची का करीब 77 फीसदी है. BEL के लिए रडार, सोनार और कम्युनिकेशन से जुड़े 227 प्रोडक्ट्स उसके मौजूदा कारोबार से काफी मेल खाते हैं. वहीं HAL के ज्यादातर प्रोडक्ट्स Tejas, ALH और LUH जैसे मौजूदा कार्यक्रमों से जुड़े हैं.
3,070 करोड़ रुपये का कारोबार अवसर
सरकार की इस पहल से करीब 3,070 करोड़ रुपये का कारोबार अवसर बनने का अनुमान है. हालांकि यह रकम किसी कंपनी का पक्का ऑर्डर बुक नहीं है. अभी यह केवल संभावित कारोबार का आंकड़ा है. कंपनियों को वास्तविक ऑर्डर मिलने में वेंडर अप्रूवल और क्वालिफिकेशन ट्रायल जैसे चरण पूरे होने में समय लग सकता है. इसलिए निवेशकों को इस आंकड़े को सीधे कंपनी की कमाई से नहीं जोड़ना चाहिए.
BEL और HAL के मौजूदा प्रदर्शन पर नजर
Bharat Electronics ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में 5,547 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू दर्ज किया. यह पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 24.94 फीसदी अधिक है. हालांकि EBITDA मार्जिन 28 फीसदी से घटकर 25.11 फीसदी रहा. Hindustan Aeronautics का रेवेन्यू 14.45 फीसदी बढ़कर 5,515 करोड़ रुपये रहा. कंपनी का नेट प्रॉफिट 1,590 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल यह 1,384 करोड़ रुपये था.
यह भी पढ़ें- Closing Bell: बाजार को दूसरे दिन भी नहीं मिली राहत, सेंसेक्स 493 अंक टूटा; आखिर क्यों आ रही गिरावट?
डिफेंस इंडिजिनाइजेशन से कितना फायदा
सरकार के इंडिजिनाइजेशन कार्यक्रम के तहत अब तक 15,700 से ज्यादा प्रोडक्ट्स को स्वदेशी बनाया जा चुका है. इससे करीब 9,000 करोड़ रुपये के आयात को घरेलू उत्पादन से बदला गया है. पिछली इंडिजिनाइजेशन लिस्ट से जुड़े करीब 10,000 करोड़ रुपये के घरेलू खरीद ऑर्डर भी DPSUs ने दिए हैं. इससे संकेत मिलता है कि सरकार की सूची धीरे- धीरे रियल ऑर्डर में बदल रही है.
Latest Stories
Closing Bell: बाजार को दूसरे दिन भी नहीं मिली राहत, सेंसेक्स 493 अंक टूटा; आखिर क्यों आ रही गिरावट?
BSE के शेयर में लगातार दूसरे दिन गिरावट, Nuvama ने घटाई रेटिंग; 21 फीसदी कम किया टारगेट प्राइस
डिफेंस स्टॉक्स में हलचल! 3070 करोड़ रुपये के कारोबार का खुला रास्ता, BEL-HAL-BDL पर नजर
