गिरते बाजार में इन 6 डिफेंस शेयरों पर नजर! ₹28,160 तक के टारगेट, जानें किसमें कितनी तेजी की उम्मीद
भारत के डिफेंस सेक्टर में अगले कुछ सालों में बड़ा कारोबार बनने की उम्मीद है. घरेलू डिफेंस अवसर 60 अरब डॉलर से ज्यादा हो सकता है, जबकि एक्सपोर्ट FY30 तक 58400 करोड़ रुपये पहुंच सकता है. DAC ने करीब 1.10 लाख करोड़ रुपये के खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी है.
Highlights
- DAC ने करीब ₹1.10 लाख करोड़ के रक्षा खरीद प्रस्तावों को सैद्धांतिक मंजूरी दी है.
- कंपनी के डिफेंस कारोबार की बिक्री में हिस्सेदारी FY26 के 27% से FY30 तक 40% होने की उम्मीद है.
- सरकारी खर्च, घरेलू खरीद, बढ़ते एक्सपोर्ट और बड़े ऑर्डर बुक की वजह से कई कंपनियों के लिए लंबी अवधि का मौका बन रहा है.
भारत का डिफेंस सेक्टर तेजी से विस्तार के दौर में है. देश में बने हथियारों के युद्ध में इस्तेमाल से भारतीय रक्षा उत्पादों की वैश्विक विश्वसनीयता बढ़ी है. दूसरी ओर, सरकार का बढ़ता रक्षा खर्च और घरेलू कंपनियों से खरीद पर जोर डिफेंस कंपनियों के लिए लंबे समय का बड़ा मौका तैयार कर रहा है.
भारत का रक्षा बजट FY14 के 2.53 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर FY26 में 6.81 लाख करोड़ रुपये हो चुका है. ऐसे में निवेशकों की नजर अब इस बात पर है कि इस बढ़ते खर्च और नए ऑर्डर का सबसे ज्यादा फायदा किन डिफेंस शेयरों को मिल सकता है.
₹58,400 करोड़ का एक्सपोर्ट मौका, भारतीय हथियारों की बढ़ी मांग
द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट FY30 तक हर साल 11% की दर से बढ़ सकता है और 58400 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है. FY26 में ही भारतीय डिफेंस एक्सपोर्ट 63% बढ़कर 38400 करोड़ रुपये हो गया, जो सरकार के 30000 करोड़ रुपये के लक्ष्य से ज्यादा था.
Operation Sindoor के दौरान BrahMos और Astra मिसाइल, Akash Air Defence System, Akashteer Command System और Pinaka Rockets के इस्तेमाल से भारतीय रक्षा प्रणालियों की विश्वसनीयता को बढ़ावा मिला है. इसका असर विदेशी ऑर्डरों में भी दिखाई देने लगा है. BrahMos के Vietnam और Indonesia से जुड़े कॉन्ट्रैक्ट इसका उदाहरण हैं. UAE समेत कई दूसरे देशों के साथ भी बातचीत चल रही है.
₹60 अरब यानी करीब ₹5 लाख करोड़ का घरेलू मौका
भारत में अगले चार साल में घरेलू डिफेंस कारोबार का मौका 60 अरब डॉलर यानी करीब 5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकता है. रिपोर्ट के अनुसार, FY26 से FY30 के बीच घरेलू डिफेंस कैपिटल स्पेंडिंग 16% की सालाना चक्रवृद्धि दर से बढ़ सकती है, जबकि कुल डिफेंस कैपिटल एक्सपेंडिचर में 10% की ग्रोथ का अनुमान है.
FY26 में 120 अरब डॉलर से ज्यादा के अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी मिलने से आने वाले वर्षों में ऑर्डर फ्लो की अच्छी विजिबिलिटी बनती है. डिफेंस सेक्टर में निजी कंपनियों की भूमिका भी बढ़ रही है. प्रमुख लिस्टेड डिफेंस कंपनियों में निजी कंपनियों की रेवेन्यू हिस्सेदारी FY23 के 9% से बढ़कर FY26 में 16% हो गई.
DAC ने दिए ₹1.10 लाख करोड़ के खरीद प्रस्तावों को मंजूरी
Defence Acquisition Council यानी DAC ने भारतीय सशस्त्र बलों के लिए करीब 1.10 लाख करोड़ रुपये के अधिग्रहण प्रस्तावों को सैद्धांतिक मंजूरी दी है. इसमें करीब 98% खरीद भारतीय उद्योग से किए जाने की योजना है. यह घरेलू डिफेंस कंपनियों के लिए बड़ा अवसर माना जा रहा है, क्योंकि सरकारी खरीद में भारतीय कंपनियों को प्राथमिकता मिलने से आने वाले समय में नए ऑर्डर की संभावना बढ़ सकती है.
किन Defence Stocks को हो सकता है फायदा?
1. HAL: ₹6,800 तक पहुंच सकता है शेयर
रिपोर्ट के मुताबिक, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स यानी HAL पर Buy रेटिंग दी गई है और शेयर का टारगेट प्राइस ₹6,800 रखा गया है. यह मौजूदा स्तर से करीब 39% की संभावित तेजी दिखाता है. रिपोर्ट में FY26 से FY29 के बीच HAL की कमाई में 15% सालाना चक्रवृद्धि दर से बढ़ोतरी का अनुमान जताया गया है. इसके अलावा, Motilal Oswal ने भी HAL पर Buy रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹5,800 का टारगेट दिया है.
2. Bharat Electronics: ₹490 से ₹530 तक के टारगेट
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स यानी BEL पर रिपोर्ट में Buy रेटिंग और ₹490 का टारगेट बरकरार रखा गया है. यह करीब 20% की संभावित तेजी को दिखाता है. रिपोर्ट के मुताबिक, FY26 से FY29 के दौरान BEL की कमाई में 17% सालाना ग्रोथ की उम्मीद है.
वहीं, Motilal Oswal ने भी BEL पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है और ₹530 का टारगेट दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, शेयर FY27E, FY28E और FY29E की अनुमानित EPS के क्रमशः 42.2 गुना, 36.2 गुना और 32.2 गुना पर कारोबार कर रहा है.
3. Solar Industries: डिफेंस कारोबार बढ़ने की उम्मीद
रिपोर्ट के मुताबिक, Solar Industries पर Buy रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया गया है. शेयर का टारगेट प्राइस ₹28,160 रखा गया है, जो हालिया कीमत से 30% से ज्यादा की संभावित तेजी दिखाता है.
कंपनी की कुल बिक्री में डिफेंस कारोबार की हिस्सेदारी FY26 के 27% से बढ़कर FY30 तक 40% होने की उम्मीद है. इस दौरान डिफेंस रेवेन्यू में 42% की सालाना चक्रवृद्धि दर से बढ़ोतरी का अनुमान है. कंपनी के पास करीब ₹18,000 करोड़ का डिफेंस ऑर्डर बुक है.
कंपनी अब सिर्फ औद्योगिक विस्फोटक कारोबार तक सीमित नहीं है. यह रॉकेट, लोइटेरिंग म्यूनिशन, ड्रोन और दूसरे एयरोस्पेस एवं डिफेंस उत्पादों में भी विस्तार कर रही है.
4. Astra Microwave Products: ₹1,900 का टारगेट
रिपोर्ट के मुताबिक, Astra Microwave Products पर Buy रेटिंग बरकरार रखी गई है और ₹1,900 का टारगेट दिया गया है. शेयर FY27E, FY28E और FY29E की अनुमानित EPS के क्रमशः 66.3 गुना, 48.5 गुना और 34.4 गुना पर कारोबार कर रहा है.
रिपोर्ट में कमाई के अनुमान में कोई बदलाव नहीं किया गया है. शेयर का टारगेट दो साल आगे की अनुमानित कमाई के 42 गुना मूल्यांकन के आधार पर रखा गया है.
5. Bharat Dynamics: बड़ा ऑर्डर बुक, लेकिन वैल्यूएशन चिंता
भारत डायनेमिक्स पर रिपोर्ट में Hold रेटिंग दी गई है और ₹1,280 का टारगेट रखा गया है. कंपनी का ऑर्डर बुक ₹26,200 करोड़ है, जिससे आने वाले समय में कमाई की अच्छी विजिबिलिटी मिलती है. हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक मौजूदा वैल्यूएशन को देखते हुए शेयर में तेजी की गुंजाइश सीमित हो सकती है. FY30 तक कंपनी की EPS में 30% सालाना चक्रवृद्धि दर से बढ़ोतरी का अनुमान है, हालांकि यह कम बेस से होगी.
6. Data Patterns: ₹5,545 का टारगेट
रिपोर्ट के मुताबिक, Data Patterns पर Buy रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया गया है और ₹5,545 प्रति शेयर का टारगेट दिया गया है. कंपनी की ग्रोथ के पीछे तीन बड़े कारण बताए गए हैं. पहला, भारत का डिफेंस इंडिजेनाइजेशन पर बढ़ता फोकस और एक्सपोर्ट पाइपलाइन. दूसरा, ग्राहकों में विविधता आने से वर्किंग कैपिटल की जरूरत में कमी. तीसरा, कमाई बढ़ने के साथ ROE और ROCE में सुधार.
रिपोर्ट में अनुमान है कि FY26 से FY30 के बीच Data Patterns का मुनाफा 2.4 गुना हो सकता है. कंपनी BrahMos मिसाइल सिस्टम की टेस्टिंग से जुड़े अहम कंपोनेंट की सप्लाई भी करती है. मध्यम अवधि में कंपनी की बिक्री में एक्सपोर्ट की हिस्सेदारी 16% तक पहुंचने का अनुमान है.
डिफेंस शेयरों में किसे सबसे ज्यादा फायदा?
डिफेंस सेक्टर में सरकारी खर्च, घरेलू खरीद, बढ़ते एक्सपोर्ट और बड़े ऑर्डर बुक की वजह से कई कंपनियों के लिए लंबी अवधि का मौका बन रहा है. HAL और BEL जैसे बड़े नामों के साथ Solar Industries और Data Patterns जैसी कंपनियां भी डिफेंस कारोबार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रही हैं.
हालांकि, सिर्फ सेक्टर की ग्रोथ देखकर शेयर खरीदना पर्याप्त नहीं है. मौजूदा वैल्यूएशन, ऑर्डर की वास्तविक डिलीवरी, कमाई की ग्रोथ और कंपनी की क्षमता को भी ध्यान में रखना जरूरी है.
इसे भी पढ़ें- अमेरिकी झटके से IT शेयरों में भूचाल! एक दिन में निवेशकों के ₹55,000 करोड़ स्वाहा, Infosys 4% तक टूटा
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Innovision को NHAI से मिले 243.59 करोड़ रुपये के 2 कॉन्ट्रैक्ट, 18% उछला शेयर; निवेशक रखें नजर
अमेरिकी झटके से IT शेयरों में भूचाल! एक दिन में निवेशकों के ₹55,000 करोड़ स्वाहा, Infosys 4% तक टूटा
NSE IPO की चर्चा से चढ़ा था IFCI का शेयर, अब 2 दिन में 14% टूटा; ये है वजह
