शेयर बाजार में 3 कंपनियों की एंट्री, 66% तक प्रीमियम पर लिस्ट हुए शेयर, मिला ₹1.87 लाख तक का लिस्टिंग गेन
शेयर बाजार में आज तीन कंपनियों Devson Catalyst, Happy Steels और Laser Power & Infra की लिस्टिंग हुई. इनमें Devson Catalyst ने 66 फीसदी प्रीमियम के साथ निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया, जबकि Happy Steels की लिस्टिंग लगभग सपाट रही. वहीं, Laser Power & Infra ने भी प्रीमियम पर बाजार में एंट्री कर निवेशकों को अच्छा लिस्टिंग गेन दिया.

Devson Catalyst-Happy Steels-Laser Power & Infra Listing : गुरुवार को शेयर बाजार में तीन कंपनियों Devson Catalyst, Happy Steels और Laser Power & Infra के शेयरों की लिस्टिंग हुई. इनमें Devson Catalyst ने निवेशकों को सबसे शानदार लिस्टिंग गेन दिया, जबकि Happy Steels की लिस्टिंग लगभग सपाट रही. वहीं, Laser Power & Infra ने भी लगभग 17 फीसदी प्रीमियम के साथ बाजार में शुरुआत की. आइए जानते हैं तीनों IPO की लिस्टिंग और निवेशकों को मिले रिटर्न की पूरी जानकारी.
Devson Catalyst की शानदार लिस्टिंग
Devson Catalyst की शेयर बाजार में शानदार लिस्टिंग हुई. कंपनी का IPO ₹118 प्रति शेयर के भाव पर आया था, जबकि इसके शेयर 66 फीसदी प्रीमियम के साथ ₹196 पर लिस्ट हुए. रिटेल निवेशकों को दो लॉट पर ₹1,87,200 का मुनाफा हुआ.
IPO को निवेशकों का जबरदस्त समर्थन मिला और यह 220.35 गुना सब्सक्राइब हुआ था. कंपनी ने ₹42.34 करोड़ जुटाए और एक लॉट में 1,200 शेयर थे. रिटेल निवेशकों के लिए दो लॉट के लिए बोली लगाना अनिवार्य था.
Happy Steels की सपाट लिस्टिंग
Happy Steels के शेयरों की बाजार में लगभग सपाट लिस्टिंग हुई. कंपनी का IPO ₹66 प्रति शेयर के भाव पर आया था, जबकि इसके शेयर ₹68 के भाव पर बाजार में लिस्ट हुए. रिटेल निवेशकों को ₹8,000 का लिस्टिंग गेन मिला.
IPO को 77.81 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जिससे निवेशकों की अच्छी दिलचस्पी देखने को मिली. कंपनी ने इस इश्यू के जरिए ₹25 करोड़ जुटाए और एक लॉट में 2,000 शेयर शामिल थे. रिटेल निवेशकों के लिए इसमें हिस्सा लेने के लिए दो लॉट के लिए बोली लगाना अनिवार्य था.
Laser Power & Infra की मजबूत लिस्टिंग
Laser Power & Infra के शेयरों की भी शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत हुई. यह मेनबोर्ड IPO था. कंपनी का IPO ₹214 प्रति शेयर के भाव पर आया था, जबकि इसके शेयर लगभग 17 फीसदी प्रीमियम के साथ ₹250 पर बाजार में लिस्ट हुए.
IPO को 41.05 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. कंपनी ने ₹742 करोड़ का IPO लॉन्च किया था और एक लॉट में 70 शेयर थे. मजबूत निवेशक भागीदारी और सकारात्मक GMP ने इस IPO को भी चर्चा में रखा.
यह भी पढ़ें- Millworks Tech IPO: GMP ने बढ़ाई धूम, ₹331 के शेयर पर ₹2.4 लाख तक लिस्टिंग गेन; निवेश के लिए चाहिए इतनी रकम?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.