Paytm Bonus Shares: Paytm निवेशकों के लिए खुशखबरी! बोनस शेयर दे सकती है कंपनी, 20 जुलाई है खास
डिजिटल पेमेंट कंपनी Paytm की पैरेंट कंपनी One 97 Communications ने अपने निवेशकों के लिए बड़ी घोषणा की है. कंपनी का बोर्ड 20 जुलाई 2026 को जून तिमाही (Q1 FY27) के वित्तीय नतीजों के साथ बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर भी विचार करेगा. अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो कंपनी के शेयरधारकों को बोनस शेयर की सौगात मिल सकती है.
Paytm Bonus Shares: डिजिटल पेमेंट कंपनी Paytm की पैरेंट कंपनी One 97 Communications ने घोषणा की है कि 20 जुलाई 2026 को होने वाली बोर्ड बैठक में जून तिमाही (Q1 FY27) के नतीजों के साथ-साथ शेयरधारकों को बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर भी विचार किया जाएगा. यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो कंपनी के निवेशकों के लिए यह बड़ी राहत और सकारात्मक खबर हो सकती है.
20 जुलाई को बोर्ड की अहम बैठक
कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि 20 जुलाई को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक होगी. इस बैठक में 30 जून 2026 को समाप्त तिमाही के स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दी जाएगी. इसी बैठक में बोनस इक्विटी शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी. हालांकि, बोनस शेयर का अनुपात (रेशियो) अभी घोषित नहीं किया गया है.
21 जुलाई को निवेशकों से करेगी बातचीत
तिमाही नतीजों के बाद Paytm 21 जुलाई 2026 को दोपहर 3:30 बजे से 4:15 बजे तक निवेशकों और विश्लेषकों के साथ कॉन्फ्रेंस कॉल आयोजित करेगी. इस दौरान कंपनी अपनी पहली तिमाही के प्रदर्शन, कारोबार की स्थिति और आगे की रणनीति पर जानकारी साझा करेगी.
घरेलू निवेशकों की हिस्सेदारी लगातार बढ़ी
जून 2026 तिमाही के अंत तक Paytm में घरेलू निवेशकों की हिस्सेदारी बढ़कर करीब 51.6% हो गई, जो पिछली तिमाही में 50.3% थी. इसके साथ ही कंपनी भारतीय स्वामित्व और नियंत्रण वाली कंपनी (IOCC) के रूप में अपनी स्थिति और मजबूत करने में सफल रही. घरेलू संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24.9% हो गई. म्यूचुअल फंड और बीमा कंपनियों ने इस दौरान अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई, जिसमें मोतीलाल ओसवाल, बंधन, निप्पॉन, मिराए एसेट, कोटक म्यूचुअल फंड और SBI लाइफ इंश्योरेंस प्रमुख रहे.
FY26 में पहली बार सालाना मुनाफा दर्ज
Paytm ने वित्त वर्ष 2025-26 में पहली बार पूरे साल का मुनाफा दर्ज किया. कंपनी का शुद्ध लाभ (PAT) 552 करोड़ रुपये रहा, जबकि ऑपरेशन से आय 22% बढ़कर 8,437 करोड़ रुपये पहुंच गई. वहीं, EBITDA 502 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की तुलना में 2,008 करोड़ रुपये का सुधार दर्शाता है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
घाटे से मुनाफे में लौटी यह कंपनी, गोली की रफ्तार से भागे शेयर, कमाई भी हुई दोगुनी; रखें नजर
शेयर बाजार में 3 कंपनियों की एंट्री, 66% तक प्रीमियम पर लिस्ट हुए शेयर, मिला ₹1.87 लाख तक का लिस्टिंग गेन
इस नए लिस्टेड स्टॉक में आएगी 90% की रैली! ब्रोकरेज ने बोला- खरीदो, इन 4 वजहों से उड़ान भरेंगे शेयर
