Laser Power ने घटाया IPO का साइज, 9 जुलाई से दांव लगा सकेंगे निवेशक; जानें किस सेक्टर में दमदार है कंपनी
पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर की कंपनी Laser Power & Infra का ₹742 करोड़ का IPO 9 जुलाई से निवेशकों के लिए खुलेगा. कंपनी ने पहले प्रस्तावित ₹1,200 करोड़ के इश्यू को घटाकर ₹742 करोड़ कर दिया है. IPO में ₹542 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹200 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है. शेयरों की संभावित लिस्टिंग 16 जुलाई को हो सकती है.
प्राइमरी मार्केट में कमाई का एक और मौका आ रहा है. पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर की दिग्गज कंपनी ‘लेजर पावर एंड इन्फ्रा’ (Laser Power & Infra) का आईपीओ 9 जुलाई से आम जनता के सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने जा रहा है. कंपनी ने रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (RoC) के पास अपना रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस (RHP) जमा कर दिया है. दिलचस्प बात यह है कि कंपनी ने अपने आईपीओ का साइज पहले के मुकाबले काफी घटा दिया है. अब यह आईपीओ कुल 742 करोड़ रुपये का होगा.
आईपीओ के साइज में बड़ी कटौती
कंपनी ने पहले सितंबर 2025 में जमा किए ड्राफ्ट पेपर (DRHP) में 1,200 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने का प्रस्ताव रखा था, जिसे सेबी (SEBI) ने फरवरी 2026 में मंजूरी दी थी. लेकिन अब कंपनी ने इसे घटाकर 742 करोड़ रुपये कर दिया है. 3 जुलाई को दाखिल RHP के मुताबिक, इस आईपीओ में 542 करोड़ रुपये के नए शेयर (Fresh Issue) जारी किए जाएंगे, जबकि प्रमोटर ‘गोयल परिवार’ ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के जरिए 200 करोड़ रुपये के शेयर बेचेगा.
क्या करती है कंपनी?
कोलकाता की यह कंपनी पावर केबल्स, कंडक्टर्स और पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़े अन्य खास प्रोडक्ट्स बनाती है. कंपनी ने इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) सेगमेंट में भी कदम रखा है, जो ग्रामीण विद्युतीकरण, पावर डिस्ट्रीब्यूशन और सबस्टेशन बनाने जैसे प्रोजेक्ट्स पर काम करती है. पश्चिम बंगाल में कंपनी की तीन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं.
यह भी पढ़ें: अब Parle-G भी होगी Stock Market में? भारत के सबसे बड़े FMCG IPO की तैयारी?
जरूरी तारीखें और कोटा
- प्राइस बैंड का एलान: 6 जुलाई को होगा.
- आईपीओ कब खुलेगा: 9 जुलाई को खुलकर यह बंद होगा.
- लिस्टिंग की तारीख: शेयरों की लिस्टिंग 16 जुलाई को होने की उम्मीद है.
इस आईपीओ का 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए, 15 फीसदी हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए और बाकी 35 फीसदी हिस्सा हम और आप जैसे रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
IPO खुलने से पहले GMP मचा रहा गदर,₹118 के शेयर पर ₹45,000 तक लिस्टिंग गेन; निवेश के लिए चाहिए कितनी रकम?
Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 3 IPO, ₹717 करोड़ जुटाएगी कंपनियां, एक का GMP दे रहा 33% लिस्टिंग गेन का संकेत
Knack Packaging IPO पर टूट पड़े निवेशक, 83 गुना से ज्यादा हुआ सब्सक्राइब; अब GMP पर टिकी नजर
