ACME Solar और Nestle समेत ये 5 कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड, कल है रिकॉर्ड डेट, शेयरों में दिख सकती है हलचल

ACME Solar समेत Nestle India और कई बड़ी दिक्‍कज कंपनियां शेयरधारकों को डिविडेंड देंगी. 6 फरवरी को रिकॉर्ड डेट है, जिसके चलते इन शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. इन कंपनियों में एफएमसीजी से लेकर नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियां शामिल हैं. इन कंपनियों ने निवेशकों के लिए ₹0.20 से ₹16 प्रति शेयर तक डिविडेंड का ऐलान किया है, ऐसे में डिविडेंड स्ट्रैटेजी वाले निवेशक इन पर नजर रख सकते हैं।

dividend record date Image Credit: money9 live AI image

Dividend Record Date: ज्‍यादातर कंपनियां अपने मुनाफे का एक हिस्सा शेयरधारकों को बांटती हैं, जिसे डिविडेंड कहा जाता है. ये शेयर बाजार में निवेशकों के लिए नियमित कमाई का एक भरोसेमंद जरिया माना जाता है. इससे कंपनी की वित्तीय मजबूती का संकेत मिलता है. अगर आप डिविडेंड से कमाई करने की रणनीति अपनाते हैं, तो 6 फरवरी को कुछ चुनिंदा स्टॉक्स की रिकॉर्ड ट्रेड है. इनमें एक्‍मे सोलर समेत कई बड़ी कंपनियां शामिल हैं.

Sundaram Finance Ltd

यह एक प्रमुख NBFC है जो व्हीकल फाइनेंस और एसएमई लोन जैसे क्षेत्रों में काम करती है. कंपनी का मार्केट कैप 60,038 करोड़ रुपये है. शेयर 5,386 रुपये पर कारोबार कर रहा है. कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू पर 16 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है. रिकॉर्ड डेट 6 फरवरी 2026 है.

Veedol Corporation Ltd

ऑटोमोटिव और इंडस्ट्रियल लुब्रिकेंट्स बनाने वाली यह कंपनी Veedol ब्रांड के तहत देशभर में कारोबार करती है. कंपनी का मार्केट कैप 2,623 करोड़ रुपये है और शेयर 1,512 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. कंपनी ने 2 रुपये फेस वैल्यू पर 14 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है. रिकॉर्ड डेट 6 फरवरी 2026 तय की गई है.

ACME Solar Holdings

रीन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की यह कंपनी सोलर और हाइब्रिड पावर प्रोजेक्ट्स पर काम करती है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 13,934 करोड़ रुपये है. अभी इसका शेयर 227 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. कंपनी ने 2 रुपये की फेस वैल्यू पर 0.20 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है. जिसकी रिकॉर्ड डेट 6 फरवरी 2026 तय की गई है.

यह भी पढ़ें: इस छुपा रुस्‍तम शेयर पर मुकुल अग्रवाल और आशीष कचोलिया का दांव, ग्रोथ का दिखा दम, क्‍या बनेगा अगला मल्‍टीबैगर

Nestle India Ltd

FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी नेस्ले अपने फूड और बेवरेज ब्रांड्स के लिए जानी जाती है. कंपनी का मार्केट कैप 2.51 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है. शेयर 1,303 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है. कंपनी ने 1 रुपये फेस वैल्यू पर 7 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है. रिकॉर्ड डेट 6 फरवरी 2026 है.

SIS Ltd

सिक्योरिटी और फैसिलिटी मैनेजमेंट सेवाएं देने वाली यह कंपनी भारत और ऑस्ट्रेलिया में मजबूत मौजूदगी रखती है. कंपनी का मार्केट कैप 4,959 करोड़ रुपये है और शेयर 351 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. कंपनी ने 5 रुपये फेस वैल्यू पर 7 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड घोषित किया है. रिकॉर्ड डेट 6 फरवरी 2026 रखी गई है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.