इन 2 शेयरों में फिर बढ़ा Dolly Khanna और Porinju Veliyath का दांव, बढ़ाई हिस्सेदारी; एक बना मल्टीबैगर
जून 2026 की शेयरहोल्डिंग के मुताबिक Dolly Khanna ने Savera Industries और Porinju Veliyath ने Sundaram Brake Linings में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. दोनों माइक्रोकैप कंपनियां अलग-अलग सेक्टर में कारोबार करती हैं. एक कंपनी ने पिछले पांच साल में 244 फीसदी रिटर्न दिया है, जबकि दूसरी कंपनी कारोबार में सुधार की उम्मीदों के बीच निवेशकों का ध्यान खींच रही है.

Dolly Khanna Portfolio: शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक Dolly Khanna और Porinju Veliyath ने जून 2026 तिमाही में दो माइक्रोकैप कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. हालांकि, दोनों निवेशक इन कंपनियों में पहले से निवेश कर रहे थे, लेकिन ताजा शेयरहोल्डिंग से साफ है कि उनका भरोसा अब भी कायम है. ये दोनों कंपनियां Savera Industries और Sundaram Brake Linings हैं. ऐसे में आइए जानते हैं इन दोनों कंपनियों के शेयर का क्या हाल है.
Dolly Khanna ने Savera Industries में बढ़ाई हिस्सेदारी
जून 2026 तिमाही में दिग्गज निवेशक Dolly Khanna ने Savera Industries में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 1.7 फीसदी कर ली. मार्च 2026 तक उनके पास कंपनी की 1.1 फीसदी हिस्सेदारी थी. यानी ताजा तिमाही में उन्होंने 0.6 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी की है. मौजूदा बाजार भाव पर उनकी हिस्सेदारी की वैल्यू करीब 3.3 करोड़ रुपये है और उनके पास कंपनी के 2,03,108 शेयर हैं. इसी दौरान प्रमोटरों ने भी अपनी हिस्सेदारी 62.8 फीसदी से बढ़ाकर 64.62 फीसदी कर दी.
कंपनी के शेयर का हाल?
Savera Industries का मौजूदा मार्केट कैप करीब 196 करोड़ रुपये है. 21 जुलाई दोपहर 12:25 बजे तक कंपनी का शेयर 164 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जिसमें 3.40 फीसदी की तेजी दिखी. शेयर का 52 सप्ताह का हाई 189 रुपये और लो लेवल 133 रुपये है. कंपनी के शेयर ने पांच साल में 242 फीसदी की रिटर्न दिया है.
FY26 कंपनी के लिए बिक्री के लिहाज से सबसे बेहतर साल रहा. कंपनी का रेवेन्यू पहली बार 102 करोड़ रुपये के पार पहुंचा, जबकि नेट प्रॉफिट 13 करोड़ रुपये रहा. कंपनी ने 3 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड भी घोषित किया और लगभग कर्ज मुक्त है. हालांकि, मुनाफे में 6.15 करोड़ रुपये की अन्य आय का भी बड़ा योगदान रहा. जुलाई 2021 में करीब 52 रुपये का यह शेयर 20 जुलाई 2026 तक 164 रुपये पर पहुंच गया, यानी करीब 215 फीसदी का रिटर्न दिया.
Sundaram Brake Linings में Porinju Veliyath का बढ़ा दांव
Porinju Veliyath ने Sundaram Brake Linings में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 1.7 फीसदी कर ली है, जिसकी वैल्यू करीब 5.5 करोड़ रुपये है. खास बात यह है कि जिस दौरान Porinju लगातार खरीदारी कर रहे थे, उसी दौरान प्रमोटर समूह की हिस्सेदारी 65.54 फीसदी से घटकर 63.93 फीसदी रह गई.
कंपनी के शेयर का हाल?
फिलहाल, Sundaram Brake Linings का मार्केट कैप करीब 318 करोड़ रुपये है. 21 जुलाई दोपहर 12:31 बजे तक कंपनी का शेयर 807 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जिसमें 1.37 फीसदी की गिरावट थी. शेयर का 52 सप्ताह का हाई लेवल 1,050 रुपये और लो लेवल 458 रुपये है.
अगर कंपनी के शेयर का हाल जाने तो यह अधिक टाइम तक दबाव में ही कारोबार करता दिखा है. हालांकि पांच साल में कंपनी के शेयर ने 80 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है.
FY26 में कंपनी की बिक्री 345 करोड़ रुपये रही और पूरे साल का नेट प्रॉफिट 3 करोड़ रुपये रहा. हालांकि, मार्च तिमाही में कंपनी ने 7.47 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज कर साल के नतीजों को संभाल लिया. कंपनी का कर्ज 56 करोड़ रुपये से घटकर 46 करोड़ रुपये पर आ गया, जबकि ऑपरेटिंग कैश फ्लो 21 करोड़ रुपये रहा.
निवेशकों के लिए क्या है संकेत?
दोनों दिग्गज निवेशकों की बढ़ी हिस्सेदारी इन शेयरों पर बाजार की नजर जरूर बनाए रख सकती है. हालांकि, दोनों कंपनियां माइक्रोकैप कैटेगरी में हैं, जहां जोखिम भी ज्यादा होता है. ऐसे में केवल दिग्गज निवेशकों की खरीदारी देखकर निवेश का फैसला करने के बजाय कंपनी के नतीजों, वैल्यूएशन और आगे के प्रदर्शन पर नजर रखना ज्यादा बेहतर होगा.
इसे भी पढ़ें- बिना इंटरनेट के भी होगा UPI पेमेंट! NPCI ला रहा नया ‘Tap-to-Pay’ फीचर; जानें कैसे करेगा काम
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.