FIIs का Anthem Biosciences पर बड़ा भरोसा! ₹1275 करोड़ लगाकर खरीदी 3% हिस्सेदारी, शेयर बना चर्चा का केंद्र

Anthem Biosciences को लेकर एक बड़ा सौदा देखने को मिला. कई विदेशी वित्तीय संस्थानों, म्यूचुअल फंड्स और बीमा कंपनियों ने कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी है. इस सौदे की कुल कीमत करीब 1,275 करोड़ रुपये रही. खास बात यह है कि यह हिस्सेदारी कंपनी की प्रमोटर अरुणा गणेश ने बेची है.

Deal Image Credit: money9 live

Anthem Biosciences: शेयर बाजार में गुरुवार को Anthem Biosciences को लेकर एक बड़ा सौदा देखने को मिला. कई विदेशी वित्तीय संस्थानों, म्यूचुअल फंड्स और बीमा कंपनियों ने कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी है. इस सौदे की कुल कीमत करीब 1,275 करोड़ रुपये रही. खास बात यह है कि यह हिस्सेदारी कंपनी की प्रमोटर अरुणा गणेश ने बेची है. इस सौदे के बाद कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी घट गई है, जबकि कई बड़े घरेलू और विदेशी निवेशकों की एंट्री हुई है.

बाजार में इस तरह के बड़े डील को निवेशकों के भरोसे के रूप में देखा जाता है. यही वजह है कि Anthem Biosciences एक बार फिर चर्चा में आ गई है. कंपनी रिसर्च, डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी सेवाएं देती है और फार्मा सेक्टर में इसकी मजबूत मौजूदगी मानी जाती है.

किन निवेशकों ने खरीदे शेयर?

इस बड़े डील में कई विदेशी संस्थानों ने हिस्सा लिया. इनमें Societe Generale, Prudential Hong Kong और Ghisallo Capital Management जैसे नाम शामिल हैं. इसके अलावा Luxembourg की Nordea Asset Management, Integrated Core Strategies Asia और Social Protection Fund ने भी शेयर खरीदे.

घरेलू निवेशकों की बात करें तो SBI Mutual Fund, HDFC Mutual Fund, Kotak Mahindra Mutual Fund, UTI Mutual Fund, Edelweiss Mutual Fund, Canara Robeco Mutual Fund, 360 ONE Mutual Fund, Mahindra Manulife Mutual Fund और WhiteOak Capital Mutual Fund भी इस सौदे का हिस्सा बने.

इसके अलावा Premji Invest से जुड़ी PI Opportunities AIF, Kotak Mahindra Life Insurance, Bajaj Life Insurance और ICICI Prudential Life Insurance ने भी कंपनी में निवेश किया.

कितने शेयर खरीदे गए?

  • NSE के ब्लॉक डील डेटा के अनुसार इन निवेशकों ने कुल 1.71 करोड़ से ज्यादा शेयर खरीदे.
  • यह कंपनी की लगभग 3.05 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है.
  • शेयरों की खरीद औसतन 744.80 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुई.
  • इस पूरे डील का कुल मूल्य करीब 1,274.69 करोड़ रुपये रहा.

प्रमोटर ने बेची हिस्सेदारी

इस डील में कंपनी की प्रमोटर अरुणा गणेश ने उतने ही शेयर बेचे जितने निवेशकों ने खरीदे. इसके बाद कंपनी में उनकी हिस्सेदारी कम हो गई. सौदे के बाद प्रमोटर्स और प्रमोटर समूह की कुल हिस्सेदारी 74.68 फीसदी से घटकर 71.63 फीसदी रह गई.

शेयर पर क्या रहा असर?

इतने बड़े सौदे के बावजूद कंपनी के शेयर में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया. NSE पर Anthem Biosciences का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा और 790 रुपये के आसपास बना रहा. इसमें लगभग 1 फीसदी की गिरावट भी देखने को मिली.

सोर्स: Groww

क्या करती है कंपनी?

Anthem Biosciences एक Contract Research, Development and Manufacturing Organisation यानी CRDMO कंपनी है. आसान भाषा में कहें तो यह दवा कंपनियों को रिसर्च, नई दवाओं के विकास और उत्पादन से जुड़ी सेवाएं देती है. कंपनी का कारोबार रिसर्च से लेकर मैन्युफैक्चरिंग तक फैला हुआ है.

यह भी पढ़ें: Accenture के शेयरों में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट, 19% टूटा स्टॉक, इन्फोसिस और विप्रो का ADR घटा

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.