215 लाख करोड़ रुपये की ओर बढ़ रहा भारत का रिटेल मार्केट, इन 4 स्टॉक्स पर रखें नजर; दमदार है मुनाफा!
भारत का रिटेल मार्केट तेजी से डिजिटल बदलाव की ओर बढ़ रहा है और 2035 तक 210–215 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है. इस ग्रोथ में टेक्नोलॉजी, लॉजिस्टिक्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म की बड़ी भूमिका है. Zomato (Eternal) और Nykaa जैसी कंपनियां इस बदलाव की अगुवाई कर रही हैं. जहां Zomato क्विक कॉमर्स में तेजी दिखा रहा है, वहीं Nykaa ब्यूटी और फैशन में मजबूत पकड़ बनाए हुए है.
Retail Market India: भारत का रिटेल बाजार एक बड़े डिजिटल बदलाव के दौर में प्रवेश कर चुका है, जहां टेक्नोलॉजी, लॉजिस्टिक्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म मिलकर उपभोक्ता व्यवहार को पूरी तरह बदल रहे हैं. बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप और रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की रिपोर्टों के मुताबिक, 2025 के करीब 90–95 लाख करोड़ रुपये का यह मार्केट 2035 तक बढ़कर लगभग 210–215 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है. इस तेजी के पीछे ऑनलाइन शॉपिंग, क्विक डिलीवरी और डेटा-ड्रिवन कस्टमर एक्सपीरियंस जैसे फैक्टर काम कर रहे हैं. इस बदलते माहौल में कुछ कंपनियां रिटेल टेक स्टैक की रीढ़ बनकर उभर रही हैं.
Zomato (Eternal): क्विक कॉमर्स का तेज खिलाड़ी
Zomato (Eternal) ने क्विक कॉमर्स और फूड डिलीवरी में जबरदस्त ग्रोथ दिखाई है. कंपनी का रेवेन्यू 200 फीसद से ज्यादा बढ़कर 16,315 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि मुनाफा भी दोगुना हो गया. क्विक कॉमर्स सेगमेंट अब ब्रेक-ईवन पर पहुंच चुका है, जो मार्जिन सुधार का संकेत है. कंपनी तेजी से नए स्टोर जोड़ रही है और कस्टमर एक्सपीरियंस बेहतर बनाने पर फोकस कर रही है. बुधवार को इंट्रा डे में कंपनी का शेयर 3.59 फीसदी बढ़कर 237.12 रुपये पर ट्रेड कर रहा है.
Nykaa: ब्यूटी और फैशन में मजबूत पकड़
Nykaa ने डिजिटल ब्यूटी और फैशन स्पेस में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. कंपनी का रेवेन्यू 2,873 करोड़ रुपये पहुंच गया, जिसमें 27 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि मुनाफा 156 फीसद उछल गया. इसका ब्यूटी सेगमेंट लगातार मजबूत बना हुआ है और अपने ब्रांड्स के जरिए मार्जिन बढ़ा रहा है. साथ ही, क्विक डिलीवरी मॉडल और ऑफलाइन स्टोर एक्सपेंशन कंपनी को बड़ा प्लेयर बना रहे हैं. इंट्रा डे में कंपनी का शेयर 1.98 फीसदी बढ़कर 239.59 रुपये पर पहुंच गया है.
Delhivery: लॉजिस्टिक्स की मजबूत बैकबोन
Delhivery भारत के ई-कॉमर्स और रिटेल सेक्टर की सप्लाई चेन को मजबूत बना रही है. कंपनी का रेवेन्यू 18 फीसद बढ़कर करीब 2,798 करोड़ रुपये हो गया, जबकि वॉल्यूम में भी तेज उछाल देखने को मिला. टेक्नोलॉजी और नेटवर्क ऑप्टिमाइजेशन की मदद से कंपनी अपनी प्रॉफिटेबिलिटी सुधार रही है. ड्रोन डिलीवरी और इंटरनेशनल शिपिंग जैसे नए इनिशिएटिव इसे भविष्य के लिए तैयार कर रहे हैं. बुधवार को इंट्रा डे में कंपनी का शेयर 4.15 फीसदी बढ़कर 433.80 रुपये पर ट्रेड कर रहा था.
IndiaMART: हाई मार्जिन वाला बी2बी प्लेटफॉर्म
IndiaMART बी2बी डिजिटल मार्केटप्लेस में एक मजबूत और स्थिर खिलाड़ी है. कंपनी का रेवेन्यू 402 करोड़ रुपये रहा और मुनाफा 188 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो इसके हाई मार्जिन बिजनेस मॉडल को दिखाता है. कंपनी अब क्वालिटी ग्रोथ पर ध्यान दे रही है, जहां प्रीमियम यूजर्स से ज्यादा कमाई हो रही है. एआई और SaaS टूल्स के जरिए यह अपने प्लेटफॉर्म को और मजबूत बना रही है. इंट्रा डे में कंपनी का शेयर 2.63 फीसदी बढ़कर 2038.60 रुपये पर ट्रेड कर रहा है.
यह भी पढ़ें: Suzlon के शेयर में जोरदार तेजी, 40 रुपये के पार पहुंचा स्टॉक; जानें- क्या है एक्सपर्ट की सलाह
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
सरकार को मिला 43.86 करोड़ का डिविडेंड, इस सरकारी कंपनी ने FY26 में कमाया 146 करोड़ का मुनाफा; देखें डिटेल
Bajaj Finance Share Price: 10% गिरावट के बाद बड़ा फंडरेज, QIP से जुटेंगे 11,700 करोड़
FPI Selling: विदेशी निवेशकों ने 9 महीने में निकाले 3 लाख करोड़ रुपये, बाजार पर बढ़ा दबाव
