GIFT Nifty में 665 अंकों की छलांग! सीजफायर से Dow Jones 1,046 अंक चढ़ा, एशियाई बाजारों में भी 5% तक तेजी
ईरान-अमेरिका तनाव में नरमी की खबर से ग्लोबल बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है. GIFT Nifty 665 अंक चढ़ा, Dow Jones 1,046 अंक उछला और एशियाई बाजारों में भी 5% तक तेजी देखी गई. अब 10 अप्रैल की बातचीत पर निवेशकों की नजर टिकी है.
Gift Nifty surge: ईरान-अमेरिका तनाव में नरमी की खबर ने दुनिया भर के बाजारों में जान डाल दी है. दो हफ्ते के सीजफायर और 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में होने वाली बातचीत की उम्मीद ने निवेशकों का भरोसा लौटाया है. इसका असर सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि अमेरिकी और एशियाई बाजारों में भी साफ दिख रहा है.
GIFT Nifty में दमदार उछाल
सुबह के कारोबार में GIFT Nifty करीब 23,815 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा, जिसमें करीब 665 अंकों (2.87%) की तेज बढ़त दर्ज हुई. यह साफ संकेत है कि भारतीय बाजार खुलते ही मजबूती दिखा सकते हैं.

अमेरिकी बाजारों में तेजी का माहौल
अमेरिकी फ्यूचर्स में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली. Dow Jones Futures करीब 47,630 के स्तर पर पहुंच गया, जिसमें 1,046 अंकों (2.25%) की मजबूती आई. वहीं S&P 500 हल्की बढ़त के साथ 6,616 पर ट्रेड करता दिखा, जिसमें 0.08% की तेजी रही.
हालांकि Nasdaq में मामूली कमजोरी दिखी और यह 21,990 के स्तर पर 0.03% गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया.

एशियाई बाजारों में भी मेगा रैली
एशिया के बाजारों ने भी इस राहत को तेजी में बदला.
- Nikkei 225 करीब 56,170 पर पहुंच गया, जिसमें 2,740 अंकों (5.13%) की जोरदार बढ़त रही.
- Hang Seng भी मजबूत होकर 25,736 के स्तर पर पहुंचा, जिसमें 619 अंकों (2.47%) की तेजी दर्ज हुई.
- Straits Times इंडेक्स 4,994 पर 0.73% की बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखा.
- वहीं Shanghai Composite इंडेक्स 3,947 पर पहुंचा, जिसमें 1.47% की तेजी दर्ज हुई.
14 दिन के युद्धविराम का असर
इस तेजी के पीछे सबसे बड़ा कारण अमेरिका और ईरान के बीच 14 दिन के सशर्त युद्धविराम पर बनी सहमति है, जिसमें पाकिस्तान ने मध्यस्थ की अहम भूमिका निभाई.
समझौते के तहत ईरान ने संकेत दिया है कि अगर उसकी रखी गई 10 शर्तों को स्वीकार किया जाता है, तो वह अपने सैन्य अभियान सीमित करेगा और होर्मुज स्ट्रटे को सुरक्षित आवाजाही के लिए खोल देगा. वहीं, अमेरिका ने भी इस सीजफायर के लिए 15 शर्तों का प्रस्ताव सामने रखा है, जिन पर आगे बातचीत की जानी है.
यह भी पढ़ें: ईरान-अमेरिका युद्ध पर 14 दिन का ब्रेक! दोनों देशों ने लगाई मुहर, ट्रंप ने पाकिस्तान को बोला ‘थैंक्यू’
10 अप्रैल को इस्लामाबाद में शांति वार्ता
अब बाजार की नजर 10 अप्रैल पर है, जब इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत शुरू होने की संभावना है.
अगर यह बातचीत सकारात्मक रहती है, तो बाजार में तेजी और मजबूत हो सकती है. लेकिन अगर कोई रुकावट आती है, तो यह तेजी जल्दी ही दबाव में भी बदल सकती है.
यह भी पढ़ें: ईरान-US तनाव थमा तो दौड़ा गोल्ड! सोना 2.3% चढ़ा, चांदी भी मजबूत, 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में शांति वार्ता
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
सीजफायर के ऐलान से शेयर बाजार में तूफानी तेजी, खुलते ही निवेशकों ने कमाए ₹13 लाख करोड़, सेंसेक्स 2600 अंक Nifty 3% से ज्यादा उछला
डॉली खन्ना की एंट्री! इन 2 कंपनियों के खरीदे 29 लाख से ज्यादा शेयर, ग्रोथ से बढ़ी उम्मीदें, क्या बनेगा पारस पत्थर
लिस्टिंग के बाद पहली बार! LIC ला सकती है पहला बोनस शेयर, 13 अप्रैल को बोर्ड मीटिंग; निवेशकों के लिए क्या है संकेत?
