इस डिफेंस कंपनी को मिले करोड़ों के ऑर्डर, 1 साल में शेयरों ने दिया दमदार रिटर्न, FIIs ने भी लगाया है पैसा!

Goodluck India के शेयर 27 मई 2026 को 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 1,381.30 रुपये पर बंद हुए. स्टॉक ने पिछले एक साल में करीब 52.96 फीसदी रिटर्न दिया है. वहीं, दो साल में 52.69 फीसदी और तीन साल में करीब 198.70 फीसदी की शानदार तेजी दर्ज की गई है. स्टॉक का 52 हफ्ते का हाई 1,437.35 रुपये और लो 890.60 रुपये रहे. लेटेस्ट शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की हिस्सेदारी बढ़कर 1.56 फीसदी हो गई है, जो पहले 1.48 फीसदी थी.

विदेशी निवेशक Image Credit: money9live.com

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद हुए. निफ्टी 50 इंडेक्स 0.03 फीसदी गिरकर 23,907.15 पर बंद हुआ. इस दौरान डिफेंस और इंजीनियरिंग सेक्टर के शेयर खबरों के कारण फोकस में रहे. इसी बीच Goodluck India के शेयर 27 मई 2026 को 3.25 फीसदी की तेजी के साथ 1,381.30 रुपये पर बंद हुए. कंपनी ने हाल ही में मिले डिफेंस ऑर्डर को लेकर एक्सचेंज को स्पष्टीकरण जारी किया है.

डिफेंस ऑर्डर को लेकर कंपनी का स्पष्टीकरण

Goodluck India ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि 155mm शेल्स सप्लाई का जो ऑर्डर घोषित किया गया था, वह सीधे Goodluck India Limited को नहीं बल्कि उसकी सब्सिडियरी Goodluck Defence and Aerospace Limited को मिला है. कंपनी ने यह जानकारी SEBI के लिस्टिंग नियमों के तहत BSE और NSE को दी. साथ ही साफ किया कि यह केवल ग्रुप के भीतर उस इकाई की जानकारी देने के लिए था, जिसे वास्तव में ऑर्डर मिला है.

52 करोड रुपये का मिला ऑर्डर

कंपनी के अनुसार, यह ऑर्डर 20,000 यूनिट 155mm शेल्स की मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई से जुड़ा है. ये शेल्स “Ready to Fill” कंडीशन में डिलीवर किए जाएंगे. इस ऑर्डर की कुल वैल्यू करीब 52.20 करोड़ रुपये बताई गई है. कंपनी ने कहा कि ऑर्डर को तीन महीने के भीतर तय डिलीवरी शेड्यूल के अनुसार पूरा किया जाएगा. यह ऑर्डर एक घरेलू कंपनी से मिला है, हालांकि गोपनीयता कारणों से ऑर्डर देने वाली कंपनी का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया. कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रमोटर या प्रमोटर ग्रुप की उस ऑर्डर देने वाली कंपनी में कोई हिस्सेदारी नहीं है और यह किसी भी तरह का रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन नहीं है.

शेयर प्रदर्शन और हिस्सेदारी

  • Goodluck India के शेयर 27 मई 2026 को 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 1,381.30 रुपये पर बंद हुए. स्टॉक ने पिछले एक साल में करीब 52.96 फीसदी रिटर्न दिया है. वहीं, दो साल में 52.69 फीसदी और तीन साल में करीब 198.70 फीसदी की शानदार तेजी दर्ज की गई है. स्टॉक का 52 हफ्ते का हाई 1,437.35 रुपये और लो 890.60 रुपये रहे.
  • लेटेस्ट शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की हिस्सेदारी बढ़कर 1.56 फीसदी हो गई है, जो पहले 1.48 फीसदी थी. वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) की हिस्सेदारी 4.42 फीसदी से बढ़कर 4.99 फीसदी हो गई.

कंपनी के बारे में

Goodluck India Ltd एक डायवर्सिफाइड इंजीनियरिंग कंपनी है, जो डिफेंस, एयरोस्पेस, इंफ्रास्ट्रक्चर, ऑटोमोबाइल और एनर्जी सेक्टर के लिए प्रोडक्ट बनाती है. कंपनी के भारत में छह मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं और इसकी कुल उत्पादन क्षमता 5 लाख MTPA है. कंपनी 100 से ज्यादा देशों में अपने प्रोडक्ट एक्सपोर्ट करती है. इसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में इंजीनियरिंग स्ट्रक्चर, फोर्जिंग्स, प्रिसीजन पाइप्स, ऑटो ट्यूब्स, कोल्ड फॉर्म्ड प्रोफाइल्स और CR प्रोडक्ट शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें- क्या फिर टूटेगा बाजार? US-Iran टेंशन गहराया, एशियाई बाजारों में बड़ी बिकवाली; Gift Nifty 2 फीसदी नीचे

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.