₹1 लाख बना ₹2.20 करोड़! 6 साल में इस स्टॉक में आई बंपर तेजी, निवेशकों की लगी लॉटरी; आपने भी लगाया दांव?
बाजार की अनिश्चितता के बीच इस कंपनी के शेयर ने लंबी अवधि में जबरदस्त रिटर्न देकर निवेशकों को हैरान कर दिया है. कभी 15 पैसे के आसपास मिलने वाला यह पेनी स्टॉक अब 35 रुपये के करीब पहुंच चुका है और 6 साल में निवेश को करोड़ों में बदलने की क्षमता दिखा चुका है, हालांकि हालिया महीनों में इसमें गिरावट भी देखी गई है. जानें डिटेल्स.
Hazoor Multi Projects Multibagger Return: भारतीय शेयर बाजार पिछले एक साल से उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहा है. भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से जुड़ी अनिश्चितता, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की भारी बिकवाली और वैश्विक जियो पॉलिटिकल टेंशन ने बाजार की चाल को अस्थिर बनाए रखा है. इसके बावजूद प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने लगभग 12 फीसदी तक का रिटर्न दिया है, जो यह दर्शाता है कि सही स्टॉक्स की पहचान करने पर निवेशक बेंचमार्क से कहीं बेहतर कमाई कर सकते हैं. हालांकि, बाजार की व्यापक चाल से अलग कई शेयरों ने शानदार प्रदर्शन किया है और निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिए हैं.
इसी कड़ी में Hazoor Multi Projects का नाम सामने आता है, जिसने पिछले कुछ वर्षों में बाजार को चौंकाने वाला प्रदर्शन किया है. यह शेयर कभी बेहद कम कीमत पर उपलब्ध था, लेकिन समय के साथ इसमें जबरदस्त उछाल आया.
पेनी स्टॉक से मल्टीबैगर तक का सफर
फरवरी 2020 में इस कंपनी का शेयर मात्र 0.15 रुपये के आसपास था. आज यही शेयर बीएसई पर करीब 35 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है. यानी कुछ ही वर्षों में इसने सैकड़ों गुना वृद्धि दर्ज की है. अगर किसी निवेशक ने 6 साल पहले इस स्टॉक में 1 लाख रुपये लगाए होते और उसे बनाए रखा होता, तो आज उसकी वैल्यू 2.20 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच सकती थी. मालूम हो कि इस कैलकुलेशन में स्टॉक स्प्लिट से मिलने वाले अतिरिक्त लाभ शामिल नहीं हैं. कंपनी समय-समय पर अपने शेयरों का विभाजन करती रही है, जिससे निवेशकों के पास शेयरों की संख्या बढ़ती गई और कुल मूल्य में और वृद्धि हुई.
स्टॉक स्प्लिट का असर
हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स ने कई बार शेयर स्प्लिट किए हैं-
- नवंबर 2024 में 10:1
- जनवरी 2021 में 4:10
- मार्च 2004 में 2:4
इन स्प्लिट्स ने निवेशकों के लिए शेयर अधिक किफायती बनाए और लिक्विडिटी बढ़ाई, जिससे कीमत में तेजी को भी बल मिला.
कैसा है हालिया प्रदर्शन?
हालांकि लंबी अवधि में यह स्टॉक मल्टीबैगर साबित हुआ है, लेकिन हाल के महीनों में इसमें गिरावट भी देखने को मिली है. पिछले एक साल में शेयर लगभग 17 फीसदी तक कमजोर हुआ है. 6 महीने में करीब 20 फीसदी की गिरावट आई है, जबकि चालू वर्ष में भी इसमें हल्की कमी दर्ज की गई है. इसके बावजूद, लंबे समय का ट्रेंड अभी भी सकारात्मक माना जा रहा है.
अभी क्या है शेयर का हाल?
आज यानी मंगलवार, 17 फरवरी को Hazoor Multi Projects के शेयर 0.54 फीसदी की तेजी के साथ 35.46 रुपये पर कारोबार करते हुए बंद हुए. ट्रेडिंग के दौरान स्टॉक का इंट्रा डे हाई 35.80 रुपये था. कंपनी अपने 52वीक हाई स्तर जो कि 50.95 रुपये था से काफी नीचे कारोबार कर रही है. कंपनी का मार्केट कैप 859 करोड़ रुपये दर्ज किया गया.
ताजा कारोबारी अपडेट
कंपनी को हाल ही में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से एक अहम ऑर्डर मिला है. एक्सचेंज में दी गई जानकारी के अनुसार, कंपनी को कर्नाटक में NH-150A के एक चार लेन हाईवे सेक्शन पर स्थित बलेनाहली टोल प्लाजा पर यूजर शुल्क (टोल) वसूली का काम सौंपा गया है. इस काम के तहत कंपनी न केवल टोल इकठ्ठा करेगी, बल्कि आसपास के शौचालयों के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी भी संभालेगी, जिसमें आवश्यक उपभोग्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना भी शामिल है.
इस पूरे प्रोजेक्ट की कीमत लगभग 44.23 करोड़ रुपये है और इसकी अवधि एक साल तय की गई है. यह ऑर्डर कंपनी की ऑर्डर बुक को मजबूत करता है और इंफ्रास्ट्रक्चर तथा हाईवे सेवाओं के क्षेत्र में उसकी मौजूदगी को और सुदृढ़ बनाता है.
ये भी पढ़ें- FII की बड़ी खरीदारी से चमका ये PSU स्टॉक, 4% उछला, कर्ज भी लगभग ना के बराबर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
HAL के शेयर बनेंगे रॉकेट, दिसंबर तिमाही के जोरदार प्रदर्शन ने भरा फ्यूल; जानें- ब्रोकरेज ने कितना दिया टारगेट
Elara Capital ने GMR एयरपोर्ट्स के शेयर पर दी Buy रेटिंग, कहा- 40% तक आ सकती है तेजी; जानें कारण
Paras Defence पर बड़ा अपडेट, खरीदेगी Himanshi Thermal में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी, शेयरों में आई तेजी
