Nifty से बाहर छिपे हैं बड़े मौके, इन 5 शेयरों में DII और FII दोनों ने बढ़ाया दांव, लिस्ट में Swiggy, RBL Bank भी शामिल

साल 2025 में पहली बार ऐसा हुआ जब DII की हिस्सेदारी निफ्टी 50 में FII से ज्यादा हो गई. DII लगातार बाजार में पैसा डाल रहे हैं, जबकि FII कई बार बिकवाली करते दिखे. लेकिन इसके बावजूद कुछ ऐसे स्टॉक हैं जहां दोनों तरह के बड़े निवेशकों ने एक साथ भरोसा दिखाया है.

विदेशी निवेशक Image Credit: money9live.com

5 stocks with FII and DII: शेयर बाजार में बड़े निवेशकों की चाल हमेशा छोटे निवेशकों के लिए संकेत देती है. खासकर जब घरेलू संस्थागत निवेशक यानी DIIs और विदेशी संस्थागत निवेशक यानी FIIs किसी स्टॉक में एक साथ पैसा लगाते हैं, तो यह और भी अहम हो जाता है. साल 2025 में पहली बार ऐसा हुआ जब DII की हिस्सेदारी निफ्टी 50 में FII से ज्यादा हो गई. DII लगातार बाजार में पैसा डाल रहे हैं, जबकि FII कई बार बिकवाली करते दिखे. लेकिन इसके बावजूद कुछ ऐसे स्टॉक हैं जहां दोनों तरह के बड़े निवेशकों ने एक साथ भरोसा दिखाया है. यह स्टॉक अब बाजार में हाई कन्विक्शन यानी मजबूत भरोसे वाले शेयर माने जा रहे हैं.

DII और FII की बढ़ी हिस्सेदारी

31 दिसंबर 2025 तक DII की हिस्सेदारी निफ्टी 50 में करीब 24.8 प्रतिशत पहुंच गई, जबकि FII की हिस्सेदारी 24.3 प्रतिशत रही. साल 2025 में DII ने लगभग 7.5 लाख करोड़ रुपये बाजार में लगाए, जबकि FII ने करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये निकाले. हालांकि कुछ खास शेयर ऐसे हैं जहां दोनों ने एक साथ निवेश बढ़ाया है.

इन शेयरों पर बढ़ा भरोसा

  • उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में FIIs की हिस्सेदारी 10 प्रतिशत और DIIs की हिस्सेदारी 7 प्रतिशत बढ़ी. हालांकि बैंक का लोन ग्रोथ घटा है और नुकसान बढ़ा है. बैंक ने नए तरह के लोन पर ध्यान देना शुरू किया है और उम्मीद है कि भविष्य में स्थिति सुधरेगी.
  • RBL बैंक में भी बड़े निवेशकों ने हिस्सा बढ़ाया. एक बड़ी विदेशी बैंक ने इसमें निवेश की घोषणा की, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा. कंपनी का मुनाफा भी तेजी से बढ़ा है, जो एक अच्छा संकेत माना जा रहा है.
  • Ratnaveer Precision Engineering में भी निवेशकों ने दिलचस्पी दिखाई. कंपनी की बिक्री थोड़ी बढ़ी, लेकिन मुनाफा तेजी से बढ़ा. कंपनी आने वाले सालों में और ग्रोथ की उम्मीद कर रही है.
  • Swiggy जैसे नए स्टार्टअप में भी निवेशकों ने पैसा लगाया है. कंपनी का बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन अभी भी नुकसान हो रहा है. कंपनी भविष्य में मुनाफा कमाने की उम्मीद कर रही है.
कंपनी का नामFII हिस्सेदारी बदलावकुल FII हिस्सेदारीDII हिस्सेदारी बदलावकुल DII हिस्सेदारी
Utkarsh Small Finance Bank+10.1%11.8%+7.35%9.7%
RBL Bank+6.4%21.9%+4.4%39.7%
Ratnaveer Precision Engineering+7%8.4%+2.5%2.6%
Mphasis+1.3%19.8%+8.2%45.3%
Swiggy+3.8%16.1%+6.6%22.5%
Synthiko Foils+3.7%N/A+6.4%N/A
Belrise Industries+1.2%8.9%+5.3%9.3%
MTAR Technologies+3%12.2%+5.2%30%
LKP Finance+2.4%5%+3.9%4%

और किन शेयरों पर नजर

इसके अलावा सिंथिको फॉयल्स, बेलराइज इंडस्ट्रीज, एमटीएआर टेक्नोलॉजी और एलकेपी फाइनेंस जैसे शेयरों में भी निवेशकों ने हिस्सेदारी बढ़ाई है. यह दिखाता है कि बड़े निवेशक नए और छोटे शेयरों में भी मौके तलाश रहे हैं.

ये भी पढ़ें- इस हफ्ते बाजार किसके इशारे पर चलेगा? US Fed Minutes, FIIs और Gold-Silver सबसे बड़े फैक्टर, एक्सपर्ट की क्या है राय

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.