क्या आज होगा सुपर मंडे, GIFT Nifty से 200 अंकों की गैप-अप शुरुआत के संकेत, अब निफ्टी होगा 24000 पार?
शांति समझौते के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. इसका फायदा ऑयल मार्केटिंग कंपनियों, एयरलाइन कंपनियों और पश्चिम एशिया में कारोबार करने वाली कंपनियों को मिल सकता है. विशेष रूप से InterGlobe Aviation जैसी एयरलाइन कंपनियां निवेशकों के रडार पर रह सकती हैं क्योंकि ईंधन लागत में कमी से उनके मार्जिन बेहतर हो सकते हैं.
भारतीय शेयर बाजार के लिए नया कारोबारी सप्ताह मजबूत शुरुआत के संकेत दे रहा है. अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की घोषणा के बाद ग्लोबल मार्केट में पॉजिटिव माहौल देखने को मिल रहा है, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ सकता है. GIFT Nifty में मजबूती के चलते संकेत मिल रहे हैं कि घरेलू बाजार करीब 200 अंकों की गैप-अप शुरुआत कर सकता है. शुरुआती कारोबार में निफ्टी के 23,900 के आसपास खुलने की संभावना जताई जा रही है. अब देखना होगा कि निफ्टी 24000 पार करता है नहीं?
अमेरिका-ईरान समझौते से बढ़ा निवेशकों का भरोसा
अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की घोषणा के बाद निवेशकों का सेंटीमेंट मजबूत हुआ है. पिछले सप्ताह भी बाजार में इसी उम्मीद के चलते जोरदार खरीदारी देखने को मिली थी. अब निवेशकों की नजर इस बात पर है कि यह पॉजिटिव रुझान आने वाले दिनों में भी जारी रहता है या नहीं.
कच्चे तेल में गिरावट से किन सेक्टर्स को मिलेगा फायदा?
शांति समझौते के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. इसका फायदा ऑयल मार्केटिंग कंपनियों, एयरलाइन कंपनियों और पश्चिम एशिया में कारोबार करने वाली कंपनियों को मिल सकता है. विशेष रूप से InterGlobe Aviation जैसी एयरलाइन कंपनियां निवेशकों के रडार पर रह सकती हैं क्योंकि ईंधन लागत में कमी से उनके मार्जिन बेहतर हो सकते हैं. इसके अलावा, एनर्जी से जुड़े शेयरों पर भी बाजार की नजर बनी रहेगी.
निफ्टी के लिए 24,000 का स्तर अहम
टेक्निकल नजरिए से निफ्टी के लिए 1 जून का उच्च स्तर 23,733 काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. जानकारों का मानना है कि यदि निफ्टी 23,800 के ऊपर मजबूती से टिकने में सफल रहता है तो तेजी और तेज हो सकती है. निफ्टी 24,000 के स्तर की ओर बढ़ सकता है.
बैंक निफ्टी ने संभाली बाजार की कमान
पिछले सप्ताह बैंकिंग शेयरों ने बाजार की तेजी में सबसे बड़ा योगदान दिया था. Nifty Bank में करीब 4 प्रतिशत की साप्ताहिक तेजी दर्ज की गई. अब बाजार की नजर 57,000 से 57,500 के दायरे पर है, जिसे बैंक निफ्टी के अगले महत्वपूर्ण टारगेट के रूप में देखा जा रहा है.
IT सेक्टर पर भी नजर
जहां बैंकिंग शेयरों ने शानदार प्रदर्शन किया, वहीं IT सेक्टर पूरे सप्ताह दबाव में रहा. बाजार में तेजी को बनाने के लिए निवेशक IT शेयरों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं. यदि IT सेक्टर में खरीदारी लौटती है तो बाजार की मजबूती को अतिरिक्त सपोर्ट मिल सकता है.
वेदांता समूह की कंपनियों की लिस्टिंग पर फोकस
आज बाजार की नजर Vedanta Ltd से अलग हुई चार नई कंपनियों की लिस्टिंग पर भी रहेगी. निवेशक इन कंपनियों के शुरुआती कारोबार, वैल्यूएशन और बाजार की प्रतिक्रिया पर करीबी नजर बनाए रखेंगे.
डॉव फ्यूचर्स में 350 अंकों की छलांग
वैश्विक संकेत भी मजबूत बने हुए हैं. डॉव फ्यूचर्स में करीब 350 अंकों की तेजी देखने को मिली है. बाजार को उम्मीद है कि महंगाई में नरमी के बाद अमेरिकी फेडरल रिजर्व इस साल ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं करेगा, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है.
इसे भी पढ़ें- Vedanta की 4 नई कंपनियों में कौन बनेगी सुपरस्टार? एल्युमिनियम बिजनेस पर बाजार की नजर; सोमवार को दिख सकती है हलचल
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Stocks to Watch: RIL, NLC India, JSW Energy समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर, इंट्राडे में दिखेगी हलचल!
कमाई का मौका! एक्सपर्ट ने इन 3 शेयरों में दी खरीदारी की सलाह, जानें एंट्री प्राइस और टारगेट
FACT Ltd से लेकर GMR Airports तक, इन 5 शेयरों में दिखा बुलिश पैटर्न; निवेशक रखें नजर
