सीजफायर की खबर से मार्केट में लौटे निवेशक! सेंसेक्स 325 अंक उछला, निफ्टी 23200 के पार; बैंकिंग सेक्टर आगे
पश्चिम एशिया में एक बार फिर ईरान और इजरायल के बीच बढ़े सैन्य तनाव ने वैश्विक बाजारों की चिंता बढ़ा दी. मिसाइल हमलों और जवाबी कार्रवाई के बाद ट्रंप ने अनाउंस किया कि दोनों देशों के बीच सीजफायर वार्ता चल रही है. इस खबरों के बीच कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी नरमी देखने को मिली. जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ा और बाजार थोड़ी उम्मीद के साथ हरे निशान पर खिला.
Share Market 9 June: 8 जून ईरान और इजरायल के बीच अचानक शुरू हुई बमबारी से डरा शेयर बाजार मंगलवार की सुबह रिकवरी के साथ खुला. सोमवार को बाजार में जो कोहराम मचा था, उस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान ने मरहम का काम किया है. ट्रंप द्वारा दोनों देशों के बीच सीजफायर की जानकारी दिए जाने और दोनों देशों द्वारा अपने हमलों को रोकने के ऐलान के बाद ग्लोबल मार्केट के साथ-साथ भारतीय शेयर बाजार में भी जोरदार तेजी लौट आई है.
मंगलवार सुबह भारतीय बेंचमार्क सूचकांकों ने हरे निशान के साथ शुरुआत की:
- BSE Sensex: सेंसेक्स सुबह +325.32 अंक की बढ़त के साथ 73,849.58 के स्तर पर खुला.
- NSE Nifty 50: निफ्टी में भी शानदार रिकवरी दिखी और यह 111.85 अंक उछलकर 23,234.85 के स्तर पर खुला. बाजार खुलने के बाद निफ्टी ने 23,259.45 का हाई छुआ.
बैंकिंग और रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा रौनक
बाजार खुलते ही चौतरफा खरीदारी देखने को मिली. युद्ध की आशंका टलने से सबसे ज्यादा राहत बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर्स को मिली है:
- NIFTY BANK: बैंकिंग शेयरों में भारी जोश रहा और इंडेक्स 1.32% की बढ़त के साथ 54,777.20 पर ट्रेड करता दिखा.
- Nifty Realty: रियल्टी सेक्टर 1.63% की तेजी के साथ सेक्टोरल इंडेक्स में टॉप पर रहा.
- Nifty Private Bank & Financial Services: प्राइवेट बैंकों में 1.47% और फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.24% का तगड़ा उछाल आया.
- दूसरी तरफ, Nifty IT (-0.19%) और Nifty Metal (-0.09%) मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में दिखे.
Nifty 50 के टॉप गेनर्स और लूजर्स
सुबह के कारोबार में निफ्टी के इन शेयरों में सबसे ज्यादा हलचल रही:
टॉप गेनर्स की लिस्ट

टॉप लूजर्स की लिस्ट

गिफ्ट निफ्टी और एशियाई बाजारों का हाल
ग्लोबल सेंटीमेंट सुधरने से एशियाई बाजारों में मिला-जुला और सकारात्मक रुख देखा जा रहा है. गिफ्ट निफ्टी (GIFT NIFTY) 23,182.00 के स्तर पर हल्की बढ़त (0.04%) के साथ सपाट ट्रेड करता दिखा. वहीं अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निकेई 225 (Nikkei 225) 1,002.40 अंक यानी 1.54% की भारी बढ़त के साथ 65,027.00 पर कारोबार कर रहा है.
सिंगापुर का स्ट्रैट्स टाइम्स 0.97% और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.51% की तेजी पर है, जबकि हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 0.30% की मामूली गिरावट के साथ 24,583.00 पर ट्रेड कर रहा है.
यह भी पढ़ें: कमाई का मौका! एक्सपर्ट ने चुने 3 शेयर, 9 जून को खरीदारी की सलाह; 10% से ज्यादा रिटर्न की उम्मीद
कच्चे तेल में नरमी और डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया
युद्ध टलने की उम्मीदों से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है, जिससे भारत जैसे तेल आयातक देश को बड़ी राहत मिली है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में WTI क्रूड 0.99% गिरकर 90.40 डॉलर और ब्रेंट क्रूड 0.83% की नरमी के साथ 93.47 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है.
क्रूड ऑयल के दाम घटने और घरेलू बाजार में विदेशी निवेशकों का भरोसा वापस लौटने से अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया एक बार फिर मजबूत हुआ है. रुपया डॉलर के मुकाबले 0.342 पैसे मजबूत होकर 95.366 के स्तर पर आ गया है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Axis, HDFC या ICICI Bank…मौजूदा माहौल में कौन सा बैंक ब्रोकरेज की पहली पसंद, 17.99% अपसाइड तक का अनुमान
इस कंपनी को मिले करोड़ों का ऑर्डर, रॉकेट बने शेयर, FIIs ने भी बढ़ाया दांव; भाव 10 रुपये से कम
कल्याण ज्वैलर्स से लेकर टाइटन तक के शेयरों में उछाल, अमेरिका-ईरान डील की खबर से रॉकेट बने गोल्ड स्टॉक्स
