10% तक उछल सकते हैं ये 3 शेयर, ब्रोकरेज ने दिए खरीदारी के सुझाव; जानें टारगेट और स्टॉप लॉस

ब्रोकरेज ने Himadri Speciality Chemical, Kajaria Ceramics और Schaeffler India में खरीदारी की सलाह दी है. तकनीकी संकेतकों के आधार पर इन शेयरों में 6 फीसदी से 10 फीसदी तक की तेजी की संभावना जताई गई है. Himadri Speciality Chemical के लिए 750 रुपये, Kajaria Ceramics के लिए 1210 रुपये और Schaeffler India के लिए 4400 रुपये का लक्ष्य दिया गया है.

तकनीकी संकेतकों के आधार पर इन शेयरों में 6 फीसदी से 10 फीसदी तक की तेजी की संभावना जताई गई है. Image Credit: money9live

Stock to Watch: शेयर बाजार में तेजी के बीच ब्रोकरेज फर्म ने तीन शेयरों Himadri Speciality Chemical, Kajaria Ceramics और Schaeffler India में 17 जून को खरीदारी की सलाह दी है. तकनीकी संकेतकों के आधार पर इन शेयरों में तेजी की संभावना जताई गई है. ब्रोकरेज का मानना है कि इन शेयरों में मौजूदा स्तर से 6 फीसदी से 10 फीसदी तक का उछाल देखने को मिल सकता है. निवेशकों के लिए टारगेट और स्टॉप लॉस भी तय किए गए हैं.

Himadri Speciality Chemical

टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर के मुताबिक, Himadri Speciality Chemical में 689.20 रुपये के स्तर पर खरीदारी की सलाह दी है. इस शेयर के लिए 750 रुपये का लक्ष्य और 647 रुपये का स्टॉप लॉस रखा गया है.

तकनीकी चार्ट पर शेयर लगातार Higher Highs और Higher Lows का पैटर्न बना रहा है, जो मजबूत तेजी का संकेत माना जाता है. इसके अलावा शेयर 20, 50, 100 और 200 DEMA जैसे प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर कारोबार कर रहा है. यह संकेत देता है कि शेयर में खरीदारी का रुझान मजबूत बना हुआ है.

शेयरखरीदारी स्तरटारगेटस्टॉप लॉस
Himadri Speciality Chemical₹689.20₹750₹647
Kajaria Ceramics₹1139.10₹1210₹1072
Schaeffler India₹4163₹4400₹3950

Kajaria Ceramics

Kajaria Ceramics के शेयर में भी ब्रोकरेज ने खरीदारी की राय दी है. शेयर के लिए 1139.10 रुपये पर खरीदारी, 1210 रुपये का लक्ष्य और 1072 रुपये का स्टॉप लॉस सुझाया गया है.

एक्सपर्ट के मुताबिक, शेयर ने हाल ही में एक रेंज बाउंड कंसोलिडेशन से ब्रेकआउट दिया है. इस ब्रेकआउट के साथ ट्रेडिंग वॉल्यूम में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है, जो तेजी की पुष्टि करता है. RSI 62.91 के स्तर पर है, जो शेयर में मजबूत खरीदारी की ओर इशारा करता है.

यह भी पढ़ें- 10 साल में 57 गुना तक बढ़ा पैसा, ₹1 लाख बना ₹57 लाख; क्या आपके पोर्टफोलियों में हैं ये 4 मल्टीबैगर स्टॉक

Schaeffler India

ब्रोकरेज ने Schaeffler India में भी खरीदारी की सलाह दी है. शेयर के लिए 4163 रुपये पर खरीदारी, 4400 रुपये का लक्ष्य और 3950 रुपये का स्टॉप लॉस तय किया गया है.

तकनीकी चार्ट पर शेयर ने Falling Resistance Trendline के ऊपर ब्रेकआउट दिया है. साथ ही इसमें Short Term Rounding Bottom Pattern भी बना है, जिसे तेजी का मजबूत संकेत माना जाता है. शेयर सभी प्रमुख DEMA स्तरों के ऊपर बना हुआ है, जिससे इसमें आगे भी मजबूती की संभावना दिखाई दे रही है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories