52-वीक लो पर Infosys… लेकिन ब्रोकरेज बुलिश! 25% तक उछाल का अनुमान, क्या अभी है खरीदने का सही मौका?
Infosys की गाइडेंस ने चिंता और बढ़ा दी है. हालांकि ब्रोकरेज हाउस अब भी इस स्टॉक पर भरोसा जता रहे हैं और इसे खरीदने की सलाह दे रहे हैं. ऐसे में निवेशकों के मन में सवाल है कि क्या यह गिरावट खरीदारी का मौका है या आगे और दबाव देखने को मिल सकता है. आइए विस्तार से जानते है.

Infosys Rating: IT सेक्टर की बड़ी कंपनी Infosys के शेयर में हाल ही में तेज गिरावट देखने को मिली है. कंपनी के Q4 नतीजे अच्छे रहे, लेकिन कमजोर भविष्य के अनुमान यानी गाइडेंस ने निवेशकों को निराश कर दिया. इसी वजह से शेयर करीब 5.02% गिरकर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया.IT सेक्टर पहले ही धीमी मांग और ग्लोबल अनिश्चितता से जूझ रहा है.
ऐसे में Infosys की गाइडेंस ने चिंता और बढ़ा दी है. हालांकि ब्रोकरेज हाउस अब भी इस स्टॉक पर भरोसा जता रहे हैं और इसे खरीदने की सलाह दे रहे हैं. ऐसे में निवेशकों के मन में सवाल है कि क्या यह गिरावट खरीदारी का मौका है या आगे और दबाव देखने को मिल सकता है. आइए विस्तार से जानते है.
शेयर में गिरावट क्यों आई
Infosys का शेयर BSE 1,181.85 रुपये तक गिर गया. इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह कंपनी की FY27 के लिए धीमी ग्रोथ गाइडेंस है. कंपनी ने सिर्फ 1.5% से 3.5% ग्रोथ का अनुमान दिया है, जिससे निवेशकों का भरोसा थोड़ा कमजोर हुआ.
Q4 नतीजे कैसे रहे
FY26 में Infosys ने अच्छा प्रदर्शन किया. सालाना मुनाफा 29,440 करोड़ रुपये रहा. रेवेन्यू में करीब 9.6% की बढ़त हुई, लेकिन मार्जिन में थोड़ी गिरावट देखी गई.
- कंपनी के तिमाही नतीजे मजबूत रहे.
- मुनाफा 21% बढ़कर 8,501 करोड़ रुपये हो गया
- रेवेन्यू भी बढ़कर 46,402 करोड़ रुपये पहुंच गया
- बड़े डील्स करीब 3.2 बिलियन डॉलर के रहे
- हालांकि कुछ आंकड़े बाजार की उम्मीद से थोड़ा कम रहे.
ब्रोकरेज की क्या है राय
| ब्रोकरेज कंपनी | रेटिंग | टारगेट प्राइस (₹) | संभावित फायदा |
|---|---|---|---|
| HDFC Securities | BUY (खरीदें) | 1,550 | 24.9% Upside |
| Emkay Research | BUY (खरीदें) | 1,450 | 16.8% Upside |
| Elara Securities | BUY (खरीदें) | 1,530 | 23% Upside |
डिविडेंड की घोषणा
कंपनी ने FY26 के लिए 25 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है. रिकॉर्ड डेट 10 जून रखी गई है और भुगतान 25 जून को होगा. Infosys को अभी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. क्लाइंट्स खर्च कम कर रहे हैं. AI के कारण काम करने का तरीका बदल रहा है. डील्स पर मुनाफा कम हो रहा है.
यह भी पढ़ें: राधा किशन दमानी की नई स्ट्रैटेजी… और 28% उछला शेयर, Q4 में कंपनी ने बनाया रिकॉर्ड, कर्ज लगभग जीरो
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.