TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

इस तारीख को हो सकती है ITC Hotels की लिस्टिंग, तैयारी हो चुकी पूरी, ये हो सकता है भाव!

ITC होटल्स की लिस्टिंग निवेशकों के लिए एक बड़े अवसर के रूप में देखा जा रही है. कंपनी ने 11 जनवरी 2025 को जानकारी दी कि ITC होटल्स कंपनी लिमिटेड ने 125,11,71,040 इक्विटी शेयर अपने शेयरहोल्डर्स को अलॉट कर दिए हैं. प्रत्येक का मूल्य 1 रुपये है. आइए इस खबर को विस्तार से जानते हैं.

ITC Hotel Image Credit: TV9 Bharatvarsh

ITC Hotels Listing Details: ITC लिमिटेड इस साल अपने होटल बिजनेस के डिमर्जर और शेयरों की लिस्टिंग को लेकर काफी चर्चा में है. ITC होटल्स की यह लिस्टिंग निवेशकों के लिए एक बड़ा अवसर माना जा रहा है. ITC ने पहले ही कहा था कि ITC होटल्स की लिस्टिंग फरवरी 2025 के मध्य से पहले होगी. इस आधार पर, उम्मीद है कि शेयरों की ट्रेडिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी. आइए इससे जुड़ी पूरी बातें जानते हैं.

डिमर्जर की प्रक्रिया और रिकॉर्ड डेट

ITC के होटल बिजनेस का डिमर्जर 1 जनवरी 2025 से प्रभावी हुआ. इसके लिए 6 जनवरी 2025 को रिकॉर्ड डेट तय की गई थी. इस तारीख तक जिन निवेशकों के पास ITC के शेयर थे, उन्हें ITC होटल्स के शेयर मिलेंगे.

शेयरों का अलॉटमेंट

ITC लिमिटेड ने 11 जनवरी 2025 को जानकारी दी कि ITC होटल्स कंपनी लिमिटेड (ITCHL) ने 125,11,71,040 इक्विटी शेयर अपने शेयरधारकों को अलॉट कर दिए हैं. प्रत्येक का मूल्य 1 रुपये है. इसके साथ ही, 11 जनवरी 2025 से ITC होटल्स, ITC लिमिटेड की सब्सिडियरी नहीं रही.

लिस्टिंग की तैयारी

ITC Hotels ने NSE और BSE पर अपने शेयर लिस्ट कराने के लिए आवेदन कर दिया है. ये शेयर तब तक फ्रीज रहेंगे जब तक लिस्टिंग की मंजूरी नहीं मिल जाती. कंपनी ने यह भी बताया कि लिस्टिंग प्रक्रिया NCLT(नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल) की मंजूरी के 60 दिनों के भीतर पूरी की जाएगी. कोलकाता बेंच ने 16 दिसंबर 2024 को डिमर्जर को मंजूरी दी थी.

ITC Hotels के शेयरों के लिए टारगेट प्राइस

Nuvama का अनुमान है कि ITC Hotels के शेयर की लिस्टिंग 150-175 रुपये प्रति शेयर हो सकती है. वहीं Nomura का मानना है कि, यह 200-300 रुपये प्रति शेयर के बीच हो सकता है.

ITC लिमिटेड के शेयरों पर असर

होटल बिजनेस के डिमर्जर की वजह से ITC लिमिटेड के शेयर का भाव 6 जनवरी 2025 को BSE पर 27 रुपये और NSE पर 26 रुपये कम हो गया था.

निवेशकों के लिए हो सकता है फायदे का सौदा

ITC होटल्स की लिस्टिंग से निवेशकों को एक नई कंपनी में हिस्सेदारी का फायदा मिलेगा. होटल इंडस्ट्री में ITC होटल्स की मजबूत स्थिति और ग्रोथ पोटेंशियल इसे एक निवेशकों के लिए अच्छा ऑप्शन के रूप में पेश करता है. ITC होटल्स की लिस्टिंग शेयर बाजार में एक महत्वपूर्ण घटना होगी. इस लिस्टिंग से निवेशकों को न केवल डिवर्सिफाइड पोर्टफोलियो का लाभ मिलेगा, बल्कि कंपनी की ग्रोथ से भी अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है.

डिसक्‍लेमर– Money9live किसी भी शेयर या म्‍यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां सिर्फ शेयरों के बारे में जानकारी दी गई है. निवेश से पहले जरूरी है कि आप किसी वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.