5 साल में 1 लाख बने 33 लाख, KAVACH से जुड़े इस स्टॉक ने निवेशकों को किया मालामाल, तेजी से बढ़ा प्रॉफिट
रेलवे सुरक्षा तकनीक से जुड़ी कंपनी Kernex Microsystems ने पिछले 5 साल में निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है. कंपनी का शेयर 42 रुपये से बढ़कर करीब 1400 रुपये पहुंच गया. इस दौरान 1 लाख रुपये का निवेश बढ़कर लगभग 33 लाख रुपये हो गया. Kavach और TCAS जैसे रेलवे सुरक्षा सिस्टम बनाने वाली कंपनी को भारतीय रेलवे से बड़े ऑर्डर मिले हैं.

Kernex Microsystems: रेलवे में सेफ्टी टेक्निक को तेजी से अपनाया जा रहा है और इसी सेक्टर से जुड़ी एक कंपनी ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है. KAVACH सिस्टम पर काम करने वाली Kernex Microsystems के शेयर ने पिछले 5 साल में निवेशकों की किस्मत बदल दी. साल 2021 में जिस शेयर की कीमत करीब 42 रुपये थी, वह अब 1400 रुपये पहुंच गया है. इस दौरान कंपनी के शेयर ने 3035 फीसदी से ज्यादा का मल्टीबैगर रिटर्न दिया. अगर किसी निवेशक ने 5 साल पहले इसमें 1 लाख रुपये लगाए होते, तो आज उसकी वैल्यू करीब 33 लाख रुपये हो जाती.
42 रुपये से 1400 रुपये तक पहुंचा शेयर
Kernex Microsystems का शेयर 14 मई 2021 को करीब 42.75 रुपये पर कारोबार कर रहा था. अब 27 मार्च 2026 को यह शेयर करीब 1399 रुपये तक पहुंच गया. यानी सिर्फ 5 साल में निवेशकों को 3173 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न मिला. कंपनी का मार्केट कैप भी बढ़कर 2351 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है. पिछले एक साल में भी इस शेयर ने 65 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है. हालांकि यह अभी अपने 52 सप्ताह के उच्च स्तर से कुछ नीचे कारोबार कर रहा है.
रेलवे सुरक्षा तकनीक में मजबूत पकड़
Kernex Microsystems रेलवे सुरक्षा और सिग्नलिंग तकनीक बनाने वाली कंपनी है. कंपनी ट्रेन को टक्कर से बचाने वाले सिस्टम, लेवल क्रॉसिंग सुरक्षा सिस्टम और ट्रेन प्रोटेक्शन टेक्नोलॉजी पर काम करती है. इसके प्रमुख प्रोडक्ट में Anti Collision Device, TCAS, TrainSHIELD और Kavach से जुडे सिस्टम शामिल हैं. कंपनी रेलवे ऑपरेशन को सुरक्षित और आधुनिक बनाने के लिए सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर सॉल्यूशन भी देती है. भारतीय रेलवे के अलावा विदेशों में भी कंपनी की तकनीक का यूज किया जा रहा है.
Kavach सिस्टम से मिला बड़ा फायदा
भारत सरकार रेलवे सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए Kavach सिस्टम पर तेजी से काम कर रही है. Kernex Microsystems इस क्षेत्र की मंजूर OEM कंपनियों में शामिल है. कंपनी भारतीय रेलवे नेटवर्क के लिए Kavach इक्विपमेंट और सिस्टम इंटीग्रेशन का काम कर रही है. कंपनी को चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स से 1730 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है. इसके तहत 2500 लोको TCAS यूनिट की सप्लाई और इंस्टालेशन किया जाएगा. इससे कंपनी की भविष्य की कमाई को मजबूत सहारा मिला है.
2500 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर बुक
सितंबर 2025 तक कंपनी के पास 2563 करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक था. कंपनी का ऑर्डर बुक टू टोटल इनकम रेशियो 13.5 गुना है, जो मजबूत बिजनेस विजिबिलिटी को दिखाता है. कंपनी लगातार भारतीय रेलवे के नए टेंडर में भाग ले रही है. आने वाले समय में रेलवे सुरक्षा प्रोजेक्ट के बढ़ने से कंपनी को और बड़े ऑर्डर मिलने की उम्मीद है. यही वजह है कि निवेशकों की नजर इस शेयर पर बनी हुई है.
यह भी पढ़ें- स्टील और इंफ्रा बूम का फायदा… Metal सेक्टर के इन 3 स्मॉलकैप शेयरों पर फिदा हो रहे निवेशक? स्टॉक्स में बढ़ी हलचल
तिमाही नतीजों में दिखी मजबूत कमाई
कंपनी की इनकम में भी तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है. Q3 FY25 में कंपनी की इनकम 36.81 करोड़ रुपये थी, जो Q3 FY26 में बढ़कर 72.60 करोड़ रुपये हो गई. यानी कंपनी की इनकम में करीब 97 फीसदी की वृद्धि हुई. हालांकि इसी दौरान प्रॉफिट 7.13 करोड़ रुपये से घटकर 6.06 करोड़ रुपये रहा. पिछले 5 साल में कंपनी की इनकम और मुनाफे में शानदार CAGR ग्रोथ दर्ज की गई है. कंपनी का ROE 38 फीसदी और ROCE करीब 23.8 फीसदी है, जो मजबूत वित्तीय स्थिति को दर्शाता है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.