70% तक ROE और जीरो कर्ज, इन 5 स्टॉक्स पर रख सकते हैं नजर; क्या आपके पोर्टफोलियो में हैं ये शेयर?
शेयर बाजार की अस्थिरता के बीच लो डेट और हाई ROE वाली कंपनियां निवेशकों के लिए आकर्षक विकल्प बन रही हैं. पिछले 5 वर्षों में 70 फीसदी तक ROE देने वाली कंपनियां मजबूत बैलेंस शीट और बेहतर कैपिटल एफिशिएंसी का उदाहरण हैं. इन डेट-फ्री या कम कर्ज वाली कंपनियों ने वित्तीय मजबूती और स्थिर प्रदर्शन दिखाया है.
High ROE stocks: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के दौर में निवेशकों की नजर उन कंपनियों पर रहती है जिनकी बैलेंस शीट मजबूत हो, कर्ज कम हो और रिटर्न ऑन इक्विटी यानी ROE लगातार बेहतर रहा हो. कम कर्ज और हाई ROE का संयोजन यह दिखाता है कि कंपनी कैपिटल का बेहतर उपयोग कर रही है और बिना ज्यादा वित्तीय जोखिम लिए मुनाफा कमा रही है. पिछले 5 वर्षों में 70 फीसदी तक का औसत ROE देने वाली कुछ कंपनियां इस लिहाज से खास बनकर उभरी हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ Low-Debt स्टॉक्स के बारे में.
Waaree Renewable Technologies Ltd
1999 में स्थापित Waaree Renewable Technologies Ltd रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र में सक्रिय है. कंपनी की सोलर पैनल निर्माण क्षमता 12 गीगावॉट है, जो इसे इस क्षेत्र में मजबूत स्थिति देती है. लगभग 8,699 करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ यह स्टॉक उद्योग के औसत की तुलना में 20.1 गुना P/E पर ट्रेड कर रहा है. कंपनी का डेट टू इक्विटी रेश्यो मात्र 0.12 है और TradeBrains की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 5 वर्षों में औसत 70 फीसदी ROE दिया है.
Shilchar Technologies Ltd
वडोदरा स्थित Shilchar Technologies Ltd Power और डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर निर्माण में प्रमुख कंपनी है. लगभग 4,564 करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ यह कंपनी 24 गुना P/E पर ट्रेड कर रही है. कंपनी पूरी तरह डेट फ्री है और पिछले 5 वर्षों में औसतन 44 फीसदी ROE दिया है.
Shanthi Gears Ltd
Murugappa Group का हिस्सा Shanthi Gears Ltd औद्योगिक गियर और गियरबॉक्स निर्माण में विशेषज्ञ है. 3,456 करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ यह स्टॉक 41.71 गुना P/E पर ट्रेड कर रहा है. कंपनी डेट फ्री है और पिछले 5 वर्षों में औसत 24 फीसदी ROE दिया है.
Mazagon Dock Shipbuilders Ltd
रक्षा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी Mazagon Dock Shipbuilders Ltd भारतीय नौसेना के लिए युद्धपोत और पनडुब्बियां बनाती है. 89,127 करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ यह स्टॉक 37 गुना P/E पर ट्रेड कर रहा है. कंपनी डेट फ्री है और पिछले 5 वर्षों में औसतन 28 फीसदी ROE दिया है. मजबूत ऑर्डर बुक और रक्षा बजट में बढ़ोतरी इसे लॉन्ग टर्म मजबूती प्रदान करती है.
Caplin Point Laboratories Ltd
फार्मा क्षेत्र की कंपनी Caplin Point Laboratories Ltd API और फिनिश्ड फॉर्मुलेशन के निर्माण में सक्रिय है. लगभग 12,732 करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ यह स्टॉक 20 गुना P/E पर ट्रेड कर रहा है. कंपनी डेट फ्री है और पिछले 5 वर्षों में औसत 25 फीसदी ROE दिया है.
यह भी पढ़ें: टाटा ग्रुप की इन 6 कंपनियों में बढ़ी FII की दिलचस्पी, Q3 में इतनी बढ़ाई हिस्सेदारी; देखें लिस्ट
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
