सस्ते वैल्यूएशन वाले स्टॉक्स की तलाश? Vedanta समेत इन 5 शेयरों पर रखें नजर; म्यूचुअल फंड्स ने भी लगाया है बड़ा दांव

अगर आप कम PE वाले शेयरों की तलाश में हैं, तो Vedanta, Repco Home Finance, LIC Housing Finance, Power Finance Corporation और The Great Eastern Shipping आपके लिए दिलचस्प विकल्प हो सकते हैं. इन कंपनियों का PE कम है और इनमें बड़ी संख्या में Mutual Funds ने भी निवेश किया है.

Lowest PE Stocks Image Credit: ai/canva

Lowest PE Stocks: शेयर बाजार में निवेश करते समय अधिकांश निवेशक ऐसी कंपनियों की तलाश करते हैं, जिनके शेयर मौजूदा कमाई के मुकाबले सस्ते वैल्यूएशन पर उपलब्ध हों. इसके लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले संकेतकों में से एक PE (प्राइस-टू-अर्निंग्स) रेशियो है. आमतौर पर कम PE वाले शेयरों को अपेक्षाकृत कम वैल्यूएशन वाला माना जाता है. हालांकि, निवेश का फैसला केवल इसी आधार पर नहीं किया जाना चाहिए.

Repco Home Finance सबसे कम PE वाले शेयरों में शामिल

इस सूची में Repco Home Finance का PE करीब 5.69 है, जो इसे सबसे कम वैल्यूएशन वाले शेयरों में शामिल करता है. ईटीवेल्थ की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के शेयर में करीब 10 म्यूचुअल फंड्स ने निवेश किया हुआ है. इसके अलावा वैल्यू रिसर्च ने इस शेयर को 5-स्टार रेटिंग दी है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 1.88 फीसदी की बढ़त के साथ 433 रुपये पर पहुंच गया.

LIC Housing Finance भी सूची में शामिल

हाउसिंग फाइनेंस सेक्टर की प्रमुख कंपनी LIC Housing Finance का PE करीब 5.43 है. इस कंपनी में करीब 45 म्यूचुअल फंड्स की हिस्सेदारी है. वैल्यू रिसर्च ने इसे भी 5-स्टार रेटिंग दी है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 553 रुपये पर पहुंच गया.

Power Finance Corporation का भी कम PE

सरकारी क्षेत्र की प्रमुख वित्तीय कंपनी Power Finance Corporation (PFC) भी इस सूची में शामिल है. कंपनी का PE करीब 4.18 है. इस शेयर में 111 म्यूचुअल फंड्स ने निवेश किया हुआ है, जो इस सूची में सबसे अधिक है. वैल्यू रिसर्च ने इस शेयर को भी 5-स्टार रेटिंग दी है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ 425 रुपये पर पहुंच गया.

Vedanta भी सस्ते वैल्यूएशन वाले शेयरों में

मेटल और माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी Vedanta का PE करीब 4.3 है. कंपनी में करीब 76 म्यूचुअल फंड्स की हिस्सेदारी है. हालांकि, वैल्यू रिसर्च ने इसे 4-स्टार रेटिंग दी है, लेकिन कम PE के कारण यह शेयर निवेशकों के बीच चर्चा में बना हुआ है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 1.56 फीसदी की बढ़त के साथ 280 रुपये पर पहुंच गया.

The Great Eastern Shipping भी सूची में

शिपिंग सेक्टर की प्रमुख कंपनी The Great Eastern Shipping का PE करीब 6.99 है. इस कंपनी में करीब 22 म्यूचुअल फंड्स ने निवेश किया हुआ है. वैल्यू रिसर्च ने इसे 5-स्टार रेटिंग दी है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 1.30 फीसदी की बढ़त के साथ 1,440 रुपये पर पहुंच गया.

यह भी पढ़ें: E20 पेट्रोल पर भारत को भूटान से झटका; सामान्य पेट्रोल की सप्लाई जारी रखने की मांग; जानें पूरा मामला

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.