3 महीने में 40% की रैली! Japan की कंपनी से JV और डिफेंस ऑर्डर ने बदली इस स्टॉक की किस्मत; निवेशक रखें नजर
Action Construction Equipment (ACE) का शेयर पिछले 3 महीनों में करीब 40 फीसदी चढ़ चुका है. कंपनी के शानदार Q4 नतीजे, Japan की KATO Works के साथ Joint Venture, बढ़ते डिफेंस ऑर्डर और मजबूत ऑर्डर बुक ने निवेशकों का ध्यान खींचा है.
Action Construction Equipment: इंफ्रास्ट्रक्चर और निर्माण उपकरण बनाने वाली Action Construction Equipment (ACE) का शेयर पिछले तीन महीनों में निवेशकों के लिए शानदार रिटर्न देने वाला साबित हुआ है. अप्रैल 2026 की शुरुआत में जहां कंपनी का शेयर करीब 750 रुपये पर कारोबार कर रहा था, वहीं जुलाई की शुरुआत तक यह करीब 1,050 रुपये के स्तर तक पहुंच गया. यानी महज तीन महीनों में इस शेयर ने करीब 40 फीसदी की तेजी दर्ज की और बेहतर प्रदर्शन किया. कंपनी के शेयर में इस तेजी की सबसे बड़ी वजह चौथी तिमाही के मजबूत नतीजे, जापान की दिग्गज कंपनी KATO Works के साथ Joint Venture (JV), बढ़ता डिफेंस कारोबार और मजबूत ऑर्डर बुक मानी जा रही है. हालांकि, स्टील की बढ़ती कीमतें और वैश्विक अनिश्चितताएं अभी भी कंपनी के लिए चुनौती बनी हुई हैं.
Q4 में दर्ज किया अब तक का सबसे बेहतर प्रदर्शन
Action Construction Equipment ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में अपने इतिहास का सबसे अधिक तिमाही रेवेन्यू दर्ज किया. tradebrains की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी की कुल तिमाही आय 1,021 करोड़ रुपये रही, जो तिमाही आधार पर 15 फीसदी और सालाना आधार पर 5.58 फीसदी अधिक है.
पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी की कुल आय 3,395 करोड़ रुपये रही. हालांकि, सालाना आधार पर रेवेन्यू लगभग स्थिर रहा, लेकिन कंपनी ने मुनाफे और मार्जिन में सुधार दर्ज किया. EBITDA मार्जिन बढ़कर 18.33 फीसदी पर पहुंच गया, जबकि PAT में 5.4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. खास बात यह है कि कंपनी पूरी तरह डेट फ्री है.
KATO Works के साथ JV से खुले नए अवसर
कंपनी के लिए सबसे बड़ा घटनाक्रम जापान की KATO Works के साथ 50:50 Joint Venture माना जा रहा है. KATO Works भारी क्षमता वाली क्रेन तकनीक के लिए दुनिया की प्रमुख कंपनियों में गिनी जाती है. इस संयुक्त उद्यम के तहत Truck Cranes, Crawler Cranes और Rough Terrain Cranes का निर्माण किया जाएगा. यह वह श्रेणी है, जहां अब तक चीनी कंपनियों का दबदबा रहा है.
कंपनी का अनुमान है कि मौजूदा परिस्थितियों में यह संयुक्त उद्यम अगले 3 से 4 वर्षों में 300 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर सकता है. यदि चीन से आयात होने वाली क्रेनों पर Anti-Dumping Duty लागू होती है, तो यह कारोबार 700 से 800 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है.
इसके अलावा, भारत में बने उपकरणों की आपूर्ति KATO Works के जापान स्थित संयंत्रों तक भी की जा सकेगी, जिससे कंपनी को निर्यात के जरिए अतिरिक्त आय मिलने की संभावना है.
डिफेंस कारोबार भी बना बड़ा ग्रोथ इंजन
कंपनी का डिफेंस कारोबार भी तेजी से बढ़ रहा है. फिलहाल इस क्षेत्र में कंपनी के पास करीब 575 करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक मौजूद है. मैनेजमेंट का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में कुल रेवेन्यू में डिफेंस कारोबार की हिस्सेदारी बढ़कर 5 से 6 फीसदी तक पहुंच सकती है, जो पिछले वर्ष करीब 3 फीसदी थी. इससे इस सेगमेंट से 200 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व मिलने की उम्मीद है.
कंपनी ने यह भी बताया कि उसे Rough Terrain Forklift (Telehandler) के बड़े ऑर्डर के लिए मंजूरी मिल चुकी है. इसके अलावा Quick Response Surface-to-Air Missile कार्यक्रम के लिए मटेरियल हैंडलिंग उपकरणों के प्रोटोटाइप भी तैयार किए जा रहे हैं.
कैसा है शेयर का हाल
शुक्रवार को कंपनी का शेयर 2.64 फीसदी की गिरावट के साथ 989 रुपये पर बंद हुआ. हालांकि, पिछले एक सप्ताह में शेयर में 0.20 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है, जबकि एक महीने में यह करीब 14 फीसदी उछल चुका है.
यह भी पढ़ें: अगले सप्ताह 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, 6 से 12 जुलाई के बीच ब्रांच जाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
AI Stocks: Coforge, Persistent या Cyient, AI की दौड़ में कौन सी कंपनी है सबसे मजबूत; शेयरों पर रखें नजर
₹1,432 करोड़ का ऑर्डर बुक, अब ₹52,000 करोड़ के प्रोजेक्ट पर नजर, 5 साल में 3800% रिटर्न; इस डिफेंस स्टॉक पर रखें नजर
AI की दौड़ में किसका होगा राज? Netweb और E2E Networks की टक्कर में कौन निकला सबसे आगे; रखें नजर
