अगले सप्ताह 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, 6 से 12 जुलाई के बीच ब्रांच जाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

अगले सप्ताह 6 जुलाई से 12 जुलाई 2026 के बीच देश के अलग- अलग हिस्सों में बैंक कुल 4 दिन बंद रहेंगे. इनमें क्षेत्रीय अवकाश, दूसरा शनिवार और रविवार शामिल हैं. हालांकि इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई, एटीएम, एनईएफटी और आरटीजीएस जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी.

अगले सप्ताह 6 जुलाई से 12 जुलाई 2026 के बीच देश के अलग- अलग हिस्सों में बैंक कुल 4 दिन बंद रहेंगे Image Credit: freepik

Bank Holiday July 2026: अगर अगले सप्ताह आपको बैंक ब्रांच में जाकर कोई जरूरी काम करना है तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें. 6 जुलाई से 12 जुलाई के बीच देश के अलग- अलग हिस्सों में बैंक कुल 4 दिन बंद रहेंगे. इनमें क्षेत्रीय त्योहार, दूसरा शनिवार और विकली हॉलिडे शामिल हैं. हालांकि इन छुट्टियों के दौरान इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI, ATM, NEFT और RTGS जैसी डिजिटल सर्विस जारी रहेंगी. इसलिए कस्टमर को केवल ब्रांच से जुडे़ काम पहले ही निपटाने की सलाह दी गई है. भारतीय रिजर्व बैंक के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार अलग -अलग शहरों में अलग तारीखों पर बैंक बंद रहेंगे.

6 जुलाई को इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक

6 जुलाई सोमवार को आइजोल और कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे. आइजोल में एमएचआईपी डे के कारण छुट्टी रहेगी. वहीं कोलकाता में डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर बैंक ब्रांच में कामकाज नहीं होगा. इस दिन केवल इन शहरों में बैंक बंद रहेंगे जबकि बाकी राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे.

9 जुलाई को शिलांग में रहेगी छुट्टी

9 जुलाई गुरुवार को शिलांग में बेह डेंखलाम त्योहार के कारण बैंक बंद रहेंगे. यह स्थानीय त्योहार होने के कारण केवल शिलांग में बैंक ब्रांच पर असर रहेगा. देश के अन्य शहरों में इस दिन बैंक सामान्य समय के अनुसार खुले रहेंगे. अगर आपका बैंकिंग काम शिलांग में है तो उसे पहले या बाद में पूरा करने की प्लानिंग करे.

11 और 12 जुलाई को पूरे देश में नहीं खुलेंगी ब्रांच

11 जुलाई को दूसरा शनिवार होने के कारण देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे. इसके अगले दिन 12 जुलाई को रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा. लगातार दो दिन बैंक ब्रांच बंद रहने से जिन लोगों को कैश जमा करना, चेक जमा करना या अन्य ब्रांच से जुडे़ काम करने हैं उन्हें पहले से तैयारी कर लेनी चाहिए.

किन दिनों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे

7 जुलाई मंगलवार, 8 जुलाई बुधवार और 10 जुलाई शुक्रवार को देश के ज्यादातर हिस्सों में बैंक सामान्य रूप से काम करेंगे. केवल 9 जुलाई को शिलांग में क्षेत्रीय अवकाश रहेगा. अगर आपको बैंक ब्रांच में कोई जरूरी काम करना है तो इन वर्किंग डे का यूज करना बेहतर रहेगा. इससे छुट्टियों के दौरान होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है.

यह भी पढ़ें- हवाई सफर का बदलेगा पूरा नक्शा! PM Modi ने लॉन्च की Modified UDAN Scheme; छोटे शहरों को मिलेगी नई उड़ान

छुट्टियों में भी जारी रहेंगी डिजिटल बैंकिंग सर्विस

बैंक ब्रांच बंद रहने के बावजूद इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI, ATM, NEFT और RTGS जैसी डिजिटल सर्विस सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी. ग्राहक किसी भी समय पैसे भेज सकते हैं, बिल का पेमेंट कर सकते हैं और ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं. अधिकांश डिजिटल ट्रांजेक्शन कुछ मिनटों के भीतर पूरे हो जाते हैं. हालांकि ब्रांच के माध्यम से होने वाले कुछ काम छुट्टी के दिन नहीं किए जा सकेंगे.