AI की दौड़ में किसका होगा राज? Netweb और E2E Networks की टक्कर में कौन निकला सबसे आगे; रखें नजर
भारत में AI और डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर की बढ़ती मांग के बीच Netweb Technologies और E2E Networks निवेशकों की नजर में प्रमुख कंपनियां बनकर उभरी हैं. समझें कि AI और GPU Cloud की बढ़ती मांग से किस कंपनी को ज्यादा फायदा मिल सकता है. अगर आप AI और डेटा सेक्टर के स्टॉक्स पर नजर रख रहे हैं, तो यह आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है.
Netweb Technologies vs E2E Networks: भारत में डेटा सेंटर और AI इंफ्रास्ट्रक्चर का बाजार तेजी से विस्तार कर रहा है. पहले जहां डेटा सेंटर का इस्तेमाल केवल डेटा स्टोर करने तक सीमित था, वहीं अब सबसे बड़ी मांग हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग, GPU क्लाउड, AI मॉडल ट्रेनिंग और इंफरेंस वर्कलोड को लेकर है. सरकार, स्टार्टअप्स और बड़ी कंपनियां AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारी निवेश कर रही हैं. ऐसे माहौल में Netweb Technologies और E2E Networks निवेशकों की नजर में दो प्रमुख कंपनियां बनकर उभरी हैं. हालांकि, दोनों AI इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी हैं, लेकिन इनके बिजनेस मॉडल और ग्रोथ की रणनीति पूरी तरह अलग है.
FY26 में Netweb का प्रदर्शन रहा ज्यादा मजबूत
अगर पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के आंकड़ों पर नजर डालें, तो Netweb Technologies का प्रदर्शन E2E Networks से बेहतर दिखाई देता है. TradeBrains की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू बढ़कर 2,183.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 90 फीसदी अधिक है.
वहीं, कंपनी का PAT 205.8 करोड़ रुपये रहा, जिसमें 80.9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. कंपनी का PAT Margin 9.3 फीसदी रहा. सिर्फ चौथी तिमाही (Q4 FY26) में Netweb का रेवेन्यू 773.7 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 86.6 फीसदी बढ़ा. इसी अवधि में कंपनी का PAT 70.6 करोड़ रुपये रहा, जिसमें 65.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई.
E2E Networks ने तिमाही आधार पर दिखाई तेज रफ्तार
दूसरी ओर, E2E Networks का कुल कारोबार अभी Netweb से काफी छोटा है, लेकिन मार्च तिमाही में कंपनी ने जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की. Q4 FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 95.6 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 186 फीसदी और तिमाही आधार पर 37 फीसदी बढ़ा. कंपनी का EBITDA 58.1 करोड़ रुपये रहा और EBITDA मार्जिन 60.7 फीसदी तक पहुंच गया. वहीं, कंपनी ने 6.4 करोड़ रुपये का PAT दर्ज किया.
हालांकि, पूरे FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 245.6 करोड़ रुपये रहा, जो 50 फीसदी बढ़ा, लेकिन भारी डिप्रिसिएशन के कारण कंपनी को 15.6 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ. इस तरह, अगर केवल Q4 की ग्रोथ देखी जाए, तो E2E Networks आगे नजर आती है, लेकिन पूरे साल के रेवेन्यू, कारोबार के साइज और मुनाफे के आधार पर Netweb Technologies बढ़त बनाए हुए है.
दोनों कंपनियों का बिजनेस मॉडल है अलग
Netweb Technologies हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग सिस्टम, AI सर्वर, प्राइवेट क्लाउड और डेटा सेंटर Solutions तैयार करती है. कंपनी खुद डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग करती है तथा Nvidia, AMD, Intel और Samsung जैसी वैश्विक कंपनियों के साथ काम करती है. कंपनी की कमाई बड़े ऑर्डर, सरकारी परियोजनाओं, रिसर्च संस्थानों, डिफेंस और एंटरप्राइज ग्राहकों से आती है. FY26 में Netweb के AI सिस्टम कारोबार में 459.6 फीसदी की वृद्धि हुई और यह कंपनी के कुल ऑपरेटिंग रेवेन्यू का 43.4 फीसदी हिस्सा बन गया.
वहीं, E2E Networks का मॉडल क्लाउड GPU इंफ्रास्ट्रक्चर पर आधारित है. कंपनी GPU क्षमता उपलब्ध कराती है और ग्राहक जितना अधिक GPU इस्तेमाल करते हैं, कंपनी की कमाई उतनी ही बढ़ती है. यानी Netweb जहां हार्डवेयर और सिस्टम बेचती है, वहीं E2E लगातार GPU के उपयोग से राजस्व अर्जित करती है.
कैसा है शेयर का हाल
अगर शेयर की बात करें, तो शुक्रवार को Netweb Technologies का शेयर 0.17 फीसदी गिरकर 4,427 रुपये पर बंद हुआ. पिछले एक महीने में इसमें 5.57 फीसदी की गिरावट आई है. हालांकि, बीते 3 महीनों में यह करीब 40 फीसदी उछल चुका है.
वहीं, शुक्रवार को E2E Networks का शेयर 1.60 फीसदी गिरकर 382 रुपये पर बंद हुआ. पिछले एक महीने में इसमें 3.72 फीसदी की गिरावट आई है. हालांकि, बीते 3 महीनों में यह करीब 70 फीसदी की तेजी दिखा चुका है.
यह भी पढ़ें: ₹14000 महंगी हुई चांदी, 5 दिन में सोना ₹3200 चढ़ा, खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर के ताजा रेट
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
₹1,432 करोड़ का ऑर्डर बुक, अब ₹52,000 करोड़ के प्रोजेक्ट पर नजर, 5 साल में 3800% रिटर्न; इस डिफेंस स्टॉक पर रखें नजर
Dividend-Bonus : इन शेयरों के निवेशकों की होगी चांदी! अगले हफ्ते मिलेगा डिविडेंड और बोनस, देखें रिकॉर्ड डेट
Apollo Micro Systems: प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए फंड जुटाने की तैयारी, 5 साल में दिया 3,847% का रिटर्न, ऑर्डर बुक भी दमदार
