मार्च मुनाफेदार! पांच दिन में 13.69 लाख करोड़ बढ़ा पैसा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5 फीसदी से ज्यादा उछले
Share Market के विशेषज्ञों की हिस्टोरिकल डाटा के आधार पर यह धारणा रही है कि मार्च में निवेशकों के पोर्टफोलियो में हरियाली आती है. इस महीने अब तक पांच दिन कारोबार हुआ है. इन पांच दिनों में बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में 1.5 फीसदी से ज्यादा का उछाल आ चुका है. इसके अलावा मार्केट कैप के लिहाज से देखें, तो निवेशकों के पोर्टफोलियो में भी 13.69 लाख करोड़ का इजाफा हो चुका है.

Indian Share Market में शुक्रवार का दिन मिश्रित कारोबार का रहा. जहां बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स लाल और निफ्टी हरे निशान में बंद हुआ. वहीं, ब्रॉड मार्केट और सेक्टोरल इंडेक्स का प्रदर्शन भी मिलाजुला रहा. हालांकि, मार्च के पहले सप्ताह में मोटे तौर पर बाजार का रुख पॉजिटिव रहा है, जिससे बाजार में लिस्टेड 5 हजार से ज्यादा कंपनियों के मार्केट कैप में 13.69 लाख करोड़ का इजाफा हुआ है.
तीन मार्च को बाजार में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 38,444,417.77 करोड़ रुपये रहा. वहीं, 7 मार्च को यह बढ़कर 3,98,14,334.80 करोड़ रुपये रहा. इस तरह पांच दिन में निवेशकों को 13,69,917.03 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है. वहीं, 3 मार्च से 7 मार्च के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही इंडेक्स 1.5 फीसदी से ज्यादा बढ़ चुके हैं. सेंसेक्स इस दौरान जहां 1,370.27 अंक की तेजी के साथ 1.88% बढ़ा है. वहीं, निफ्टी में 379.30 अंक के उछाल के साथ 1.71% की तेजी आ चुकी है.
सपाट बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी
शुक्रवार 7 मार्च, 2025 को बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी सपाट स्तर पर बंद हुए. सेंसेक्स जहां 0.01% नीचे 7.51 अंक गिरकर 74,332.58 अंक पर लाल निशान में बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 0.03% की तेजी के साथ 7.80 अंक ऊपर 22,552.50 अंक पर हरे निशान में बंद हुआ.
टॉप गेनर-टॉप लूजर
Sensex में शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज 3.18 फीसदी तेजी के साथ टॉप गेनर स्टॉक रहा. वहीं, जोमैटो 3.82 फीसदी गिरावट के साथ टॉप लूजर रहा. निफ्टी में भी रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर टॉप गेनर रहा. जबकि, इंडसइंड बैंक 3.78 फीसदी गिरावट के साथ टॉप लूजर रहा.


ब्रॉड मार्केट इंडेक्स
ब्रॉड मार्केट इंडेक्स में 10 इंडेक्स लाल निशान में रहे. वहीं, 9 हरे निशान में रहे. सबसे ज्यादा 1.87 फीसदी की गिरावट इंडिया वीआईएक्स इंडेक्स मे हुई. वहीं, सबसे ज्यादा 0.97 फीसदी तेजी निफ्टी माइक्रोकैप 250 में रही.
Index | Current | %Chng |
निफ्टी 50 | 22,552.50 | 0.03 |
निफ्टी नेक्स्ट 50 | 59,852.55 | -0.44 |
निफ्टी 100 | 23,027.70 | -0.05 |
निफ्टी 200 | 12,416.00 | -0.09 |
निफ्टी 500 | 20,443.40 | -0.02 |
निफ्टी मिडकैप 50 | 13,922.10 | -0.44 |
निफ्टी मिडकैप 100 | 49,190.60 | -0.32 |
निफ्टी स्मॉलकैप 100 | 15,504.30 | 0.67 |
इंडिया वीआईएक्स | 13.47 | -1.85 |
निफ्टी मिडकैप 150 | 18,290.60 | -0.27 |
निफ्टी स्मॉलकैप 50 | 7,480.30 | 0.05 |
निफ्टी स्मॉलकैप 250 | 14,602.95 | 0.69 |
निफ्टी मिडस्मॉलकैप 400 | 16,974.20 | 0.06 |
निफ्टी500 मल्टीकैप 50:25:25 | 14,084.00 | 0.07 |
निफ्टी लार्जमिडकैप 250 | 14,182.30 | -0.16 |
निफ्टी मिडकैप सेलेक्ट | 11,117.90 | -0.65 |
निफ्टी टोटल मार्केट | 11,501.00 | 0.02 |
निफ्टी माइक्रोकैप 250 | 20,786.75 | 0.92 |
निफ्टी500 लार्जमिडस्मॉल इक्वल-कैप वेटेड | 15,406.30 | 0.11 |
सेक्टोरल इंडेक्स
सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे ज्यादा 1.83 फीसदी की तेजी निफ्टी मीडिया इंडेक्स में रही. वहीं, सबसे ज्यादा 1.19 फीसदी की गिरावट निफ्टी रियल्टी में रही.
Index | Current | %Chng |
निफ्टी बैंक | 48,497.50 | -0.27 |
निफ्टी ऑटो | 21,009.70 | 0.24 |
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज | 23,136.20 | -0.12 |
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50 | 24,807.40 | -0.24 |
निफ्टी एफएमसीजी | 51,891.80 | 0 |
निफ्टी आईटी | 37,820.45 | -0.85 |
निफ्टी मीडिया | 1,488.95 | 1.83 |
निफ्टी मेटल | 8,926.90 | 0.43 |
निफ्टी फार्मा | 20,378.30 | -0.22 |
निफ्टी पीएसयू बैंक | 5,931.40 | 0.04 |
निफ्टी प्राइवेट बैंक | 24,292.95 | -0.13 |
निफ्टी रियल्टी | 816.35 | -1.19 |
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स | 13,034.85 | -0.52 |
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स | 35,266.30 | -1.02 |
निफ्टी ऑयल एंड गैस | 10,101.50 | 0.55 |
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर | 38,527.70 | -0.71 |
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज एक्स-बैंक | 24,591.65 | -0.14 |
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज | 13,805.55 | -0.45 |
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम | 8,997.30 | -0.61 |
Latest Stories

Zomato: इटरनल के शेयरों में FII कर सकते हैं 1.3 अरब डॉलर की बिकवाली, कंपनी करने जा रही ऐसा काम

Dixon Tech Q4 Result: मुनाफा 379 फीसदी बढ़ा, अब मिलेगा डिविडेंड; बुधवार को किस ओर जाएगा शेयर

बिड़ला ने हिला दी एशियन पेंट्स की 83 साल की बादशाहत, जानें कहां चूक गई दिग्गज; डूबे 51000 करोड़
