भारी डिस्काउंट पर मिल रहे ये 3 मार्केट लीडर स्टॉक्स, लिस्ट में टाटा समूह का भी शेयर शामिल

मार्केट लीडर कंपनियों के शेयर हैं जो इस समय अपने 52-वीक के हाई से 37 फीसदी तक की छूट पर मिल रहे हैं. ऐसे में यह निवेशकों के लिए बेहतरीन मौका हो सकता है! इस लिस्ट में 3 शेयर शामिल हैं. जिसमें एक शेयर टाटा ग्रुप की जानी- मानी कंपनी है.

Image Credit: Canva

Discount on Stocks: निवेशकों का मार्केट लीडर कंपनियों पर बेहद भरोसा होता है. ये वे कंपनियां होती हैं जो अपने-अपने सेक्टर में सबसे आगे होती हैं. चाहे वो बिक्री हो, ब्रांड हो या ग्राहकों का भरोसा. निवेशक इन कंपनियों के शेयरों पर दांव लगाना ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि बाकियों की तुलना में इसमें रिस्क कम होता है. ऐसे में आज, आपको 3 ऐसे शेयर के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने 52-वीक से 30 से 37 फीसदी तक की डिस्काउंट पर मिल रहे हैं. आइए इन शेयरों के बारे में जानते हैं.

HPL Electric & Power Ltd

एचपीएल भारत की जानी-मानी इलेक्ट्रिकल डिवाइ बनाने वाली कंपनी है. यह खास तौर पर इलेक्ट्रिक मीटर, स्विचगियर और लाइटिंग सॉल्यूशंस के लिए मशहूर है. सबसे खास बात यह है कि कंपनी ऑन-लोड चेंजओवर स्विच सेगमेंट में 50 फीसदी से ज्यादा बाजार पर कब्जा रखती है.

  • मार्केट कैपिटलाइजेशन: 2,835.65 करोड़ रुपये
  • मौजूदा शेयर प्राइस: 445.80 रुपये
  • 52-वीक हाई: 694.30 रुपये
  • डिस्काउंट: लगभग 37 फीसदी

Voltas Ltd

ये कंपनी एयर कंडीशनर और कूलिंग सॉल्यूशंस के सेक्टर में अग्रणी है. वोल्टास का भारत के रेजिडेंशियल और कमर्शियल AC मार्केट में लगभग 20.5 फीसदी हिस्सा है, साथ ही ये कंपनी टाटा समूह का हिस्सा है.

  • मार्केट कैपिटलाइजेशन: 42,239.09 करोड़ रुपये
  • मौजूदा शेयर प्राइस: 1,299.00 रुपये
  • 52-वीक हाई: 1,946.20 रुपये
  • डिस्काउंट: लगभग 34 फीसदी

इसे भी पढ़ें- Avanti Feeds के शेयरों पर दांव क्‍यों लगा रहे इन्‍वेस्‍टर्स? मात्र 6 दिनों में 46 फीसदी की लगाई छलांग

Talbros Automotive Components Ltd

यह कंपनी भारत में गैस्केट और ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स की प्रमुख मैन्युफैक्चरर है. भारतीय गैस्केट मार्केट में इसका 50 फीसदी से अधिक हिस्सा है. कंपनी की पकड़ ऑटोमोबाइल उद्योग में काफी मजबूत है.

  • मार्केट कैपिटलाइजेशन: 1,615.12 करोड़ रुपये
  • मौजूदा शेयर प्राइस: 265.00 रुपये
  • 52-वीक हाई: 395.30 रुपये
  • डिस्काउंट: लगभग 34 फीसदी

नोट– ऊपर लिखे गए शेयरों का मौजूदा शेयर प्राइस 16 अप्रैल के कारोबारी दिन लिया गया है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

होली पर बिगड़ेगा बाजार का मूड! USA मार्केट क्रैश, Gift Nifty और एशियाई इंडेक्स भी धड़ाम, जानें क्यों बढ़ी टेंशन

F&O पर SEBI का साफ संदेश; फ्यूचर्स से दिक्कत नहीं, लेकिन शॉर्ट-डेटेड ऑप्शंस पर कड़ी नजर

इस डिफेंस कंपनी पर बुधवार को एक बार फिर रहेगी नजर, 2901 करोड़ के हेलीकॉप्टर कॉन्ट्रैक्ट के बाद चर्चा में रहेंगे शेयर

टाटा ग्रुप की इन 6 कंपनियों में बढ़ी FII की दिलचस्पी, Q3 में इतनी बढ़ाई हिस्सेदारी; देखें लिस्ट

मिडिल ईस्ट तनाव से हिला शेयर मार्केट, 2 दिन में निवेशकों के ₹11 लाख करोड़ डूबे; क्या और गिरावट का खतरा?

Iran-Israel टकराव से बाजार में टेंशन, BEL, BHEL समेत ये 4 स्टॉक्स पर सीधा असर; मिडिल ईस्ट में करते हैं ये काम