54% तक टूटे मिडकैप शेयर, क्या गिरावट में छिपा है बड़ा मौका? जानिए किन स्टॉक्स पर रखें नजर
मिडकैप कंपनियां अक्सर बड़े निवेशकों की नजर से छुपी रहती हैं, लेकिन इनमें ग्रोथ की अच्छी संभावना होती है. खास बात यह है कि कुछ मजबूत कंपनियां अभी अपने असली वैल्यू से कम कीमत पर ट्रेड कर रही हैं. ऐसे में निवेशकों के लिए यह मौका हो सकता है.
अगर आप शेयर बाजार में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक जरूरी खबर है. कई मिडकैप शेयर इस समय अपने हाई से काफी नीचे आ चुके हैं. यानी ये शेयर अभी सस्ते दिख रहे हैं और आगे चलकर अच्छा रिटर्न दे सकते हैं. मिडकैप कंपनियां अक्सर बड़े निवेशकों की नजर से छुपी रहती हैं, लेकिन इनमें ग्रोथ की अच्छी संभावना होती है. खास बात यह है कि कुछ मजबूत कंपनियां अभी अपने असली वैल्यू से कम कीमत पर ट्रेड कर रही हैं. ऐसे में निवेशकों के लिए यह मौका हो सकता है, जहां कम कीमत पर अच्छे शेयर खरीदे जा सकते हैं. लेकिन इसके लिए सही जानकारी और समझ जरूरी है.
मिडकैप शेयरों में गिरावट, लेकिन मौका बरकरार
हाल के समय में कई मिडकैप शेयर 40 से 50 प्रतिशत तक गिर चुके हैं. इसकी वजह बाजार में उतार-चढ़ाव और वैल्यूएशन में कमी है. लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि इन कंपनियों की फंडामेंटल स्थिति अभी भी मजबूत है.
| Lodha Developers Lodha Developers का शेयर अपने हाई से करीब 54 प्रतिशत गिर चुका है. फिर भी कंपनी की कमाई और रिटर्न अच्छे हैं. इसका PEG रेशियो भी कम है, जिससे यह शेयर सस्ता माना जा रहा है. |
| Godfrey Phillips Godfrey Phillips India का शेयर भी करीब 52 प्रतिशत गिरा है. कंपनी का मुनाफा और रिटर्न मजबूत है, जिससे इसमें आगे ग्रोथ की उम्मीद बनी हुई है. |
| Dixon Technologies Dixon Technologies का शेयर 46 प्रतिशत तक गिरा है. यह कंपनी इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में बड़ा नाम है और इसके फाइनेंशियल काफी मजबूत हैं. |
| Suzlon Energy Suzlon Energy का शेयर करीब 45 प्रतिशत गिरा है. कम PEG और मजबूत रिटर्न के कारण यह शेयर निवेशकों की नजर में बना हुआ है. |
| Motilal Oswal और IREDA भी लिस्ट में Motilal Oswal Financial Services और Indian Renewable Energy Development Agency के शेयर भी 38-39 प्रतिशत तक गिरे हैं. इन कंपनियों का बिजनेस मजबूत है और भविष्य में ग्रोथ की संभावना है. |
निवेशकों के लिए क्या है सलाह
गिरावट के समय सही शेयर चुनना जरूरी है. जल्दबाजी में निवेश करने के बजाय धीरे-धीरे और समझदारी से पैसा लगाना चाहिए. मिडकैप शेयरों में गिरावट के बावजूद आगे अच्छे मौके बन सकते हैं.
ये भी पढ़ें- ईरान युद्ध से 80% तक उछले डीजल के दाम, फिर भी इन देशों पर नहीं पड़ा असर; स्थिर रही कीमतें
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
