Nifty Outlook 30 March: डेली चार्ट पर बनी लंबी बेयर कैंडल, क्या और टूटेगा बाजार? जानें क्या है एक्सपर्ट का राय?
डेली चार्ट पर लंबी बेयर कैंडल बनी है, जो कमजोरी का संकेत देती है. उन्होंने कहा कि निफ्टी ने 23,465 के आसपास नया लोअर टॉप बनाया है, जो डाउनट्रेंड की कंफर्मेशन करता है. पिछले एक महीने से लोअर टॉप और लोअर बॉटम का पैटर्न जारी है, जो बाजार में कमजोरी को दर्शाता है.
भारतीय शेयर बाजार ने 27 मार्च को दो दिन की तेजी पर ब्रेक लगा दिया. सेंसेक्स 1,690 अंक गिरकर 73,583 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 486 अंक टूटकर 22,819 के स्तर पर आ गया. बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली, जहां करीब 3,420 शेयर गिरे जबकि सिर्फ 765 शेयरों में बढ़त रही. सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए. खासकर PSU बैंक और रियल्टी सेक्टर में 3 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट रही, जबकि ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल, कैपिटल गुड्स और प्राइवेट बैंक भी करीब 2 प्रतिशत टूटे. अब सवाल ये है कि ऐसे बाजार में निफ्टी के लिए क्या स्ट्रैटेजी रखें? इस पर एक्सपर्ट ने बाजार के लिए अहम लेवल और स्ट्रैटेजी बताए हैं. आइए जानते हैं
डेली चार्ट पर लंबी बेयर कैंडल
HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट, नागराज शेट्टी के मुताबिक, पिछले दो सेशन की रिकवरी के बाद निफ्टी में तेज गिरावट आई है और बाजार दिनभर दबाव में रहा. डेली चार्ट पर लंबी बेयर कैंडल बनी है, जो कमजोरी का संकेत देती है. उन्होंने कहा कि निफ्टी ने 23,465 के आसपास नया लोअर टॉप बनाया है, जो डाउनट्रेंड की कंफर्मेशन करता है. पिछले एक महीने से लोअर टॉप और लोअर बॉटम का पैटर्न जारी है, जो बाजार में कमजोरी को दर्शाता है. आगे के लिए उनका मानना है कि निफ्टी में और गिरावट आ सकती है और यह 22,450 या उससे नीचे के स्तर तक जा सकता है. मजबूत सपोर्ट 22,000 के आसपास है, जबकि ऊपर की तरफ 23,200 बड़ा रेजिस्टेंस रहेगा.
डाउनट्रेंड के फिर से शुरू होने का संकेत
बजाज ब्रोकिंग के अनुसार, निफ्टी ने एक बड़ा बेयरिश कैंडल बनाया है जिसमें लोअर हाई और लोअर लो बना है, जो डाउनट्रेंड के फिर से शुरू होने का संकेत देता है. रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले समय में बाजार 22,450 से 23,850 के रेंज में रह सकता है, जहां ग्लोबल अनिश्चितता, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और जियोपॉलिटिकल टेंशन वोलैटिलिटी बनाए रखेंगे. अगर निफ्टी 22,471 के नीचे फिसलता है, तो यह 22,100 और 21,800 तक गिर सकता है. वहीं ट्रेंड बदलने के लिए इंडेक्स को लगातार हायर हाई और हायर लो बनाते हुए 23,862 के ऊपर क्लोज देना जरूरी होगा.
इसे भी पढ़ें- विजय केडिया का इन 4 हाई ग्रोथ स्टॉक्स पर बड़ा दांव! CAGR शानदार! शेयरों पर रखें पैनी नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
बिकवाली से मची तबाही! FY26 में क्रैश हुए ये 8 पेनी स्टॉक, 90% तक टूटा भाव; निवेशकों को लगा झटका
मिडिल ईस्ट टेंशन से सहमा बाजार! अगले हफ्ते बाजार की दिशा तय करेंगे ये 5 बड़े फैक्टर, जानें पूरी डिटेल
सोमवार को फोकस में रहेगा ये ज्वेलरी शेयर; कंपनी पर आया बड़ा अपडेट, भाव ₹10 से कम
