विजय केडिया का इन 4 हाई ग्रोथ स्टॉक्स पर बड़ा दांव! CAGR शानदार! शेयरों पर रखें पैनी नजर

दिग्गज निवेशक विजय केडिया के पोर्टफोलियो में कई हाई ग्रोथ शेयर शामिल हैं, जिनमें Patel Engineering, Advait Energy, Elecon Engineering और Neuland Laboratories प्रमुख हैं. इन कंपनियों ने पिछले कुछ सालों में मजबूत प्रॉफिट CAGR दिखाया है. मजबूत फंडामेंटल और लगातार ग्रोथ के चलते ये शेयर निवेशकों के रडार पर हैं.

विजय केडिया Image Credit: vijay kedia X-@VijayKedia1, freepik

शेयर बाजार में किसी कंपनी की 5 साल की प्रॉफिट CAGR देखना उसके लगातार मुनाफे की ग्रोथ को समझने का एक अच्छा तरीका माना जाता है. यह मीट्रिक शॉर्ट-टर्म उतार-चढ़ाव को नजरअंदाज करके मजबूत और टिकाऊ ग्रोथ वाली कंपनियों को पहचानने में मदद करता है. दिग्गज निवेशक विजय केडिया के पोर्टफोलियो में ऐसे कई हाई-ग्रोथ शेयर शामिल हैं. उनके पास कुल 17 शेयर हैं, जिनकी कुल वैल्यू 960 करोड़ रुपये से ज्यादा है.

Patel Engineering Ltd

यह कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में काम करती है और डैम, पावर प्लांट और वाटर प्रोजेक्ट्स बनाती है.

शुक्रवार को कंपनी का मार्केट कैप करीब 2,332 करोड़ रुपये है और शेयर 23.51 रुपये पर बंद हुआ. Q3FY26 के अनुसार विजय केडिया की इसमें 1.01 प्रतिशत हिस्सेदारी है. कंपनी का प्रॉफिट CAGR 10 साल में 59 प्रतिशत, 5 साल में 179 प्रतिशत और 3 साल में 58 प्रतिशत रहा है, जो मजबूत ग्रोथ को दिखाता है.

Advait Energy Transitions Ltd

यह कंपनी रिन्यूएबल एनर्जी और सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर में काम करती है और सोलर व विंड प्रोजेक्ट्स पर फोकस करती है.

कंपनी का मार्केट कैप करीब 1,915 करोड़ रुपये है और शेयर 1,761 रुपये पर बंद हुआ. Kedia Securities की इसमें 1.14 प्रतिशत हिस्सेदारी है. कंपनी का प्रॉफिट CAGR 5 साल में 131 प्रतिशत और 3 साल में 81 प्रतिशत रहा है.

Elecon Engineering Company Ltd

Elecon Engineering इंडस्ट्रियल मशीनरी और पावर ट्रांसमिशन प्रोडक्ट्स बनाती है.

कंपनी का मार्केट कैप करीब 8,349.92 करोड़ रुपये है और शेयर 372.10 रुपये पर बंद हुआ. विजय केडिया की इसमें करीब 1 प्रतिशत हिस्सेदारी है. कंपनी का प्रॉफिट CAGR 10 साल में 40 प्रतिशत, 5 साल में 36 प्रतिशत और 3 साल में 42 प्रतिशत रहा है.

Neuland Laboratories Ltd

यह कंपनी फार्मा सेक्टर में API और इंटरमीडिएट्स बनाती है और ग्लोबल कंपनियों को सप्लाई करती है.

कंपनी का मार्केट कैप करीब 15,403 करोड़ रुपये है और शेयर 12,067 रुपये पर बंद हुआ. Kedia Securities की इसमें 1.01 प्रतिशत हिस्सेदारी है. कंपनी का प्रॉफिट CAGR 10 साल में 29 प्रतिशत, 5 साल में 67 प्रतिशत और 3 साल में 47 प्रतिशत रहा है.

इसे भी पढ़ें- इस कंपनी को लगातार मिल रहे बड़े ऑर्डर, शेयरों में हलचल, PE रेशियो सस्ता; रडार पर रखें स्टॉक!

नोट– ऊपर लिखे शेयरों का भाव 29 मार्च को लिया गया है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.