FY26 के आखिरी कारोबारी दिन लुढ़का शेयर बाजार; सेंसेक्स 1190 और Nifty 300 अंक टूटा, रुपये ने दिखाई मजबूती
सुबह से ही संकेत मिल रहे थे कि बाजार दबाव में रहेगा. GIFT Nifty करीब 270 अंक नीचे था, जिससे साफ था कि बाजार लाल निशान में खुल सकता है. सोमवार को वही हुआ. बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेज गिरावट देखी गई.
Stock Market Today: इस तिमाही के आखिरी ट्रेडिंग दिन शेयर बाजार में कमजोरी साफ नजर आई. निवेशकों का भरोसा थोड़ा कमजोर दिखा और बाजार की शुरुआत ही गिरावट के साथ हुई. सुबह से ही संकेत मिल रहे थे कि बाजार दबाव में रहेगा. GIFT Nifty करीब 270 अंक नीचे था, जिससे साफ था कि बाजार लाल निशान में खुल सकता है. सोमवार को वही हुआ. बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेज गिरावट देखी गई. इसकी वजह से बाजार खुलते ही निवेशकों के 6 लाख करोड़ से ज्यादा डूब गए. हालांकि बाजार बाद में थोड़ा रिकवर होता दिखा. और 10 बजे के करीब सेंसेक्स 750 अंक और निफ्टी 200 अंकों से ज्यादा की गिरावट पर ट्रेड कर रहे थे.
गिरावट के साथ खुले सेंसेक्स और निफ्टी
सोमवार को BSE Sensex 1128 अंक गिरकर 72,455 पर खुला. वहीं Nifty 297 अंक टूटकर 22,522 पर ओपन हुआ. दोनों इंडेक्स 1 प्रतिशत से ज्यादा गिर गए. इससे साफ है कि बाजार में अभी भी कमजोरी बनी हुई है. पिछले हफ्ते भी बाजार में काफी उतार-चढ़ाव रहा. शुक्रवार को भी बड़ी गिरावट देखने को मिली थी. सेंसेक्स 1,690 अंक गिरकर 73,583 पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 486 अंक गिरकर 22,819 के नीचे चला गया था. बाजार में हर तरफ बिकवाली देखने को मिली थी.

टॉप गेनर

टॉप लूजर

बैंक निफ्टी सहित इन इंडेक्स का क्या हाल
आज बैंक निफ्टी समेत कई इंडेक्स में गिरावट देखी गई. Nifty Bank में ज्यादा कमजोरी देखने को मिली. यह इंडेक्स करीब 1,250 अंक यानी 2.39% गिरकर 51,024 के आसपास पहुंच गया. कारोबार के दौरान इसने 51,624 का हाई और 50,888 का लो बनाया. इसके अलावा Nifty Financial Services भी दबाव में रहा. यह इंडेक्स करीब 518 अंक यानी 2.13% गिरकर 23,854 के आसपास ट्रेड करता दिखा.

रुपए में दिखी मजबूती
भारतीय रुपया आज मजबूती के साथ खुला. रुपया डॉलर के मुकाबले 1.3% बढ़कर 93.5875 पर पहुंच था. हालांकि बाद में इसमें 0.77 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. इससे पहले पिछले सत्र में यह 94.8125 पर बंद हुआ था. रुपया मजबूत होने से आयात लागत कम हो सकती है और बाजार में सकारात्मक संकेत मिलते हैं.

कच्चा तेल 116 डॉलर के पार
सोमवार को WTI और ब्रेंट क्रूड करीब 3.2% बढ़े. WTI $102 और ब्रेंट $116 प्रति बैरल पहुंचा, जो जुलाई 2022 के बाद सबसे ऊंचा स्तर है.
| कमोडिटी | कीमत (डॉलर प्रति बैरल) | बदलाव (%) | स्थिति |
|---|---|---|---|
| WTI Crude Oil | 102+ | +3.20% | 102 डॉलर के पार |
| Brent Crude | 116 | +3.20% | 116 डॉलर प्रति बैरल |
ग्लोबल इंडेक्स का कैसा रहा प्रदर्शन
ग्लोबल बाजारों में भी कमजोरी देखने को मिली. अमेरिकी बाजार में Dow Jones करीब 793 अंक यानी 1.73% गिरकर 45,187 के आसपास रहा. वहीं Dow Futures में हल्की गिरावट रही और यह करीब 37 अंक नीचे ट्रेड करता दिखा. S&P 500 भी मामूली कमजोरी के साथ करीब 5 अंक गिरा. एशियाई बाजारों की बात करें तो Nikkei 225 में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली. यह करीब 1,862 अंक यानी 3.49% टूटकर 51,510 के आसपास आ गया. वहीं Hang Seng Index भी दबाव में रहा और करीब 240 अंक यानी 0.97% गिरकर 24,711 के स्तर पर पहुंच गया.

ये भी पढ़ें- घर का खाना अब विदेशों में हिट, इस छोटी कंपनी ने चुपचाप बनाया ₹4000 करोड़ का साम्राज्य; 9 महीनों में 13% बढ़ी कमाई
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
डीमर्जर की खबर आते ही 4% उछला Vedanta Share, पांच कंपनियों में बंटेगी कंपनी, मई में निवेशकों को मिलेगा मुनाफा
कोल इंडिया की सब्सिडरी कंपनी की कमजोर लिस्टिंग, 7 फीसदी तक गिरकर खुला शेयर; निवेशकों को लगा झटका
लो PE वाले 4 स्माल कैप स्टॉक्स, 3 साल में 400% तक प्रॉफिट CAGR, क्या बनेंगे अगला मल्टीबैगर; रखें नजर
