Zerodha Ending Zero Brokerage | क्या Zerodha अब Delivery पर Brokerage लेगा?
भारत की सबसे बड़ी ब्रोकरेज कंपनी Zerodha ने लंबे समय तक निवेशकों को जीरो डिलीवरी ब्रोकरेज का फायदा दिया है. यही मॉडल Zerodha की पहचान भी बना. लेकिन अब कंपनी के फाउंडर नितिन कामत ने संकेत दिया है कि बदलते हालात में यह सुविधा खत्म हो सकती है. उनका कहना है कि रेगुलेटरी प्रेशर, लागत में बढ़ोतरी और F&O वॉल्यूम्स में गिरावट के कारण कंपनी को डिलीवरी ट्रेड्स पर भी चार्ज लेना पड़ सकता है. अगर ऐसा हुआ तो लाखों छोटे निवेशकों को अतिरिक्त खर्च झेलना पड़ेगा. Zerodha अब तक इस वजह से पॉपुलर थी कि इसमें लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट पर कोई चार्ज नहीं लगता था. लेकिन अगर ब्रोकरेज लागू हुआ तो निवेशकों का भरोसा प्रभावित हो सकता है और कंपनी की पहचान भी बदल सकती है. अब सबकी निगाह इस बात पर है कि Zerodha कब और कितना ब्रोकरेज लागू करती है. पूरा वीडियों कमेंट बॉक्स में.
More Videos
Vedanta पर आई 5600 करोड़ की आफत! HC से नहीं मिली राहत, समझें कहां फंसा है पेंच?
Jio Financial, RIL, Urban Co, Trent, Sterlite Tech, Honasa, HEG, Lohia Corp, EIL में क्या करें?
NSE Share: NSE के अपने प्लेटफॉर्म पर होगी शेयर ट्रेडिंग? SEBI ने साफ किया रुख
