मुकुल अग्रवाल की फेवरेट कंपनी का फिसला मुनाफा, आशीष कचोलिया का भी दांव, ग्रोथ की उम्मीद बरकरार, स्‍टॉक पर रखें नजर

दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल और आशीष कचोलिया की हिस्सेदारी वाली Vasa Denticity के Q3FY26 नतीजों में मुनाफा तेज गिरा, हालांकि रेवेन्यू में बढ़ोतरी दर्ज हुई. ROCE जैसे रिटर्न रेशियो मजबूत बने हुए हैं. कंपनी ने टेंडर और इंस्टीट्यूशनल ऑर्डर घटाकर प्लेटफॉर्म आधारित बिजनेस पर फोकस बढ़ाया, जिससे आगे ग्रोथ की उम्मीद जताई जा रही है.

mukul agrawal and kacholia stake in vasa denticity share Image Credit: money9 live

Vasa Denticity Q3 result: शेयर बाजार के दिग्गज निवेशकों मुकुल अग्रवाल और आशीष कचोलिया ने Vasa Denticity Ltd में दांव लगा रखा है. मगर कंपनी के तिमाही नतीजे ने उनके भरोसे को हिलाकर रख दिया है. इसका असर कंपनी के शेयरों पर भी देखने को मिला. Q3FY26 के नतीजे के मुताबिक कंपनी का मुनाफा लुढ़क गया है. हालांकि रेवेन्‍यू में बढ़ोतरी देखने को मिली है. अब बाजार और विश्लेषकों की नजर अब कंपनी के आगे के प्रदर्शन पर टिकी हुई है.

वित्‍तीय प्रदर्शन

कंपनी वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो Q3FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 71.47 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही के 62.83 करोड़ रुपये के मुकाबले 13.7% ज्यादा है. हालांकि तिमाही आधार पर यह 1.7% कम रहा क्योंकि Q2FY26 में रेवेन्यू 72.72 करोड़ रुपये था.

मुनाफा घटा

मुनाफे के मोर्चे पर तस्वीर कमजोर रही. तिमाही में EBITDA 1.83 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 66.9% और तिमाही आधार पर 69.8% कम है. इसी तरह कंपनी का शुद्ध लाभ घटकर 1.56 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल की समान तिमाही के 3.99 करोड़ रुपये से 60.9% कम और पिछली तिमाही के 4.99 करोड़ रुपये से 68.7% कम है.

रिटर्न रेशियो मजबूत

कंपनी का ROE करीब 16.4% और ROCE करीब 22.4% है. कंपनी लगभग कर्ज मुक्त है और इसका डेट-टू-इक्विटी रेशियो शून्य है. फिलहाल शेयर 55.2 के P/E पर ट्रेड कर रहा है, जो इंडस्ट्री के औसत 36.2 के P/E से ज्यादा है.

कितनी हिस्‍सेदारी?

ट्रेंडलाइन के मुताबिक दिसंबर 2025 तक दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल के पास कंपनी की 2.4% हिस्सेदारी है. उन्‍होंने 0.4 फीसदी हिस्‍सेदारी इसमें बढ़ाई है. हालांकि आशीष कचोलिया ने इसमें 0.5 फीसदी हिस्‍सेदारी घटाई है. उनके पास कंपनी की 3.5% हिस्‍सेदारी है, पहले ये 4 फीसदी थी.

यह भी पढ़ें: नोट छापने की मशीन से कम नहीं ये जनरेटर कंपनी, AI डेटा सेंटर बूम से मिलेगा बूस्‍ट, शेयर पर रखें नजर, दिया 2635% रिटर्न

शेयर का हाल

Vasa Denticity Limitedके शेयर की वर्तमान कीमत 437.95 रुपये है. करीब 757.79 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस कंपनी के शेयर पिछले बंद भाव 453.50 रुपये के मुकाबले 3.43% कम पर बंद हुए. साल भर में इसने 26 फीसदी का नेगेटिव रिटर्न दिया है. मगर 3 साल में इसने 107 फीसदी का रिटर्न दिया है.

कंपनी का कारोबार

Vasa Denticity Limited की स्थापना 2016 में हुई थी. कंपनी Dentalkart.com नाम से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म संचालित करती है. यह भारत भर के डेंटिस्ट व डेंटल क्लीनिकों को डेंटल प्रोडक्ट्स, उपकरण और कंज्यूमेबल्स की मार्केटिंग व डिस्ट्रीब्यूशन करती है. कंपनी ने इस तिमाही में स्‍ट्रैटेजिकल टेंडर और इंस्टीट्यूशनल ऑर्डर कम कर दिए हैं.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.