इस ग्रीन एनर्जी कंपनी का चला जादू, 5 साल में ₹1 लाख बने ₹72 लाख; बंपर रैली के बाद फोकस में शेयर
ग्रीन एनर्जी कंपनी KPI Green पिछले पांच वर्षों में निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित हुई है. कंपनी के शेयर ने इस दौरान करीब 7,000 फीसदी से अधिक का रिटर्न देकर ₹1 लाख के निवेश को लगभग ₹72 लाख में बदल दिया. मजबूत प्रोजेक्ट पाइपलाइन, विस्तार और ग्रीन एनर्जी क्षेत्र में बढ़ती मांग के चलते कंपनी का शेयर निवेशकों के रडार पर बना हुआ है.

Multibagger Stock KPI Green Energy : भारत में रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की तेजी के बीच KPI Green Energy ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. कंपनी का शेयर जून 2021 में करीब 6.10 रुपये के स्तर पर था, जो जून 2026 में बढ़कर 401 रुपये तक पहुंच गया. इस दौरान शेयर ने करीब 7295 फीसदी का रिटर्न दिया. यानी पांच साल पहले लगाया गया 1 लाख रुपये का निवेश आज लगभग 72 लाख रुपये से अधिक हो गया.
तेजी से बढ़ रही है कंपनी की पावर क्षमता
KPI Green Energy सोलर पावर प्रोजेक्ट्स के डेवलपमेंट और ऑपरेशन का काम करती है. मार्च 2026 तक कंपनी की स्थापित क्षमता 1.62 गीगावॉट से अधिक हो चुकी है. वहीं 4.64 गीगावॉट से ज्यादा क्षमता वाली परियोजनाओं पर काम चल रहा है. कंपनी का कुल स्थापित और आगामी पोर्टफोलियो 6.26 गीगावॉट तक पहुंच गया है.
जमीन और ट्रांसमिशन नेटवर्क बना बड़ी ताकत
रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में जमीन और पावर इवैक्यूएशन इंफ्रास्ट्रक्चर बड़ी चुनौतियां माने जाते हैं. KPI Green Energy ने इस दिशा में मजबूत तैयारी की है. कंपनी का लैंड बैंक बढ़कर 7,210 एकड़ से अधिक हो गया है. साथ ही इसकी पावर इवैक्यूएशन क्षमता 3,599 मेगावॉट तक पहुंच चुकी है. इससे भविष्य की परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने में मदद मिलेगी.
कंपनी के फंडामेंटल्स
| फंडामेंटल्स | वैल्यू |
|---|---|
| मार्केट कैप (Market Cap) | ₹7,935 करोड़ |
| पी/ई अनुपात (TTM) | 15.58 |
| पी/बी अनुपात | 2.62 |
| इंडस्ट्री का औसत पी/ई | 25.62 |
| डेट-इक्विटी अनुपात (Debt to Equity) | 1.71 |
| इक्विटी पर प्रतिफल (ROE) | 15.69% |
| प्रति शेयर आय (EPS – TTM) | 25.76 |
| लाभांश प्रतिफल (Dividend Yield) | 0.26% |
| बुक वैल्यू | 153.50 |
| फेस वैल्यू | 5 |
नए क्षेत्रों में विस्तार, वित्तीय प्रदर्शन भी मजबूत
कंपनी अब बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS), ग्रीन हाइड्रोजन, फ्लोटिंग सोलर, एनर्जी ट्रेडिंग, ऑफशोर विंड और पंप्ड स्टोरेज जैसे नए क्षेत्रों में भी कदम बढ़ा रही है. KPI Green Energy ने वर्ष 2030 तक 10 गीगावॉट से अधिक रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य रखा है.
वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो कंपनी की सालाना आय 569 करोड़ रुपये से बढ़कर 796 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं ऑपरेटिंग प्रॉफिट 80 फीसदी बढ़कर 291 करोड़ रुपये और नेट मुनाफा 49 फीसदी बढ़कर 155 करोड़ रुपये पहुंच गया है. मजबूत प्रोजेक्ट पाइपलाइन और बढ़ती मांग के चलते कंपनी का भविष्य सकारात्मक नजर आ रहा है.
यह भी पढ़ें: विजय केडिया के इन 2 मल्टीबैगर शेयरों ने किया कमाल, मार्च तिमाही में 2X बढ़ा मुनाफा, 5 साल में 1672% तक चढ़े स्टॉक
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.